ये अकेला, तनहा, बेचारा चिंपैंज़ी लोगों को देखते ही गले लगा लेता है
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
By
Anonymous
-
यह Ponso बिलकुल अकेला रहता है. वह साल 2013 से आइवरी कोस्ट से दूर एक
आइलैंड पर बिलकुल अकेला रह रहा है. Medical Treatment के लिए यहां लाया गया
यह चिम्पैंजी अपने परिवार की यहीं मौत होने के बाद से कहीं भी नहीं गया.
यहां पर उसका इकलौता साथी Germain ही है, जो उसे खाने को केले और पीने को
पानी देता है. उसने ही इस Ponso की उसकी फेमिली की डेथ के बाद उनको मिट्टी
में गाड़ने में मदद की थी.
लेकिन इस महीने Ponso को एक ज़बरदस्त सरप्राइज़ मिला. चिंपांज़ी संरक्षण
केंद्र की निदेशक Estelle Raballand उससे मिलने आईं और Ponso को प्यारा-सा
Hug दिया. Ponso इस समय इतना खुश हुआ था, कि उसकी लम्बी स्माइल साफ़ दिख रही
थी.
ये भी नज़र आया कि उसने पिछली मुलाकात के बाद Estelle Raballand को कितना मिस किया था.
वैसे 2005 में 66 चिम्पैंजियों पर टेस्ट पूरा करने के बाद New York
Blood Center ने इन्हें आइलैंड्स पर छोड़ दिया था और आज तक इनकी देख-रेख कर
रहा है. हालांकि, The Humane Society of the United States इन चिम्पैंजियों
के लिए फंड जुटा रहा है, जिससे उन्हें पैसे की कमी का शिकार न होना पड़े.
फ़िलहाल, यह चिम्पैंजी सरप्राइज़ मिलने के बाद कितना खुश हुआ, ये आप भी देख सकते हैं.
कहते हैं कि पैसे से ख़ुशी नहीं खरीदी जा सकती. मगर फ़िर भी, अमीर लोग हमेशा ख़ुश नज़र आते हैं. और ऐसा कौन होगा जो अमीर होना न चाहे? यदि आपके बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये पड़े हों तो आपके चेहरे से मुस्कान तो जाती ही नहीं. मगर ऐसा करने में जहां कई अपनी सारी ज़िंदगी परेशान रहते हैं, वहीं कई अप्रत्याशित रूप से सौभाग्यशाली हो जाते हैं. अब इन सौभाग्यशाली लोगों पर ही एक नज़र डालें. मेरा तात्पर्य यह कतई नहीं है कि मैं उनकी जी-तोड़ मेहनत को खारिज करूं. मगर अमीर होने के ये तौर-तरीके आपको दंग न कर दें तो कहना!!!
इंटरनेट की दुनिया भी अजीब है. हमें बहुत सारा ज्ञान इंटरनेट से मिलता है, मगर कई बार ऐसी चीज़ें हमारे सामने आ जाती हैं, जिन पर विश्वास करना मुश्किल होता है, दरअसल ये अफवाहें होती हैं. पर इन अफवाहों को सच के लिफाफे में लपेटकर हम तक पहुंचाया जाता है और हम इन झूठों को सच मान लेते हैं. यहां हम ऐसी ही 10 अफवाहों का ज़िक्र कर रहे हैं, जो बहुत मशहूर हैं. आपने भी इनके बारे में जरूर सुना होगा-
ट्रैवल का शौक़ उस हरेक इंसान को होता है जो स्वयं को जानने की इच्छा रखता है. गुरुनानक देवजी से ले कर महात्मा बुद्ध ने स्वयं को जानने का काम दुनिया देखने के साथ किया और अपने अंदर सुधार कर लोगों को संदेश दिया. जनाब, ये तो पौराणिक कथाओं की बात थी, लेकिन आधुनिक समय में ट्रैवल करने के मायने व्यक्तिगत होते जा रहे हैं, लगातार बदलते जा रहे हैं. आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ट्रैवल का शौक़ मात्र अपने दिलों में नहीं पाले रखता, बल्कि रुख़ करता है रास्तों का.