Posts

Showing posts with the label money

सावधान! कूड़ेदान में पड़ी आपकी ATM Slip आपको महंगी पड़ सकती है

Image
आज हम एक शहर से दूसरे शहर बेफ़िक्र हो कर घूमते हैं. इसके कई कारणों में से एक पैसों की सुरक्षा है. हमारी जेब में मौजूद डेबिट और क्रेडिट कार्ड हमें पैसे चोरी होने की टेंशन से दूर रखते हैं. अक्सर एटीएम मशीन के बगल में रखे डस्टबिन में पर्चियों का ढेर बाहर तक निकला दिखता है, क्योंकि हमने कभी उस पर्ची की ज़रूरत को नहीं समझा. पर इन पर्चियों की कीमत क्या है, हम आपको बताते हैं. 1- बैंक से लेन—देन का सबूत है वो दिन लद गए जब आपके माता—पिता हर हफ़्ते बैंक सिर्फ पास बुक अपडेट कराने जाते थे. आज आप एटीएम स्लिप को लेन-देन के सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.चूंकि आज कल सारे लेन देन के रिकॉर्ड के लिए सॉफटवेयर इस्तेमाल होते हैं, ऐसे में आप इन स्लिप को बैंक की किसी गलती को सुधारने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको यह चुनाव करने में मुश्किल है कि कौन सी पर्ची रखें कौन सी नहीं तो आप कुछ समय तक सारी पर्ची रख सकते हैं. थोड़े वक्त बाद जब आपको लगे की इसका कोई इस्तेमाल नहीं है तब इन्हें फेंक सकते हैं. 2- दूसरे इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं टेक्नोलॉजी जैसे तरक्की कर रही है चोर भ...

इंजीनियरिंग छोड़ कर इन दोनों दोस्तों ने खोली चाय की दुकान, आज करोड़ों कमा रहे हैं

Image
भाई एक कप चाय देना...अरे नहीं, तीन कप कर देना यार!' चाय की दुकान में घुसते ही हम कुछ इसी तरह से ऑर्डर देते हैं. देखा जाए तो भारत की 90 फीसदी जनता चाय पीती है. इस कारण यहां हर मोड़ पर, हर गली में, हर चौराहे पर चाय की दुकान मिलजाएगी. सड़क पर मिलने वाली ज़्यादातर चाय की दुकानें, किसी न किसी मजबूरी में खुली होती हैं. बेरोजगारी का आलम ऐसा है कि लोग ज़िंदगी जीने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. लेकिन कुछ ऐसे नौजवान हैं, जो इंजीनियरिंग के पेशे को छोड़ कर चाय की दुकान चला रहे हैं और लाखों कमा भी रहे हैं. इनकी कहानी सुन कर आप भी इनसे ज़रूर प्रेरित होंगे.   इंजीनियर से 'चायवाला' बने दो दोस्त अभिनव टंडन और प्रमीत शर्मा यूपी के रहने वाले हैं. आस-पास के लोग इन्हें कभी इंजीनियर साहब बुलाया करते थे, लेकिन आज 'चायवाला' कहते हैं. अपनी नौकरी छोड़ इन दोनों ने चाय की दुकान खोली, जो काफ़ी सफ़ल रही. चाय की होम डिलीवरी करते हैं इंजीनियर्स का दिमाग वास्तव में ख़तरनाक होता है. ये बात इन दोनों युवाओं ने साबित भी कर दी. चाय की होम डिलीवरी कर लोगों को अपना दीवाना ...

पहले मोदी का सूट ख़रीद चर्चा में आए थे, अब 5000 लड़कियों को पढ़ने के लिए 200 करोड़ दे रहे हैं

Image
लालजी पटेल का नाम आप लोगों ने जरूर सुना होगा. ये वही शख़्स हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहने हुए 'नमो' सूट को ख़रीद कर चर्चा में आए थे. गुजरात के कारोबारी लालजी भाई बादशाह एक बार फ़िर सुर्खियों में हैं. घबराएं नहीं, इस बार लालजी पटेल कोई सूट नहीं ख़रीदने जा रहे हैं, बल्कि ऐसा काम करने जा रहे हैं जिसे जान कर आप इन पर गर्व महसूस करने लगेंगे. Source: Jansatta लड़कियों की शिक्षा के लिए गुजरात के लालजी पटेल 200 करोड़ रुपये दान करने जा रहे हैं. उनकी इस राशी से करीब 10 हज़ार लड़कियां लाभान्वित होंगी. ऐसा कोई पहला मौका नहीं जब बादशाह इस तरह का काम कर रहे हैं, इससे पहले भी कई बार ऐसा काम कर चुके हैं. आइए लालजी पटेल बादशाह के बारे में जानते हैं कई और बातें Source: Zee पिछले साल भी उन्होंने गुजरात के पाटीदार समुदाय में जन्मी पांच हजार बच्चियों के लिए 2-2 लाख का बॉन्ड दिया था. ये बच्चियां जब 21 साल की होंगी तो उन्हें दो लाख रुपये मिलेंगे. क्यों आए थे चर्चा में लाल जी भाई बादशाह उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने पिछले साल ओबामा के भारत दौरे के दौर...

इन 8 धार्मिक गुरुओं की संपत्ति के बारे में जान कर आप भी सन्यासी बनना चाहेंगे

Image
भारत में कई गुरु हैं जिनके अनुयायी उनकी श्रद्धा में अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं. कुछ गुरु ऐसे भी हैं जिन्होनें जन-कल्याण के लिए अलग-अलग तरह के व्यवसाय खोल दिए हैं. तरीका जो भी हो, एक बात तो सच है कि इन गुरुओं के पास बहुत संपत्ति और पैसा है. अब वो इसका किस तरह से उपयोग-दुरूपयोग करते हैं, आइये जानते हैं. 1. श्री सत्य साई बाबा पुट्टपर्थी में श्री सत्य साई बाबा का आश्रम है जिसका एक कमरा खोलने पर 98 किलो सोना, 307 किलो चांदी और 11.56 करोड़ रूपए नकद पाया गया. इस सारे सामान की कुल कीमत थी करीब 38 करोड़ रुपये. Source:  sathyasaibaba 2. बाबा रामदेव राम कृष्ण यादव के नाम से जन्मे बाबा रामदेव की संपत्ति में शामिल है पतंजलि योगपीठ, दिव्य योगी मंदिर ट्रस्ट, पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज, पतंजलि चिकित्सालय, योग ग्राम, गौशाला और पतंजलि फ़ूड और हर्बल पार्क. गरीब परिवार में पैदा हुए बाबा रामदेव ने, योग के ज्ञान की वजह से अपना साम्राज्य स्थापित किया. आज बाबा रामदेव के पास करीब 1,100 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 15 साल पहले जब बाबा रामदेव ने योग सिखाना शुरू किया था, तब वो हरिद्वार ...

एक कॉलेज स्टूडेंट ने Snapdeal को लगाया चूना. सिर्फ़ 68 रुपये में खरीदा iPhone 5S

Image
आजकल इंटरनेट यूज़र्स के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कोई नया शब्द नहीं है, ख़रीदारी के शौकीनों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग, ख़रीदारी करने का सबसे आसान ज़रिया बन गया, एक क्लिक और जितनी चाहे उतनी शॉपिंग. मेट्रो सिटीज़ में ही नहीं, छोटे शहरों में भी ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज़ तेजी से बढ़ रहा है. कपड़ें हो या इलेक्ट्रॉनिक्स, लोग सस्ती से लेकर महंगी चीज़ें इंटरनेट से खरीदना पसंद कर रहे हैं. ऑनलाइन शॉपिंग की कुछ वेबसाइट में से एक Snapdeal आजकल काफ़ी चर्चा में है. कुछ टाइम पहले आपने सुना होगा कि बी-टेक के एक स्टूडेंट ने Snapdeal को लाखों का चूना लगाया, हालांकि वो बाद में पकड़ा गया. लेकिन आज का मामला कुछ अलग है. आजकल Snapdeal पर 28,999 में बिकने वाला iPhone 5S एक कॉलेज स्टूडेंट को मात्र 68रुपए में ही मिल गया. अरे रुकिए! अगर आप ये सोच रहे हैं कि 'Lifehacks' और Cashbakcs' की वजह से उसको iPhone 5S इतना सस्ता मिल गया है, तो ये गलत है. Snapdeal की तरफ से एक डील के अंतर्गत ऐसा हुआ. इस डील के बारे में ख़ुद Snapdeal को ही नहीं पता चला. पंजाब यूनिवर्सिटी से बी-टेक कर रहे निखिल बंसल ने जब देखा कि...

देखें कैसे फ़िल्मी चोरियों को इन 5 चोरों ने बदला हक़ीकत में

Image
सालों से फ़िल्मी पर्दों की कई कहानियां असल ज़िन्दगी से प्रेरित दिखती हैं, तो कई फ़िल्मों का असर, असल ज़िन्दगी पर नज़र आता है. कोई राधे भईया बन कर सिग्नल पर भाईगिरी दिखाता है तो कोई नकली सीबीआई अफ़सर बन कर लोगों को चूना लगाता है. लोगों की ऐसी क्राइम स्टोरी देख कर लगता है कि इन्होंने क्राइम करना तो सीखा पर इसके बाद के अंजाम को नज़र अंदाज़ कर दिया. आइये देखते हैं फ़िल्मी कहानियों से प्रेरित हुई कुछ असली क्राइम स्टोरीज़... 1- लक्ज़री गाड़ियां चुराते सुपर चोर के फैन Source-  Media मशहूर सुपर चोर यानि बंटी चोर की ज़िन्दगी पर आधारित अभय देओल की फिल्म 'ओय लकी लकी ओय' साल 2008 में रिलीज़ हुई थी. इस फ़िल्म ने कॉफी चोरों को प्रेरित किया. दिल्ली का मशहूर इसरार गैंग भी इसी का एक उदाहरण है. लक्ज़री गाड़ियां चुरा कर दूसरे राज्यों में बेचने वाले इस गैंग का भांडाफोड़ दिल्ली पुलिस ने कुछ ही दिनों पहले किया. 2- जब पकड़े गए असली बंटी—बबली Source-  Entertainment अभिषेक बच्चन के लिए ये गौरव की ही बात होगी कि उनके किरदार से भी कोई प्रेरित हो सकता है. साल 2005 में रिलीज़ हु...

जानते हैं, बरसाना के श्रीजी मंदिर में रखा है भगवान श्रीकृष्ण का खज़ाना

Image
यूं तो पूरे ब्रज की पहचान कान्हा के नाम से है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि बरसाना के श्रीजी मंदिर में उनका खज़ाना है. यहां उनके बेशकीमती हीरे-जवाहरात, सोना-चांदी, कपड़े और खाने-पीने के बर्तन रखे हुए हैं. इस कमरे का ताला पिछले 150 सालों से नहीं खोला गया है. इसलिए ख़ज़ाने को अभी तक किसी ने नहीं देखा है. Source:  Iskcondesiretree इसकी कुल क़ीमत के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. एक अनुमान है कि इस कमरे में जितना खज़ाना रखा है, उसकी कीमत कई हजार करोड़ रुपए होगी. Source:  Wallconvert.com श्रीजी मंदिर के जानकारों की मानें तो इस कमरे को ख़ास तरीके से बनाया गया है. दान-पात्र के रूप में यहां एक झीरी बनाई गई है, जहां से भक्त दान के रूप में सोना-चांदी वगैरह डाल देते हैं. इस तरह कमरे में खज़ाना जमा होता रहता है. Source:  Harekrishnagroup इस मंदिर का निर्माण राजा टोडरमल ने करवाया था. उन्होंने इसमें एक कोषागार भी बनवाया था. इसके बाद भरतपुर रियासत के राजाओं ने मंदिर में गर्भगृह का निर्माण करवाया. इस दौरान उन्होंने यहां हीरे-जवाहरात रखवा दिए थे. इस कमरे में ...

लाखों कमाना चाहते हो तो डॉक्टरी, इंजीनियरिंग नहीं, ये 8 अजीबोगरीब नौकरियां करो

Image
आपने एक शब्द सुना होगा... 'भेड़ चाल', जिसका अर्थ है कि भेड़ की तरह वो करते रहो, जो बाकी कर रहे हैं. भेड़ चाल हमारे देश में बहुत प्रचलित है. हमारे दोस्त जो कर रहे हैं, हम भी वही करने लग जाते हैं. ये नहीं सोचते कि हम ऐसा क्या कर सकते हैं जिसमें मन भी लगे और पैसे भी मिलें. आज हम आपको कुछ ऐसे व्यवसायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही हट के हैं, लेकिन सैलरी मोटी मिलती है. तो, करोगे ये जॉब्स? 1. हैंगओवर हेल्पर ये तो आप जानते ही हैं कि हमारे देश में लोग दारू पी कर कितना बवाल करते हैं. ऐसी अंधी दारू पीने का मतलब है कि हैंगओवर होना तय है. तो ऐसे लोगों के लिए हैंगओवर हेल्पर का एक व्यवसाय शुरू हुआ है. आपको उस इंसान की मदद और देखभाल करनी होगी जिसे हैंगओवर है. आपको उसके साथ रहना होगा और जब तक उसकी हालत ठीक नहीं हो जाती, आप उसके सहायक रहेंगे. इस काम के लिए लोगों को 20 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से मिलते हैं. जितने अच्छे से आप उस व्यक्ति की देखभाल करेंगे, उतने ज़्यादा पैसे मिलेंगे. Source:  Drinkaware 2. बिस्तर गरम करने की नौकरी गलत मत समझना. यहां बिस्तर गर्म करने ...