भारत के इन 8 स्टार खिलाड़ियों को शायद हम 2016 में आख़िरी बार मैदान में खेलते देखेंगे
खेल के मैदान में देश का नाम रोशन करने वाले कुछ खिलाड़ियों के लिए 2016 खेल को अलविदा कहने का साल हो सकता है. इन खिलाड़ियों ने देश को कई बार गर्व करने के मौके दिए हैं. तो कौन हो सकते हैं वो खिलाड़ी जिन्हें शायद इस साल के बाद मैदान में देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इस पर एक नज़र डालते हैं 1. सुशील कुमार, रेसलर 2 बार ओलम्पिक में मेडल जीतने वाले सुशील कुमार ने भारत में कुश्ती को एक बार फ़िर जिंदा किया. अपने दम से बड़े-बड़े पहलवान को चित कर देने वाले इस खिलाड़ी का 2016 का ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक आख़िरी मुकाबला हो सकता है. इसके बाद सुशील अपने रिटायर्मेंट की घोषणा कर सकते हैं. अगर ऐसा है तो हम ज़रूर चाहेंगे कि सुशील इस बार भी देश को मेडल दिलाएं और अपनी जीत की हैट्रीक लगाएं. 2. युवराज सिंह, क्रिकेटर भारतीय टीम के युवराज और 2011 वर्ल्ड कप के हीरो को कैंसर के बाद से टीम में वापिस करने में कई समस्याएं आ रही हैं. उनका बल्ला उस तरह नहीं गरज रहा जिसके लिए उन्हें जाना जाता है. T-20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल युवराज के लिए शायद ये आख़िरी मौका है, खुद को साबित करने और एक शान भरा...