इंडिया की 9 ऐसी रहस्यमयी जगहें, जो आज भी वैज्ञानिकों के लिए अजूबा हैं
मनुष्यों को रहस्य और अज्ञात हमेशा से ही आकर्षित करते रहे हैं. और सत्य को खोजना उसका पुराना शगल रहा है. इंडिया को खूबसूरत के साथ-साथ रहस्यमयी देश का भी दर्जा प्राप्त है. इंडिया के अलग-अलग और उम्दा जगहों से कुछ बेहद रहस्यमयी किस्से-कहानियां भी जुड़े हुए हैं. तो यहां पेश हैं इंडिया की वे 8 रहस्यमयी कहानियां… 1. हिमालय पर्वत (अमर जीव, यति, योगी, प्रेत और लाल हिम) हिमालय देखने में जितना ही बड़ा है, उससे उतनी ही रहस्यमयी कहानियां भी जुड़ी हुईं है. कहा जाता है कि हिमालय में जगह-जगह पर ‘यति’ और अमरत्व प्राप्त कर चुके जीव रहते हैं. यहां हिममानव भी रहते हैं जो तिब्बत और नेपाल के इलाके में अक्सर देखे जाते हैं. यहां के पर्वतारोहियों ने रहस्यमयी लाल हिम वर्षा को भी देखा है. यहां की हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी ध्यानमग्न योगियों को देखा जा सकता है, जो किसी आश्चर्य से कम नहीं. इस हिमालय के दर्रों और कंदराओं में न जाने कितने लोग अपनी जानें गंवा चुके हैं और यहां के सुरक्षा के लिए कार्यरत सैनिकों ने भी अजीबोगरीब आकृतियां यहां देखी हैं. Source: kaulabhairav 2...