इन 12 आदतों को छोड़ पाना भारतीयों के लिए मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!
हमारे देश की एक बहुत बड़ी विडम्बना है, कि यहां लोगों को वो करने की आदत है जो उन्हें करने से मना किया जाता है. मैं हर किसी की बात कर रहा हूं ख़ुद अपनी भी. जाने- अनजाने हम सब इन कामों को अंज़ाम देते हैं, और ज़्यादातर हमें बाद में भी एहसास नहीं होता कि हमने कोई गलती की है. हम उसे अपनी शान और रुतबा समझ कर दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने शेखी बघारते हैं. 1. हॉस्पिटल ये एक ऐसी जगह है जहां साफ़-साफ़ लिखा होता है कि शांति बनाए रखें. लेकिन क्या ऐसा होता है? नहीं, बिलकुल भी नहीं! हॉस्पिटल में अपनों की देख-रेख और उनकी सहूलियत के चक्कर में हम दूसरों मरीज़ों और उनके रिश्तेदारों के बारे में भूल जाते हैं. लाईन तोड़ते हैं, चिल्लाते हैं और इंतज़ार से बचने के लिए जुगाड़ लगाने की कोशिश करते हैं. Source: canada 2. हेलमेट यातायत पुलिस से बचने के लिए ज़्यादातर लोग हेलमेट लगाते हैं. चालान न हो, इसके लिए कैसा भी सस्ता हेलमेट खरीद लेते हैं. भाई साहब! हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए होता है. हममें से ज़रूर कुछ लोगों ने अपनों को खोया होगा, इस छोटी सी गलती की वजह से. तो इस बार हेलमेट खरीदि...