>> ये हैं दुनिया के सबसे अमीर जानवर और इनके पास कुत्तों जैसा पैसा है!
कौन
कहता है इंसान की ज़िन्दगी जानवरों से ज़्यादा अच्छी होती है? इधर लाओ मेरे
पास! ये देखो, दुनिया के 7 सबसे अमीर जानवर जिनके पास करोड़ों रुपये हैं.
मज़ाक नहीं कर रहा हूं, सच में ये सब करोड़पति हैं और विडंबना तो देखो,
इन्हें पता भी नहीं है कि इन रुपयों से वो क्या कर सकते हैं. बात ऐसी है कि
इन जानवरों के सरफिरे मालिक-मालकिन अपनी जायदाद इनके नाम कर गए हैं. तो
देखते हैं कि ऐसा क्या कारनामा हुआ था जो ये जानवर करोड़पति बन गए.1. गंथर- 14.5 करोड़ डॉलर
गंथर सिर्फ़ अमीर ही नहीं, बहुत अमीर है! इस जर्मन शेफ़र्ड को अपनी जायदाद अपने बाप से मिली और उसके बाप को वो जायदाद अपनी थोड़ी नहीं, बहुत सरफिरि मालकिन कार्लोत्ता लीबेन्स्टाइन की मृत्यु के बाद मिली.
Source: telegraph
2. ब्लैकी- बिल्ली- 2.5 करोड़ डॉलर
इस कैट के पास है बहुत सारा कैश! दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली की किस्मत तब चमकी जब उसके मालिक बेन रीया की मृत्यु हुई. सारे रिश्तेदार हाथ मलते रह गए और बेन ने जायदाद अपनी प्यारी बिल्ली, ब्लैकी के नाम कर दी. और तो और, इस बिल्ली का नाम गिनीस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी है.
Source: therichest
3. गीगू- मुर्गी- 1 करोड़ डॉलर
सोने के अंडे देने वाली मुर्गी के बारे में सुना है न, ये वो मुर्गी नहीं है. ये मुर्गी शायद सोने के अंडे खाती है क्योंकि इसके पास बहुत पैसा है. एक बड़े प्रकाशन के मालिक की पत्नी की मृत्यु होने के बाद, गीगू के नाम १ करोड़ डॉलर की संपत्ति आ गयी. जहां गीगू के भाई-बंधु किसी के बटर चिकन की प्लेट का हिस्सा बन रहे हैं, वहीं वो अब अपने बड़े से घर में ऐश कर रहा है.
Source: peoplepets
4. ट्रबल- डॉगी- 16 लाख डॉलर
इस बेचारे डॉगी की बड़ी दुखद कहानी है. इसकी करोड़पति मालकिन, लियोना हेल्म्सली इसे पहले ६० लाख डॉलर देना चाहते थी, लेकिन रिश्तेदारों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया जिसके बाद इसे सिर्फ़ १६ लाख डॉलर मिले. कितनी नाइंसाफ़ी है न दुनिया में!
Source: nypost
5. टीना और केट- डॉगीज़- 7.2 लाख डॉलर
देखो ज़रा इन २ बिगड़े हुए कुत्तों को. ये जो बूढ़े अंकल फ़ोटो में दिख रहे हैं, इन्हें इनकी देख-भाल करने के लिए हर महीने सैलरी मिलती है. ये दोनों मज़े से ऐश करते हैं. सच कहते हैं न, हर कुत्ते का दिन आता है!
Source: telegraph
6. टिंकर- बिल्ली- 1.6 लाख डॉलर
इस बिल्ली की तो क्या किस्मत है. इस सड़कछाप बिल्ली ने एक बूढ़ी महिला से दोस्ती कर ली और कुछ ही दिनों में उस महिला की मृत्यु हो गयी. बस फिर क्या था, उस महिला की सारी जायदाद और ३ कमरे का घर इस बिल्ली का हो गया. ज़ाहिर सी बात है कि इस निर्णय से कई लोग खुश नहीं थे और टिंकर को मौत की धमकियां मिलने लगीं. तब से टिंकर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गयी है.
Source: moveoneinc
7. सिल्वरस्टोन- कछुआ- 27 हज़ार डॉलर
हां, जानता हूं कि बाकी जानवरों के मुकाबले ये कछुआ इतना अमीर नहीं है, लेकिन फिर भी ५० साल का ये जानवर, इतने रुपयों का क्या करेगा? इसकी पुरानी मालकिन, क्रिस्टीना फॉयल ने अपनी जायदाद का एक हिस्सा इस कछुए को दिया है. लगता है ये रुपया धीरे-धीरे बढ़ेगा!