>> इन गुफाओं के नीचे बसता है एक गुप्त शहर


buddhist-caves1गुफाओं के किस्से कहानियां आपने बहुत सुने होंगे और आप उन किस्से कहानियों से काफी रोमांचित भी होते होंगे। असल में भारत में एक बड़ा इलाका पहाड़ी है और वहां पर बहुत समय पहले जो भी सभ्यता विकसित हुई होगी उनके रहने के निवास स्थल आज भी गुफाओं के रूप में मौजूद हैं। इन पुरानी निर्जन गुफाओं पर आज बहुत सी कहानियां बन चुकी हैं जिनको यदा कदा आप भी सुनते ही होंगे। भारत समेत विश्व के बहुत से देशों में ऐसी कई
ऐतिहासिक और पौराणिक गुफाएं देखी जा सकती हैं जिनके पीछे की कहानी बेहद अद्भुत और रहस्यों से भरी हुई है।
buddhist-caves2Image Source: https://farm9.staticflickr.com
धार्मिक पहलू पर गौर किया जाए तो महाभारत और रामायण काल से जुड़ी कई गुफाओं से हम अवगत ही हैं, परंतु आज हम आपको बौद्ध धर्म से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण और विशेष गुफाओं के बारे में बताएंगे जिनके बारे में हमने सुना तो है लेकिन उनके पीछे की कहानी को कम ही लोग जानते हैं।
buddhist-caves5Image Source: https://farm8.staticflickr.com
बामियान, अफगानिस्तान में हिन्दू और बौद्ध धर्म से संबंधित बहुत सी गुफाएं मौजूद हैं। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि बामियान और अफगानिस्तान कभी भारत में ही थे और बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार बहुत दूर-दूर तक हुआ था। इसी काल में इन गुफाओं का निर्माण हुआ जिनमें से कुछ में भगवान बुद्ध की विशालकाय मूर्तियां भी देखने को मिल सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि इन गुफाओं का निर्माण तीसरी से सातवीं शताब्दी में किया गया होगा।

buddhist-caves6Image Source: https://farm8.staticflickr.com
बलुआ पत्थर से बनी गांधार शैली में निर्मित बुद्ध की दो प्रतिमाओं को, जो कभी विश्वभर में बुद्ध की सबसे विशाल मूर्तियां हुआ करती थीं वर्ष 2001 में ध्वस्त कर दिया गया था। सदियों पहले बौद्ध भिक्षु इन गुफाओं में आकर ध्यान किया करते थे। आज इन गुफाओं में करीब 700 ऐसे परिवार रहते हैं जिनके पास अपने घर नहीं हैं।
buddhist caves7Image Source: https://farm8.staticflickr.com
इसी प्रकार की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास अजंता, एलोरा की हैं। ये खूबसूरत गुफाएं बड़ी-बड़ी चट्टानों को काटकर बनाई गई हैं। 29 गुफाएं अजंता और 34 गुफाएं एलोरा में हैं। अजंता की गुफाओं में 200 ईसा पूर्व से 650 ईसवी के बाद तक के बौद्ध धर्म का चित्रण किया गया है। वहीं दूसरी ओर एलोरा की गुफाओं में हिंदू, जैन और बौद्ध, तीनों धर्मों का प्रभाव देखा जा सकता है। आंकड़ों के अनुसार ये गुफाएं 350 से 700 ईसवी के बीच अस्तित्व में आई थीं। एलोरा की गुफाओं के विषय में एक खास बात चर्चित है और वो यह है कि इन गुफाओं के नीचे एक सीक्रेट शहर बसा है।
buddhist-caves4Image Source: https://farm4.staticflickr.com
पुरातत्व वैज्ञानिकों का भी कहना है कि ये गुफाएं सामान्य नहीं हैं। इन्हें आज की विकसित तकनीक की सहायता से नहीं बनाया जा सकता। इसके नीचे एक ऐसी सुरंग है जो दूसरी दुनिया तक लेकर जाती है।
buddhist-cavesImage Source: https://farm8.staticflickr.com


Popular posts from this blog

>> बॉलीवुड के इन 12 सितारों के पीछे Dons भी हैं पागल

>> 21 ऐसी चीज़ें जिन्हें 90 के दशक में पैदा हुआ हर बच्चा आज मिस करता है

जितनी अच्छी लगती है लड़की In साड़ी, उतने ही अच्छे लगते हैं लड़के In दाढ़ी