Posts

Showing posts with the label Bad news

Shocking: 4 साल की बच्ची का कटा सर ले कर ये औरत घूम रही थी मॉस्को की सड़कों पर

Image
Source: रूस की सड़कों पर एक अत्यंत दिल दहला देने वाला नज़ारा लोगों ने देखा. एक रूसी परिवार के घर काम करने वाली आया ने उनकी 4 साल की बच्ची का सर कलम कर दिया और घर में आग लगा दी. वो यहां भी नहीं रुकी, बच्ची के सर को ले कर वो शहर की सड़कों पर घूम रही थी और 'अल्लाह-हु-अक़बर' के नारे लगा रही थी. यही नहीं, उसने Oktyabrskoye Pole मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की भी धमकी दी थी, लेकिन उसके पास से किसी प्रकार के विस्फ़ोटक नहीं मिले. Source: DailyMail Source: DailyMail Source: DailyMail 39 साल की इस आया का नाम Gyulchehra Bobokulova है जो उज़्बेकिस्तान की रहवासी है. लोगों ने ये भयावह दृश्य देख कर पुलिस को खबर की और उन्होंने तुरंत इस महिला को हिरासत में ले लिया. उस समय भी वो चिल्ला रही थी कि 'मेरा बच्चा मरा है, मैं सबको उड़ा दूंगी'. उसने ये भी कहा कि 'मुझे डेमोक्रेसी से नफ़रत है'. Source: DailyMail इस महिला का ये अमानवीय रूप देख कर इन्वेस्टीगेशन अथॉरिटी ने इसके साइकियाट्रिक एग्ज़ामिनेशन के लिए कहा है, जिससे ये पता चल सके कि इसने ऐसा कृत्य क्यों किया. इंव...

इन 12 आदतों को छोड़ पाना भारतीयों के लिए मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!

Image
हमारे देश की एक बहुत बड़ी विडम्बना है, कि यहां लोगों को वो करने की आदत है जो उन्हें करने से मना किया जाता है. मैं हर किसी की बात कर रहा हूं ख़ुद अपनी भी. जाने- अनजाने हम सब इन कामों को अंज़ाम देते हैं, और ज़्यादातर हमें बाद में भी एहसास नहीं होता कि हमने कोई गलती की है. हम उसे अपनी शान और रुतबा समझ कर दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने शेखी बघारते हैं. 1. हॉस्पिटल ये एक ऐसी जगह है जहां साफ़-साफ़ लिखा होता है कि शांति बनाए रखें. लेकिन क्या ऐसा होता है? नहीं, बिलकुल भी नहीं! हॉस्पिटल में अपनों की देख-रेख और उनकी सहूलियत के चक्कर में हम दूसरों मरीज़ों और उनके रिश्तेदारों के बारे में भूल जाते हैं. लाईन तोड़ते हैं, चिल्लाते हैं और इंतज़ार से बचने के लिए जुगाड़ लगाने की कोशिश करते हैं. Source: canada 2. हेलमेट यातायत पुलिस से बचने के लिए ज़्यादातर लोग हेलमेट लगाते हैं. चालान न हो, इसके लिए कैसा भी सस्ता हेलमेट खरीद लेते हैं. भाई साहब! हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए होता है. हममें से ज़रूर कुछ लोगों ने अपनों को खोया होगा, इस छोटी सी गलती की वजह से. तो इस बार हेलमेट खरीदि...

भारतीय रेल का अजब खेल!, दो महीनों में सिर्फ़ एक बार होती कंबलों की सफ़ाई

Image
रेल बजट 2016 की घोषणा की जा चुकी है. कई वायदों को पूरा भी किया जा चुका है, कई नई सुपरफास्ट, सेमी बुलेट, बुलेट ट्रेनों की घोषणाएं हो चुकी है. यात्रियों की सुलभता के लिए ट्रेन में उत्तम भोजन, फ्री वाई-फाई, एफएम , एलसीडी जैसी सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा चुकी है. लेकिन... बात जब साफ़-सफाई की आ है तो भारतीय रेल 10 साल पीछे चली जाती है. आइए, आपको एक ऐसी जानकारी से रूबरू करवाते हैं जिसे जान कर आप भी कहेंगे- प्रभु कुछ तो करो! वैसे तो भारतीय रेलों में साफ-सफाई के लिए ख़ास इंतजाम किया गया है, इसके लिए अलग से व्यवस्था भी की गई है. लेकिन ट्रेनों में रेल यात्रियों को मिलने वाले चादरों, तकियों और कंबलों से बदबू आने की शिकायत निरंतर आती रहती है. इस पर ना तो सरकार अभी तक कुछ कह रही है और ना ही रेलवे बोर्ड. तकिए के खोल की सफाई रोज होती है रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के अनुसार चादरों, तकियों के खोलों की सफ़ाई प्रतिदिन होती है. इसके लिए एक संस्था है, जो तत्परता के साथ काम करती है. दो महीने में एक बार कंबल की धुलाई होती है संसद में प्रश्न का जवाब देते हुए रेल राज्यमंत्री मनोज स...

’नमामि गंगे’ की धज्जियां उड़ाते हुए गंगा किनारे पेशाब करते दिखे इलाहबाद के ए.डी.एम

Image
मोदी सरकार के आने के बाद से गंगा को स्वच्छ करने के लिए बड़े ज़ोरों-शोरो से काम शुरू हो गया. 'नमामि गंगे' के नाम से शुरू हुए कैंपेन में गंगा की सफाई के लिए एक समय सीमा भी निर्धारित कर दी गई है. पर इलाहबाद के ए.डी.एम. ओपी श्रीवास्तव सभी सरकारी योजनाओं की धज्जियां उड़ाते हुए संगम किनारे पेशाब करते हुए दिखाई दिए. सबसे कमाल की बात यह है इस वीडियो में वो खुद 'Clean Ganga' की टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दिए. मामले के अनुसार कुछ दिनों बाद यहां त्रिवेणी महोत्सव का आयोजन होना है, जिसकी तैयारी के लिए सरकारी अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई थी. इस मीटिंग को कवर करने मीडिया भी यहां मौजूद था. उसी दौरान ए.डी.एम साहब नदी की तरफ मुंह करके पेशाब करते हुए पकड़े गए. हालांकि साहब का कहना है कि "वह पेशाब नहीं कर रहे थे, बल्कि हाथ धोने नदी किनारे गए थे". इस वीडियो के आने के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अधिकारी की बर्खास्तगी की मांग उठाते हुए कार्यवाही की मांग की है. इसी के साथ उन्होंने यह वीडियो और फ़ोटो केंद्रीय मंत्री उमा भारती और प्रधानमंत्री नरेंद्...

मुंबई की इस घटना ने साबित कर दिया कि कुछ इंसान जानवरों से भी बद्तर होते हैं!

Image
हम सभी उन जानवरों से निपटने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, जो हमें परेशान करते हैं. चाहे वो कुत्ता हो या बंदर. लेकिन शायद ही हम में से कोई इतना ‘क्रूर’ होता है कि वो इनसे परेशान होकर, इन्हें जान से मारने का प्रयास करे. इस बात से आप भी वाकिफ़ होंगे कि जानवर भोजन की तलाश में ही इंसानों को परेशान करते हैं. खैर, हाल ही में मुंबई के एक व्यक्ति ने बंदर से परेशान होकर उस पर एसिड फेंक दिया, जिसके कारण बीते शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई. कई बार इंसान जानवरों से भी आगे निकल जाते हैं! The Times of India के अनुसार मुंबई के भांडुप Bhandup (पश्चिम) में एक अज्ञात व्यक्ति ने बंदर से परेशान होकर उस पर एसिड फेंक दिया, जिसके कारण बंदर के शरीर का काफ़ी हिस्सा जल गया. शनिवार को इलाज के दौरान बंदर की दर्दनाक मौत हो गई.  सावधान: नीचे दी गईं तस्वीर आपको विचलित कर सकती हैं.  The monkey undergoing treatment. Source: RAWW क्यों किया गया था बंदर पर हमला? ज़ाहिर है कि भांडुप के कुछ निवासी बंदरों के आंतक से परेशान थे, और इसलिए उन्होंने बंदरों को उस स्थान से हटाने के लिए ‘वन विभाग’ में शि...

परीक्षा में नकल के ये 5 स्कैंडल्स जिसकी वजह से शिक्षा संस्थानों को शर्मसार होना पड़ा

Image
इंडिया में परीक्षाओं में नकल करना आम बात है. मैट्रिक की परीक्षा हो या फ़िर यूपीएससी की, सभी छात्र चाहते हैं कि किसी तरह से वो पास हो जाएं. सबसे चिंताजनक बात ये है कि इस धांधली में पैरेंट्स भी उनका साथ देते हैं. परीक्षा में नकल करने के तरीके भी बहुत हैरान कर देने वाले होते हैं. कभी-कभी तो विश्वास करना मुश्किल हो जाता है कि क्या ऐसे भी नकल की जाती है. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में प्रवेश परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल करने के कारण परीक्षा रद्द कर दी थी. यह देश में महामारी की तरह फैलती जा रही है. इसे रोकने की ज़रूरत भी है. पेश है 5 ऐसी नकल जिसकी वजह से शिक्षा शर्मसार हुई है. 1. Rajiv Gandhi University of Health & Sciences मिलिए यहां के भागीरथ सिंह उर्फ़ एडमिशन सिंह से. ये 10,000 रुपये लेकर छात्रों को नकल करने की अक्ल देते हैं. राजीव गांधी स्वास्थ एवं विज्ञान विश्वविद्यालय में इन्होंने इसी तरह का प्रयोग किया था. 2. Jamia Millia Islamia – Bachelor of Dental Surgery वैसे तो जामिया मिलिया इसलामिया को देश में एक प्रतिष्ठित संस्थान माना जाता है, लेकिन यह जग...

सेल्फ़ी लेने के जुनून में बीच पर जमा भीड़ ने डॉल्फ़िन के बच्चे को समुद्र से निकाल कर मार डाला

Image
लोग अकसर अपने शौक़ और अपने मज़े करने में ये भूल जाते हैं कि इससे किसी और को नुकासान भी हो सकता है, और ये नुकसान कई बार जान का भी हो जाता है. Source: indiatimes अर्जेंटीना में पर्यटकों ने कुछ यही किया. समुद्र किनारे मज़े कर रहे पर्यटकों ने एक डॉल्फ़िन के बच्चे को समुद्र से बाहर निकाल लिया क्योंकि वो लोग इसके साथ तस्वीरें खिंचवाना चाहते थे. ये सिलसिला तब तक चला जब तब उस मासूम डॉल्फ़िन की मौत नहीं हो गई. Source: edition मामला तब शुरू हुआ जब समुद्र किनारे मज़े कर रहे पर्यटकों ने दो डॉल्फ़िन्स को देखा. लोगों ने फ़ौरन डॉल्फ़िन्स को पानी से बाहर खींचने की कोशिश की. लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाए. लेकिन इन लोगों के हाथ डॉल्फ़िन का एक बच्चा आ गया और फ़िर क्या था वहां पर्यटकों की भीड़ जमा हो गई. हर कोइ इस बच्चे के साथ तस्वीर खींचने लगा. लेकिन कुछ देर बाद अचानक डॉल्फ़िन के बच्चे ने हरकत करनी बंद कर दी. जब तक वो पर्यटक कुछ समझ पाते उसकी जान जा चुकी थी. Source: guardianlv दुनिया में डॉल्फ़िन्स को बचाने की मुहीम चल रही है. इनकी ख़त्म होती प्रज़ाती को बचाने के लिए करो...

महिला की छाती का माप एक मेल कॉन्सेटेबल थोड़ा और सीना फुलाओ..नहीं...थोड़ा और...शाबाश!

Image
थोड़ा और सीना फुलाओ..नहीं...थोड़ा और...शाबाश! कुछ इस तरह की बातें राजस्थान के चितौड़गढ़ में फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के दौरान मेल कॉन्सेटबल लड़कियों का फिज़िकल मेजरमेंट के दौरान कह रहे थे. ये सुनने में थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है. दरअसल फॉरेस्ट गार्ड के 57 पोस्ट के लिए 250 कैंडिडेट्स आए थे, इनमें 15 लड़कियां थीं. लड़कों के फिजिकल मेज़रमेंट के लिए दो मेल डॉक्टर और लड़कियों के लिए एक फीमेल डॉक्टर को लगाया गया था. हालांकि बाद में आरोपी डॉक्टर और वनकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया. कुछ और भी घटनाएं घटीं जिन्हें जान कर आप विचलित हो जाएंगे. क्यों किया गया ऐसा? नियम के अनुसार महिलाओं का फिजिकल मेजरमेंट सिर्फ़ महिला डॉक्टर ही ले सकती हैं, लेकिन तस्वीरों में साफ़ पता चल रहा है कि इस नियम की अनदेखी की गई. आरोपी डॉक्टर चाय पीने चली गई थीं, ऐसे में उन्होंने कॉन्सटेबल को ऐसा करने के लिए आदेश दिया. अधिकारी और मंत्री मान रहे हैं ग़लती -इस मामले पर ACF समीउल्लाह खान ने फीमेल डॉक्टर को दोषी बताया. -वनमंत्री राजकुमार रिणवा का कहना है कि महिला डॉक्टर चाय पीने चली गई थी....

ईमानदारी के बदले इन 8 प्रशासनिक अधिकारियों को मिले तबादले या फ़िर मौत

Image
कहने के साथ-साथ करना और व्यावाहरिक होना बड़ा ही मुश्किल है. वास्तविकता ये है कि कथन के बाद जब उसे स्वयं पर लागू करने की बात आती है, तो बहुतेरे बुद्धिजीवी फिसड्डी साबित होते हैं. 'ईमानदारी ही सफलता की कुंजी है', ये विचार सफ़लता के कठीन और स्वयं-संतुष्टी से उपजा हुआ है, क्योंकि ग़र गलती से आप इस भ्रष्ट व्यवस्था में ईमानदार निकल गये तो ये सिस्टम परेशान होने लगता है और आपको परेशान करने लगता है. हालांकि, ईमानदार लोगों को सिस्टम की परवाह नहीं होती वो किसी भी कीमत पर अपना काम करना चाहते हैं. ऐसी ही कुछ ईमानदार मिसालें देश की सर्वक्षेष्ठ एवं प्रतिष्ठित सेवा, 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' में देखने को मिलती हैं. हमारा ये कहना कतई नहीं है कि बाक़ी अधिकारी अपने काम के प्रति सचेत नहीं हैं लेकिन ये ज़रूर कहना है कि इन मिसालों को अपनी ईमानदारी की कीमत भी चुकानी पड़ी है. 1. अशोक खेमका बीते सालों खेमका सुर्खियों में रहे थे, वजह ईमानदारी थी. अशोक खेमका अपने 21 साल के करियर में लगभग 40 बार ट्रांसफर हो चुके हैं. कई बार इन्हें मौत की धमकी मिली लेकिन फ़िर भी अपने काम करने क...

मिट्टी, पत्ते और जानवर खा कर ज़िंदगी से जंग लड़ रहे हैं सीरिया के लोग

Image
विश्व में जब कभी भी युद्ध हुए हैं, तब देखा गया है कि मानवता ही मरी है. एक कहावत ये भी है कि हर समस्या का समाधान युद्ध नहीं होता है. खूंखार आतंकी संगठन ISIS की काली छाया के कारण सीरिया की हालत बदतर हो गयी है. कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट में कहा गया है कि वहां भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.वही सोशल मीडिया पर लोग वहां की भुखमरी की तस्वीर साझा की है जिन्हें देख कर आपकी आत्मा भी रो पड़ेगी.