Posts

Showing posts with the label fraud

सावधान! कूड़ेदान में पड़ी आपकी ATM Slip आपको महंगी पड़ सकती है

Image
आज हम एक शहर से दूसरे शहर बेफ़िक्र हो कर घूमते हैं. इसके कई कारणों में से एक पैसों की सुरक्षा है. हमारी जेब में मौजूद डेबिट और क्रेडिट कार्ड हमें पैसे चोरी होने की टेंशन से दूर रखते हैं. अक्सर एटीएम मशीन के बगल में रखे डस्टबिन में पर्चियों का ढेर बाहर तक निकला दिखता है, क्योंकि हमने कभी उस पर्ची की ज़रूरत को नहीं समझा. पर इन पर्चियों की कीमत क्या है, हम आपको बताते हैं. 1- बैंक से लेन—देन का सबूत है वो दिन लद गए जब आपके माता—पिता हर हफ़्ते बैंक सिर्फ पास बुक अपडेट कराने जाते थे. आज आप एटीएम स्लिप को लेन-देन के सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.चूंकि आज कल सारे लेन देन के रिकॉर्ड के लिए सॉफटवेयर इस्तेमाल होते हैं, ऐसे में आप इन स्लिप को बैंक की किसी गलती को सुधारने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको यह चुनाव करने में मुश्किल है कि कौन सी पर्ची रखें कौन सी नहीं तो आप कुछ समय तक सारी पर्ची रख सकते हैं. थोड़े वक्त बाद जब आपको लगे की इसका कोई इस्तेमाल नहीं है तब इन्हें फेंक सकते हैं. 2- दूसरे इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं टेक्नोलॉजी जैसे तरक्की कर रही है चोर भ...

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया

Image
कहा जाता है कि जंगल की आग से भी तेज़ कोई चीज़ फैलती है तो वो चीज़ अफवाह होती है. और जो बिना किसी सहारे के ही सैकड़ों, हज़ारों मीलों का सफ़र तय कर लेती है. हम हर रोज कोई न कोई नयी ख़बर सुनते हैं, जिनमें से कुछ सच और कुछ झूठ भी हुआ करती हैं. इससे जुड़ी ही एक बहुत पुरानी कहावत है जो हिटलर के प्रचार मंत्री ‘गोएबल्स’ से जुड़ती हैं. गोएबल्स कहता था कि किसी भी झूठ को 100 बार यदि जोर-जोर से बोला जाए तो वह अंतत: सच लगने लगता है. तो पेश हैं इंडिया के वे 10 ऐसे झूठ जिन्हें हम अब तक सच मानते रहे हैं. 1. 1960 रोम ओलम्पिक्स के 400 मीटर रेस के दौरान मिल्खा सिंह ने पीछे मुड़ कर देखा “फ्लाइंग सिक्ख” के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर, मिल्खा सिंह 1960 के रोम ओलम्पिक्स के 400 मीटर रेस में कभी भी सबसे आगे नहीं थे. और न ही उन्होंने उस रेस में कभी पीछे मुड़ कर देखा था. वे इस रेस में पांचवे नंबर पर थे और काफ़ी मेहनत-मशक्कत के बाद चौथा स्थान हासिल कर सके थे. Source: merepix 2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु विमान दुर्घटना में हुई थी सन् 1999 में आई मुखर्जी रिपोर्ट बताती...

एक कॉलेज स्टूडेंट ने Snapdeal को लगाया चूना. सिर्फ़ 68 रुपये में खरीदा iPhone 5S

Image
आजकल इंटरनेट यूज़र्स के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कोई नया शब्द नहीं है, ख़रीदारी के शौकीनों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग, ख़रीदारी करने का सबसे आसान ज़रिया बन गया, एक क्लिक और जितनी चाहे उतनी शॉपिंग. मेट्रो सिटीज़ में ही नहीं, छोटे शहरों में भी ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज़ तेजी से बढ़ रहा है. कपड़ें हो या इलेक्ट्रॉनिक्स, लोग सस्ती से लेकर महंगी चीज़ें इंटरनेट से खरीदना पसंद कर रहे हैं. ऑनलाइन शॉपिंग की कुछ वेबसाइट में से एक Snapdeal आजकल काफ़ी चर्चा में है. कुछ टाइम पहले आपने सुना होगा कि बी-टेक के एक स्टूडेंट ने Snapdeal को लाखों का चूना लगाया, हालांकि वो बाद में पकड़ा गया. लेकिन आज का मामला कुछ अलग है. आजकल Snapdeal पर 28,999 में बिकने वाला iPhone 5S एक कॉलेज स्टूडेंट को मात्र 68रुपए में ही मिल गया. अरे रुकिए! अगर आप ये सोच रहे हैं कि 'Lifehacks' और Cashbakcs' की वजह से उसको iPhone 5S इतना सस्ता मिल गया है, तो ये गलत है. Snapdeal की तरफ से एक डील के अंतर्गत ऐसा हुआ. इस डील के बारे में ख़ुद Snapdeal को ही नहीं पता चला. पंजाब यूनिवर्सिटी से बी-टेक कर रहे निखिल बंसल ने जब देखा कि...

पाकिस्तान में हिंदू त्यौहारों के नाम पर नहीं होती है कोई छुट्टी

Image
भारत-पाक के विभाजन के 6 साल बाद की तस्वीर तारीक फ़तेह (जो एक स्तंभकार हैं) ने अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर की, मसला ये था कि 1953 में पाकिस्तान में हिंदू त्यौहारों पर छुट्टियां मिलती थी. मोहम्मद अली जिन्ना के आश्वासन के चलते बहुतेरे लोग पाकिस्तान में बस गये थे, लेकिन आज उनके क्या हाल हैं, ये आप भी जानते हैं और हम भी.

>> ये हैं भारत की सबसे शातिर चोरियां. विश्वास नहीं होगा जब जानोगे इनके पीछे का रहस्य

Image
अपराधी कई तरह के होते हैं. कुछ होते हैं छोटे-मोटे उठाईगिरे, उच्चके, चोर जो कुछ पैसों के लिए अपराध करते हैं और अंततः पकड़े जाते हैं. लेकिन कुछ अपराधी ऐसे होते हैं जो कई करोड़ों का घपला करने के बाद भी बच निकलते हैं … कुछ समय के लिए, क्योंकि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कभी न कभी क़ानून के शिकंजे में फंस ही जाता है. भारत में भी ऐसी कई चोरियां हुई हैं जिन्होंने प्रशासन, पुलिस और जनता की नींद हराम कर दी थी, क्योंकि ये चोर थे ही इतने शातिर. लेकिन अंत में हर बुरे काम का फल वही होता है... हवालात की हवा. तो आज नज़र डालते हैं ऐसी ही कुछ हैरतअंगेज चोरियों पर.

>> भारतीय हैकर्स ने 26/11 के दिन हैक की पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट

Image
26/11 आंतकी हमले की 7वीं बरसी के मौके पर देशभर में शोक की लहर छाई हुई है. इसी बीच खबर आती है कि भारतीय हैकर्स के एक ग्रुप ने आज के ही दिन पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट हैक कर दी है. हैकर्स का ये ग्रुप 'Indian Black Hats' के नाम से ख़ुद को प्रदर्षित कर रहा है.

>> आई फोन मेकर एप्पल पर भी लगाया गया चोरी का आरोप

Image
दुनिया की नामचीन कंपनियों में शुमार एप्पल पर भी अब तकनीक को चोरी करने का आरोप लगा है। विसकॉन्सिन एल्युमनी रिसर्च फाउंडेशन ने अमेरिका के एक कोर्ट में पेश दस्तावेजों में दावा किया है कि उसके द्वारा पेटेंट तकनीक को एप्पल अपने चिप में इस्तेमाल कर रहा है। अगर तकनीक की चोरी का केस कंपनी के पक्ष में नहीं आता, तो एप्पल को करीब 862 मिलियन डॉलर (करीब 5445.254 करोड़ रुपए) जुर्माने के रूप में देना पड़ सकता है। विवादित तकनीक को बनाने वाले चार शोधकर्ताओं में से दो भारतीय हैं।

>> China के पास हर Brand मौजूद है... नकली ही सही!

Image
अजीब लोगों से ये दुनिया भरी हुई है और इस बात का नमूना ये तस्वीरें दिखा रही हैं. चाईनीज़ सामानों के तो क्या कहने. चाईना ऐसी जगह है जहां इंसान का भी डुप्लिकेट बनते देर नहीं लगेगी. ये तो बस छोटी-मोटी चीज़ें हैं और कुछ ब्रैंड्स के नाम जिन पर चाईना ने अपना रंग चढ़ाया है.

>> इन राजाओं ने यदि देश को धोखा न दिया होता तो भारत आज विश्व सम्राट होता

Image
हमारे देश-दुनिया में कई कहावतें हैं जैसे पीठ में छुरा घोंपना, विभीषण होना, जयचंद होना, मान सिंह होना और मीर जाफर होना. इन सारी कहावतों का जो व्यापकता में अर्थ निकल कर आता है उसमें यह बात साफ़ तौर पर निकल कर बाहर आती है कि इन्हें धोखेबाज और पाजी माना जाता रहा है. हिन्दुस्तान के राजपूत राजाओं का तो पूरा इतिहास ही आपसी वैमनस्य, फूट, अंतर्कलह और सत्ता पर आसीन होने के लिए किसी बाहरी शक्ति से हाथ मिला लेनी की बात कही-सुनी जाती है.