दुनिया के इन 5 बल्लेबाज़ों ने 6 Balls में ही गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ा दिए
क्रिकेट में हर बल्लेबाज़ का सपना होता है कि वो एक ओवर में 6 छक्के मारे. कई महान बल्लेबाज़ भी ऐसा नहीं कर पाएं हैं. दुनिया में ऐसे सिर्फ़ 5 बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने ये कारनामा कर के दिखाया है, जिसमें से तीन बल्लेबाज़ों ने तो घरेलू क्रिकेट में ऐसा किया है. तो कौन-से हैं ये बल्लेबाज़ इस पर एक नज़र डालते हैं. 1. युवराज सिंह, भारत पहले T-20 वर्ल्ड कप में युवराज ने ये कारनामा कर के दिखाया था. इंग्लैंड के खिलाफ़ युवराज के बल्ले से निकले 6 छक्कों ने न सिर्फ़ भारत को जीत दिलवाई थी, बल्कि उन्हें सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाला बल्लेबाज़ भी बना दिया था. खैर, इस इंनिंग को न भारतीय भूल सकते हैं, और न ही इंग्लैंड के लोग. Source: bleacherreport 2. हर्शल गिब्स, साऊथ अफ्रीका हर्शल गिब्स दुनिया के पहले बल्लेबाज़ थे जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा किया था. 2007 के वर्ल्ड कप नीदरलैंड के खिलाफ़ हर्शल गिब्स के बल्ले ने आग उगली थी. हर्शल वैसे भी दुनिया के ख़तरनाक बल्लेबाज़ों में से एक माने जाते थे. इनके नाम ये रिकॉर्ड शानदार भी लगता है. Source: espncricinfo 3. सर गैरी सोबर, वेस्टइ...