Shocking: 4 साल की बच्ची का कटा सर ले कर ये औरत घूम रही थी मॉस्को की सड़कों पर
Source: रूस की सड़कों पर एक अत्यंत दिल दहला देने वाला नज़ारा लोगों ने देखा. एक
रूसी परिवार के घर काम करने वाली आया ने उनकी 4 साल की बच्ची का सर कलम कर
दिया और घर में आग लगा दी. वो यहां भी नहीं रुकी, बच्ची के सर को ले कर वो
शहर की सड़कों पर घूम रही थी और 'अल्लाह-हु-अक़बर' के नारे लगा रही थी. यही नहीं, उसने Oktyabrskoye Pole मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की भी धमकी दी थी, लेकिन उसके पास से किसी प्रकार के विस्फ़ोटक नहीं मिले.


39 साल की इस आया का नाम Gyulchehra Bobokulova
है जो उज़्बेकिस्तान की रहवासी है. लोगों ने ये भयावह दृश्य देख कर पुलिस को
खबर की और उन्होंने तुरंत इस महिला को हिरासत में ले लिया. उस समय भी वो
चिल्ला रही थी कि 'मेरा बच्चा मरा है, मैं सबको उड़ा दूंगी'. उसने ये भी कहा
कि 'मुझे डेमोक्रेसी से नफ़रत है'.
ये आया इस परिवार के साथ पिछले 18 महीनों से काम कर रही थी और अटकलें लगायी जा रही हैं कि इसने ड्रग्स लिए हुए थे.