Posts

Showing posts with the label unique

इस Bubble Tent पर सोने वालों के सिरहाने पर तारों की छांव होती है

Image
तारों के नीचे रातें गुज़ारने का अनुभव आज की शहरी ज़िंदगी में किसी को शायद ही मिलता हो. क्या याद है आपको वो रातें जब पूरा परिवार आंगन में तारों की छांव तले सोता था? शायद आप भूल गये हों, लेकिन जनाब मैंने दुखती यादों पर हाथ रख दिया है. अब आपको बता दें वो रातें आप फिर से जी सकते हैं. Holleyweb ने एक Transparent Bubble Tent बनाया है, इसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं. ये चार मीटर का है, दो लोग इसमें आराम से सो सकते हैं. ये वॉटर प्रूफ है. मौसम का मिज़ाज चाहे जैसे भी हो इस 'बबल घर' को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. यहां हम इसकी कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं. वो घर जहां हम दोनों एक होकर रहते थे वादियों के बीचों-बीच था इक आशियाना वहां गिरती बर्फ आखों के सामने ही पिघल जाती थी समंदर के साहिल पर एक शख़्स रहता था वहां छांव रहा करती थी वैसे तो घर की कोई कीमत नहीं होती लेकिन Amazon ने इसकी कीमत मात्र 2000 डॉलर तय की है. नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर आप इसे खरीद सकते हैं. Amazon.com Source: Boredpanda

जन्म देती हुई इन महिलाओं की ये 16 तस्वीरें देख कर आप कहेंगे, 'ऐ ज़िन्दगी गले लगा ले'

Image
मारना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल है जीवन देना. किसी को जीवन देना कितना खूबसूरत है, इस बात का एहसास एक महिला को मां बनते हुए अच्छे से होता है. मां बनना शायद दुनिया की सबसे अद्भुत प्रक्रियाओं में से एक है. जन्म देने का ज़िम्मा प्रकृति ने एक औरत को इसलिए दिया क्योंकि इस काम के लिए जो साहस और कोमलता चाहिए, वो सिर्फ एक महिला में हो सकती है. जन्म देने की ये प्रक्रिया पीड़ादायक तो है, लेकिन उतनी ही खूबसूरत भी. इसीलिए शायद इतने कष्टों के बावजूद एक औरत को सबसे ज़्यादा ख़ुशी मां बनने पर मिलती है. आम तौर पर लोग जन्म देने की प्रक्रिया को लेकर उतने उत्साहित नहीं रहते, जितना सुंदर ये है. Leilani Rogers ने अपनी खींची फ़ोटोज़ के माध्यम से जन्म को बहुत खूबसूरत तरीके से दिखाया है. Rogers का कहना है कि, ये एक ऐसा पल होता है, जो हर किसी के लिए ख़ास होना चाहिए. ये हैं कुछ तस्वीरें जिनमें आप जीवन को मां के हाथों में अंगड़ाई लेते हुए देख सकते हैं: 1. ये बच्चा Amniotic Sac में हुआ था. Amniotic Sac मां के गर्भ में वो सबसे पतली थैली होती है, जो भ्रूण को सुरक्षित रखती है. 2. 7 साल की ये बच...

इन 6 अजीबोगरीब बिज़नेस को देख कर लगता है कि विदेशी चाहें तो हवा भी बेच दें

Image
दुनिया भर में लोग पैसे कमाने के लिए एक से एक आईडिया इस्तेमाल करते हैं. कोई पैसों के लिए सीधी उंगली से घी निकालता है, तो कोई उंगली टेढ़ी करता है. ​बिज़नेस की इस कला में फिरंगियों का कोई जवाब नहीं, पेश हैं दुनिया के ऐसे 6 अजीबोगरीब बिज़नेस. 1- थप्पड़ से डर लगता है तो ये मसाज न कराएं Source-  Assets मेडिकल रिर्पोट के मुताबिक थप्पड़ मारने से स्किन टाइट होती है, इसी तर्ज पर थाईलैंड के एक मसाज पार्लर ने थप्पड़ मारकर मसाज करना चालू किया. त्वचा की सिकुड़न दूर करने के लिए लोगों ने ​इसे खूब अपनाया. मजे की बात ये है कि लोग इस मसाज के लिए 23 हज़ार रुपय तक खर्च करते हैं. 2- शव की राख से पोट्रेट बनवाते थे लोग Source-  Dainikbhaskar अमेरिका कुछ भी कर सकता है, कुछ समय पहले तक अमेरिका में शव की राख से पोट्रेट बनाने की सर्विस चालू हुई थी जिसके लिए लोग 80,000 रुपय तक देते थे. 3- हैप्पी किडनैपिंग सर्विस Source-  Dainikbhaskar लोगों को रोमांच का अनुभव लेने का इस कदर शौक चढ़ा कि उन्हों​ने अपना किडनैप भी खुशी—खुशी करवा लिया. अमेरिका की ये किडनैपिंग सर्विस ...

140 प्रतिशत दावे के साथ कह सकते हैं कि गूगल भी नहीं बता पाएगा, दुनिया के इन गुमनाम देशों का पता

Image
आपने अब तक तमाम देशों के नाम सुने होंगे, जिनकी अपनी पहचान, अपना झंडा, अपनी करेंसी है. लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं, जिन्हें कोई नहीं जानता। ये दुनिया में रहकर भी गुमशुदा ही हैं. इनका नाम-पता किसी को नहीं पता. ऐसे देश अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक फैले हैं. ये बात और है कि इन्हें न संयुक्त राष्ट्र मान्यता देता है, न ही दूसरे देश. तो चलिए, सबसे पहले आपको बताते हैं, ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भूगोल के प्रोफ़ेसर निक मिडेलटन के बारे में. उन्होंने एक क़िताब लिखी है, 'ऐन एटलस ऑफ कंट्रीज़ दैट डोंट एक्ज़िस्ट'. इसमें ऐसे ही तमाम ऐसे देशों का ज़िक्र है, जो अपनी पहचान की जंग लड़ रहे हैं. इन देशों ने तो अपना अलग ही संयुक्त राष्ट्र संघ भी बना लिया है. -दुनिया के सबसे ताक़तवर मुल्क़ अमेरिका में है 'लकोटा रिपब्लिक'. इसकी जनसंख्या एक लाख है. ये लोग, जो लसोटा सिओक्स जनजाति के हैं, ख़ुद को अलग देश का नागरिक मानते हैं. Source:  Cdn -ऐसा ही एक और देश अफ्रीका में है. इसका नाम है बरोत्सेलैंड, जिसकी आबादी है, क़रीब पैंतीस लाख. अब इस इलाक़े के लोग ज़ाम्बिया से अलग हो...

इन बुजुर्गों की लव स्टोरी पढ़कर आप कह उठेंगे कि ‘प्यार दीवाना होता है’

Image
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, यह न तो उम्र देखता है और न ही जाति या धर्म का बंधन. इसमें तो बस दो दिल एक-दूसरे को इतना चाहने लगते हैं कि जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाते हैं. प्यार करने वालों को दुनिया की परवाह नहीं होती. इन्हें प्यार तो बस हो ही जाता है. वैलेन्टाइन वीक के मौके पर हम आपको ऐसी ही कुछ अनोखी लव स्टोरीज के बारे में बता रहे हैं. इनमें उन कपल्स के मोहब्बत की कहानी है, जिनकी उम्र 60 से ज्यादा है. ये कहानियां सचमुच दिलचस्प हैं. अमेजिंग है गूगल सीईओ के ससुर की लव स्टोरी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के 73 साल के ससुर होलाराम हरियानी ने पिछले साल 65 साल की माधुरी शर्मा से शादी की. हरियानी की पत्नी नीलू की दो साल पहले मौत हो गई थी. वहीं, उनसे शादी करने वाली माधुरी शर्मा के पति राजेश और इकलौते बेटे की चार साल पहले मौत हो चुकी है. दोनों की सत्संग में मुलाकात हुई. बात हुई और फिर प्यार. आखिरकार 23 सितंबर को दोनों ने शादी कर ली. माधुरी दिल्ली से करीब दो साल पहले ही कोटा आईं. वहीं, पॉलिटेक्निक से रिटायर्ड प्रोफेसर हरियानी करीब सालभर से कोटा में हैं. उनकी बेटी अंजल...

क्या है Mysterious Lights की कहानी जिसे अमेरिका जैसा देश भी मानने को मज़बूर हो गया

Image
ज़िंदगी सिर्फ़ पृथ्वी पर नहीं है, इस बात को वैज्ञानिक भी मानते हैं. लेकिन कुछ ऐसी अफ़वाहें जिन्हें लोग सच मान कर तरह-तरह की भ्रान्तियां फैलाए हुए हैं. सच्चाई है कि पृथ्वी पर रह रहे लोगों ने अभी तक किसी भी प्रकार के एलियन को नहीं देखा है. फ़िर भी अफ़वाहों को काफ़ी तूल देते हैं. हाल ही में अमेरिका के कैलिफोर्निया, एरिजोना और नेवाडा के निवासियों ने दावा किया है कि 'कुछ रहस्यमयी प्रकाश से उनका वास्ता हुआ है'. हालांकि वैज्ञानिकों ने उनके दावे को पूरी तरह से नकार दिया है. आइए हम आपको ऐसे ही कुछ 'रहस्यमयी प्रकाश' से उत्पन्न हुई अफ़वाहों से रूबरू करवाते हैं. 1. The Battle of Los Angeles (U.S.) अमेरिका में पनडुब्बी द्वारा मिसाइल का परीक्षण किया जा रहा था. इस परीक्षण की वजह से रात में बहुत तेज़ रौशनी उत्पन्न हुई थी, जिससे आस-पास के निवासी काफ़ी डर गए थे. लोगों ने इसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर ख़ूब शेयर किया. 2. The Miracle of the Sun (Portugal) 1983 में एक अफ़वाह से पूरा पुर्तगाल हिल गया. दरअसल तीन बच्चों ने अपने परिजनों को बताया कि उन्होंने सूर्य को न...