किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने, कभी होंठों को पढ़ा है?
इंसान के चेहरे को पढ़ना अपने आप में एक कला है. कई बार ये आंखों से होता है, तो कई बार इसके लिए होंठों का सहारा भी लिया जाता है. Lipsology वो विज्ञान है, जिसकी मदद से आप किसी के होंठ पढ़कर बता सकते हैं कि आपका व्यक्तित्व कैसा है. वैसे तो हर महिला खूबसूरत होती है, कई महिलाएं अपने होंठों की ख़ूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, जैसे बॉलीवुड की सदाबहार ख़ूबसूरत अभिनेत्री रेखा. होंठों के बिना बोले समझना जितना ज़रूरी है, उतना ही होंठों के आकार के बारे में जानना. होंठों को पढ़ने की कला में उनके आकार के साथ-साथ कई चीज़ों का ध्यान दिया जाता है. Lipsology वो साइंस है जिसकी मदद से होंठों को पढ़कर किसी के व्यक्तित्व के बारे बताया जाता है. आपको पता है होंठ सिर्फ़ ऊपरी और निचला नहीं होता, बल्कि होंठ के हर हिस्से का अलग नाम होता है. स्किन एक्सपर्ट्स को छोड़ कर ये तो शायद ही किसी को पता रहा हो! Source: Chikk Cupids Bow ऊपरी होंठ पर जो 'V' बनता है उसे Cupid Curve कहते हैं. Cupid को रोमन लोग प्यार का देवता मानते हैं. Natural Line होंठ का वो हिसा जहां से आपका मुंह खत्म होता है और चेहरा शुर...