'नो पैंट सबवे राइड' के दिन 25 देशों के लोग बिना पैंट के घूमे और किसी को ठेस नहीं पहुंची
रविवार, 10 जनवरी के दिन न्यूयॉर्क और 25 देशों के 60 शहरों में 'नो पैंट सबवे राइड'
का आयोजन किया गया. 2002 में शुरू हुए इस अजीब इवेंट की नींव एक मज़ाक में
रूप में रखी गयी थी. आईडिया सिंपल था. 7 दोस्तों ने तय किया कि वो सर्दी के
मौसम में भरी हुई सबवे या मेट्रो में बिना पैंट के चढ़ जायेंगे और ऐसा
दिखाएंगे कि वो एक दूसरे को नहीं जानते हैं. वो सर्दियों के सारे कपड़े पहन
कर रखेंगे जैसे कोट, जैकेट, मफ़लर, टोपी, जूते वगेराह. अगर कुछ नहीं होगा
तो बस पैंट!
पहले तो लोग इन्हें देख कर हैरान-परेशान होने लगे, लेकिन जैसे-जैसे और लोगों को इस इवेंट के बारे में पता चला, वैसे-वैसे लोग जुड़ते गए. 2016 में नो पैंट सबवे राइड 15वीं बार आयोजित हुआ है. अब सिर्फ न्यूयॉर्क ही नहीं, लंदन, मेक्सिको सिटी, शंघाई, हांगकांग, इस्तांबुल, बर्लिन, पेरिस और कई शहरों के हज़ारों लोग इस अजीबोगरीब इवेंट में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. शुरुआत में सिर्फ़ कुछ ही महिलाओं ने इस इवेंट में शिरकत की थी, लेकिन अब उनकी भी संख्या बढ़ गयी है. आपको दिखाते हैं इस 'नो पैंट सबवे राइड' की कुछ मज़ेदार तस्वीरें.










