Posts

Showing posts with the label information

की-बोर्ड की ‘F’ और ’J’ key पर बने उभार का राज़ जानते हैं आप?

Image
कभी आपने ये सोचा कि आपके की-बोर्ड की दो Keys यानि 'F' और 'J' पर उभार क्यों है? आपकी उंगलियों ने टाइप करते हुए ज़रूर इसे महसूस किया होगा, लेकिन आपका ध्यान शायद ही गया हो. आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? दरअसल, इसके पीछे का कारण है आपकी सहूलियत, जिससे टाइप करते हुए आपकी उंगलियां सही key को प्रेस कर सकें और आप आसानी से टाइप कर सकें. इसलिए आपके दोनों हाथों की तर्जनी उंगली टाइपिंग के समय जहां होती है, उन keys पर उभार हैं. जिससे दोनों हाथों की बाकी तीनों उंगलियां आसानी से D, S, A और K, L, Colon (:) पर बिना देखे पहुंच सकें. इससे टाइपिस्ट को स्क्रीन पर देखते हुए टाइप करने में मदद मिलती है. इससे दोनों हाथों के अंगूठे भी space button पर रहते हैं. शायद आपको समझ आ गया होगा कि इन दो keys पर ही उभार क्यों बनाए गए हैं. नहीं तो कुछ ऐसा हाल होता लैपटॉप का. Source: Topyaps कभी आपने ये सोचा कि आपके की-बोर्ड की दो Keys यानि 'F' और 'J' पर उभार क्यों है? आपकी उंगलियों ने टाइप करते हुए ज़रूर इसे महसूस किया होगा, लेकिन आपका ध्यान शायद ही गया हो. ...

’लैंड करने से पहले विमान के अंदर की लाइट धीमी कर दी जाएगी'. ऐसा क्यों कहा जाता है?

Image
Source: क्या कभी आपने ग़ौर किया है कि जब विमान की लैंडिंग होती है, तब अंदर की रौशनी को डिम क्यों कर दिया जाता है? इस सवाल के कई जवाब हो सकते हैं. लोगों ने अपने सुविधानुसार इसे तय भी कर लिया होगा. लेकिन दावे के साथ कह सकता हूं कि इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं हो सकती. ख़ैर चिंता की कोई बात नहीं है, हम आपको इसके पीछे का राज़ बताएंगे. ये हैं कारण विमान कंपनियों के अनुसार, ऐसा सुरक्षा कारणों की वजह से किया जाता है. इस परंपरा को लंबे समय से निभाया जा रहा है. इसी वजह से विमानों की लैंडिंग के समय अंदर की रोशनी मद्धम कर दी जाती है. Source: i क्या सोचते हैं अन्य यात्री? हमारे जैसे कई यात्रियों को लगता है कि ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यात्री किताबें पढ़ना या फोन देखना बंद कर दें और विमान की लैंडिंग के दौरान सतर्क रहें. वहीं कुछ लोगों को लगता है कि ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि एयरलाइन स्‍टाफ यह सुनिश्चित कर सके कि सभी को पता चले कि विमान उतरने जा रहा है. Source: Static कई बार देखा जाता है कि विमान में लैंडिंग के दौरान गड़बड़ियां हो जाती हैं, ऐसे में विमान को आपात ...

इन बातों को जानने के बाद आप पब्लिक Wi-Fi कभी यूज़ नहीं करेंगे

Image
हम भारतीयों को कितना भी चीज़ें अलग कर दें, लेकिन फिर भी कुछ चीज़ें हमें हमेशा जोड़ के रखती हैं, जैसे कि मुफ़्तखोरी. भारत के किसी भी कोने में चले जाओ, अगर कोई भी चीज़ मुफ़्त में मिल रही है, तो हर भारतीय उसे दिल से अपनाएगा. कुछ ऐसा ही हाल होता है फ्री के Wi-Fi के केस में. पड़ोसी के फ्री Wi-Fi से लेकर कॉफी शॉप में मिल रहे 10 मिनट के मुफ़्त Wi-Fi का सदुपयोग करने का मौका हम कभी हाथ से जाने नहीं देते. Source: Wonderhowto क्या बुराई है फ्री के Wi-Fi में? जब आदमी की आंखों के आगे Torrent से फ्री में लेटेस्ट मूवी डाउनलोड, Youtube पर नए-नए शोज़ और फ़ोन को फ्री में Update करने की पट्टी बंधी होती हैं, तो उसे फ्री के Wi-Fi से बड़ा दुनिया में कुछ नहीं लगता. लेकिन इस पट्टी को खोल कर देखें तो पता चलेगा कि Public Wi-Fi और पड़ोसी का Wi-Fi आपकी प्राइवेसी पर सबसे बड़ा प्रहार है. Source: Pcma जब आप रेस्टोरेंट, कॉफ़ी शॉप, एयरपोर्ट सरीखी सार्वजनिक जगहों पर Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं, तो न जाने कितने लोगों की नज़र आपके बैंक अकाउंट, Gmail/Yahoo डीटेल्स पर रहती हैं.  जब भी आप इंटरनेट का उपयोग करते...

ये हैं गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऐस 10 रिकॉर्डस जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

Image
जब से गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड को शुरू किया गया है, तब से ले कर आज तक न जाने कितने रिकॉर्ड बने और टूटे हैं. लेकिन इस बुक में कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जिनका टूटना नामुमकिन है. और ये रिकॉर्ड ज़िंदगी भर के लिए एक ही शख़्स के नाम हो कर रह गए. 1. Ted St. Martin Ted St. Martin मार्टिन ने स्कूल के बाद कभी भी बास्केट बॉल नहीं खेली. लेकिन जब रिकॉर्ड की बात आई तो उन्होंने बास्केट बॉल को लगातार पास करने का एक रिकॉर्ड बना डाला. पहले Ted St. Martin नें Levitt के 499 के रिकॉर्ड को 739 पास से तोड़ा. इतना ही नहीं, इसके बाद वो रुके नहीं और लगातार 5221 पास किए. आपको बता दें कि NBA में भी आज तक सिर्फ़ 78 पासेज़ का रिकॉर्ड है. 2. Roy Sullivan Roy Sullivan के नाम एक अजीब और खतरनाक रिकॉर्ड है. इसके ऊपर सात बार बिजली गिरी और सातों बार उन्हें मामूली सी चोट आईं. 1942 से ले कर 1977 के बीच ये हादसे हुए. ये ऐसा रिकॉर्ड है जो कभी नहीं टूट सकता और न ही कोई तोड़ने की चाहत रखता होगा. 3. Charles Osborne हिचकी थोड़ी देर में ही किसी को परेशान करने के लिए काफ़ी है. लेकिन Charles Osborn...

अगर क़यामत का करना है सामना, तो इन 8 Skills को अपनाना

Image
क्या आपने कभी किसी को यह कहते हुए सुना है, 'यह दुनिया खत्म होनेवाली है'? इस दुनिया के बिगड़ते हालात देखकर कई लोग ऐसा ही कहते हैं. दुनिया का अंत कब होगा, इस बारे में टीवी और अखबारों में भी कई खबरें आयी थीं कि 2012 के आख़िरी दिन दुनिया ख़त्म हो जाएगी. यहां तक कि दुनिया के अंत के बारे में बताने के लिए एक हॉलीवुड फ़िल्म '2012' भी आई थी. लेकिन दुनिया का अंत कैसे होगा इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. इस बारे में सोचकर कुछ लोग चिंता करने लगते हैं, तो कुछ लोगों को लगता है कि यह सब बेकार की बातें हैं और ऐसा कुछ नहीं होने वाला. वैसे तो हमें हमेशा यह सिखाया जाता है कि कैसी भी मुश्किल घड़ी का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. लेकिन अगर वास्तव में कभी ऐसी स्थिति हमारे सामने आये तो हमको क्या करना चाहिए कि हम सुरक्षित रहें और एक नई दुनिया का निर्माण कर सकें. तो आइये आज ऐसी ही 8 ज़रूरी बातें आपको बताते हैं. 1. मेकिंग एंड रिपेयरिंग टूल्स (Making and Repairing Tools) अगर आपको मशीनों को रिपेयर करना और बनाना आता होगा तो ऐसी स्थिति में आप फिर से जीने की कल्पना कर सकते हैं. ...

सऊदी अरब जाने की सोच रहे हैं तो पहले वहां की इन 11 पाबंदियों के बारे में भी जान लें

Image
हर कोई एक बार सऊदी अरब घूमने ज़रूर जाना चाहता है. वहां की चका-चौंध, बेशुमार पैसा और ऐशो आराम, इन सब के लिए हम अपने देश को छोड़ वहां बसने के बारे में भी सोचते हैं. लेकिन अगर आप ये सपना देख रहे हैं तो ज़रा वहां के प्रतिबंधों के बारे में भी जान लें. मेरा दावा है कि आप वहां बसने का ख़्याल अपने दिमाग से बिलकुल निकाल देंगे. 1. पॉर्न सऊदी अरब में पॉर्न देखने पर पाबंदी है. इतना ही नहीं अगर आपके मोबाईल, लैपटॉप, टैबलेट जैसी चीज़ों में पॉर्न मिली तो आप गए. इतना ही नहीं गलत तरीके से बैठी या न्यूड महिला की तस्वीर भी आप नहीं रख सकते. Source: ofbjpuk 2. इमारतों की तस्वीरें खींचना भी है मना सऊदी में आप किसी भी इमारत की तस्वीर नहीं खींच सकते, और अगर वो सरकारी इमारतें हैं या फ़िर मिलिटरी से रिलेटेड चीजे हैं तो इनकी फोटोग्राफी करना पूरी तरह से बैन है. यहां तो बिना परमिशन के कोई पुरुष किसी महिला की तस्वीर तक नहीं खींच सकता. यहां तक कि उसकी तरफ कैमरा भी नहीं दिखा सकता. Source: kuwaitiful 3. पब्लिक में खाना-पीना और स्मोकिंग बैन आप इस देश में कहीं खाना नहीं खा सकते, और स्मोक...

जितनी अच्छी लगती है लड़की In साड़ी, उतने ही अच्छे लगते हैं लड़के In दाढ़ी

Image
आपको क्या लगता है, लड़के Beard में ज़्यादा आकर्षक लगते हैं या फिर Clean Shaved. वैसे हमें तो ये लगता है कि जो लड़के हलकी-सी या फिर घनी-लम्बी दाढ़ी रखते हों, दूसरों की तुलना में ज़्यादा नोटिस किए जाते हैं. अब इन बॉलीवुड स्टार्स को ही देखिए. 1. दाढ़ी बढ़ा कर रखने वाले लोग ज़्यादा गंभीर नज़र आते हैं और लोगों में इनका रुतबा भी होता है. 2. ये माना जाता है कि लड़कियां अक्सर मैच्योर और अपनी उम्र से बड़े लड़के पसंद करती हैं और No Doubt 'रफ़ एंड टफ़' लड़के ज़्यादा मैच्योर दिखते हैं. वैसे भी ये हम नहीं बल्कि साइंस कहती है. साइंस ने साबित कर दिया है कि Clean Shaved की तुलना में हल्की या घनी दाढ़ी वाले पुरुष महिलाओं की नज़र में ज़्यादा आकर्षक होते हैं. 3. दाढ़ी आपके चेहरे की स्किन को धूप और धूल से बचाती है. कई और भी फायदे हैं जैसे, टैनिंग नहीं होती और ये स्किन कैंसर, गले की बीमारी और अस्थमा से भी बचाती है. ओह! कितने सारे फायदे होते हैं इसके. 4. एक और ज़रूरी बात, आप अपने दोस्तों के बीच कूल कहे जाते हो, of course नज़र भी आते हो. 5. दाढ़ी से आप में अधिकार की भावना आती है और...