नेता-राजनेताओं के इन 7 बच्चों में से कोई बना नेता, तो कोई अभिनेता
हर माता-पिता अपने बच्चे को भविष्य में वो बनाना चाहते हैं जो वो खुद नहीं बन पाये या फिर जो वो खुद हैं. इसमें हमारे देश के नेता भी शामिल हैं. इन नेताओं की फैमिली के बारे में आम जनता को ज़्यादा जानकारी भी नहीं होती है. वैसे तो ज़्यादातर नेताओं के बच्चे भी राजनीति से ही जुड़े हुए हैं और काफी अच्छा काम कर रहे हैं. लेकिन आज हम आपको ऐसे ही कुछ पॉलिटिकल फैमिलीज़ के बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने राजनीति के गलियारों में अपना बचपन तो गुज़ारा लेकिन पॉलिटिक्स की बजाये दूसरे क्षेत्रों में खूब नाम कमाया. 1. निकुंज मलिक Source: yimg हाल ही में जयपुर में हुए प्रो-कबड्डी के मैचेज़ की एंकर निकुंज मलिक काफी चर्चा में हैं. निकुंज मलिक बीजेपी एक्सक्यूटिव, शुभलता मलिक की बेटी हैं. उन्होंने फुटवियर और एक्सेसरीज डिजाइनिंग में एनआईएफ़टी से ग्रैजुएशन की डिग्री ली है. गौरतलब है कि निकुंज सबसे पहले टेलीविजन के एक रियैलिटी शो 'राहुल महाजन का स्वयंवर' की फाइनलिस्ट बन कर चर्चा में आयी थीं. इसके अलावा निकुंज 'रिवॉल्वर रानी' और 'शौकीन' जैसी फिल्मों में नज़र आ चु...