Posts

Showing posts with the label amazing

इस Bubble Tent पर सोने वालों के सिरहाने पर तारों की छांव होती है

Image
तारों के नीचे रातें गुज़ारने का अनुभव आज की शहरी ज़िंदगी में किसी को शायद ही मिलता हो. क्या याद है आपको वो रातें जब पूरा परिवार आंगन में तारों की छांव तले सोता था? शायद आप भूल गये हों, लेकिन जनाब मैंने दुखती यादों पर हाथ रख दिया है. अब आपको बता दें वो रातें आप फिर से जी सकते हैं. Holleyweb ने एक Transparent Bubble Tent बनाया है, इसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं. ये चार मीटर का है, दो लोग इसमें आराम से सो सकते हैं. ये वॉटर प्रूफ है. मौसम का मिज़ाज चाहे जैसे भी हो इस 'बबल घर' को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. यहां हम इसकी कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं. वो घर जहां हम दोनों एक होकर रहते थे वादियों के बीचों-बीच था इक आशियाना वहां गिरती बर्फ आखों के सामने ही पिघल जाती थी समंदर के साहिल पर एक शख़्स रहता था वहां छांव रहा करती थी वैसे तो घर की कोई कीमत नहीं होती लेकिन Amazon ने इसकी कीमत मात्र 2000 डॉलर तय की है. नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर आप इसे खरीद सकते हैं. Amazon.com Source: Boredpanda

दुनिया की सबसे बड़ी फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता में चमके भारतीय फ़ोटोग्राफ़र्स

Image
Source: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता, Sony World Photography Awards 2016 के लिए एंट्रीज़ शॉर्टलिस्ट हो गयी हैं. इस प्रतियोगिता के लिए 186 देशों से करीब 2,30,000 तस्वीरें भेजी गयी थीं. इस प्रतियोगिता में मुख्यतः 3 कैटेगरीज़ थीं- प्रोफेशनल, ओपन और यूथ. इस शॉर्टलिस्टिंग के बाद अब लोगों की निगाहें हैं उस इंसान पर जिसे मिलेगा 'फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर' का ख़िताब और 25,000 डॉलर भी. पहले नज़र डालते हैं उन एंट्रीज़ पर जिन्हें भेजा गया है भारत से... 1. All Souls Day, संघमित्रा सरकार Source: WorldPhoto 2. Bird Hunter, निकुंज राठोड़ Source: WorldPhoto 3. Bryce Amphitheater at Golden Hour, अनसुइया मंडल Source: WorldPhoto 4. Joys of Learning, जयदीप भट्टाचार्य Source: WorldPhoto 5. Gangasagar Fair, अभिजीत बनर्जी Source: WorldPhoto 6. The Silence, प्रकाश सिंह Source: WorldPhoto साथ ही कुछ अंतर्राष्ट्रीय एंट्रीज़ भी हैं जो बहुत ही उम्दा हैं. उन्हें भी देखते हैं... 7. मोहम्मद यूसुफ़, कुवैत Source: Copyright: © Mohammed Yousef 8. एलेग्ज़ेंडर सेमेनोव, ...

बेहद खूबसूरत हैं दुनिया के ये सर्वोच्च 10 शहर, भारत का नाम टॉप 50 में भी नहीं

Image
अगर आपकी जीवन शैली शाही है और आप दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में अपनी अगली छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो चुन लीजिए इनमें से एक शहर. 18वें मर्सर क्वालिटी आॅफ़ लाइफ सर्वे में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना सर्वोच्च स्थान पर है. दुनियाभर के 229 शहरों में ये सर्वे रोज़मर्रा की सुख—सुविधाएं, जीवन शैली और सुरक्षा के आधार पर हुआ है. पिछले साल पैरिस में हुए हमले की वजह से वो 27वें स्थान पर रखा गया है. भारत के किसी भी शहर को इस सूची में जगह नहीं मिली. पेश हैं दुनिया के सबसे अच्छे 10 शहर 1- Vienna 2- Zurich, Switzerland 3- Auckland, New Zealand 4- Munich, Germany 5- Vancouver, Canada 6- Dusseldorf, Germany 7- Frankfurt, Germany 8- Geneva, Switzerland 9- Copenhagen, Denmark 10- Sydney, Australia All Image Source- Metro

ईरान के मस्जिदों, मक़बरों और मीनारों का पाक-ए-नूर आपको जन्नत की याद दिलाएगा

Image
ईरानी सजावट और वहां के खाने की चर्चा पूरी दुनिया में है. मस्जिदों से लेकर मीनारों में की गई सजावटें इस बात का पुख्ता सबूत हैं कि साज-सज्जा के मामले में ईरान का कोई मुकाबला नहीं. सोचने वाली बात ये है कि इतने कम संसाधन होने के बाद भी वहां कला को जानने वाले बहुत से लोग हैं. जिनकी वजह से ईरानी सजावट ज़िंदा है. यहां हम आपको ईरानी मस्जिदों, मीनारों और मकबरों में बने डिज़ाईन्स के कुछ उम्दा नमूने दिखाने जा रहे हैं. 1. Sheikh Lotfollah Mosque (ये मस्जिद लगभग 400 साल पुरानी है) 2. Hazrate-Masomeh’s Mosque 3. Jameh’s Mosque 4. Heikh-Lotfollah’s Mosque 5. Shah Abbas Safavi Palace 6. Cheragh’s mosque 7. Hafez’s Tomb 8. Sheikh-Lotfolah’s Mosque 9. Chehel-Soton’s Palace 10. Jameh’s mosque ( ये लगभग 900 साल पुरानी मस्जिद है) 11. Hazrate-Masomeh’s Mosque 12. Shah Mosque ये सुंदरता सच में वास्तविक कलाकारों की देन लगती है, जिसकी इबारतें ईरान हमेशा दर्ज करता रहा है. Source: Boredpanda  

जब कुदरत और फोटोग्राफ़र फुर्सत में हों तभी ​दिखती हैं ऐसी मनमोहक तस्वीरें

Image
Both Image Source- आइसलैंड में ली गई इस तस्वीर को देख कर लगता है मानो खुद खुदा ने खुले आसमान को कैनवस मान लिया हो और खुले दिल से अपनी कलाकारी के रंग इस पर उड़ेल दिए हों. इस Northern Light या Aurora borealis की तस्वीर फोटोग्राफ़र Hallgrimur P. Helgason द्वारा Kaldársel में ली गई है. तस्वीर में रौशनी से फ़ीनिक्स चिड़िया बनती दिख रही है. ऐसी रौशनी सूरज से निकले Electrically charged particles और धरती के वायुमंडल में मौजूद कणों के मिलने से उत्तरी और दक्षिणी चुंबकीय ध्रुवों यानी North और South Pole के ऊपर दिखती हैं. 64 साल के फोटोग्राफ़र ने बताया कि Aurora की तस्वीर रात में लेना काफी रोमांचित होता है. Hallgrimur ने इस तस्वीर को बिना फ्लैश के सिर्फ कैमरे और ट्राइपॉड की मदद से लिया है. उन्होंने बताया की Aurora में अक्सर पीली और हरी रौशनी रहती है पर इस तस्वीर को लेते वक्त लाल और नीली रौशनी भी दिख रही थी. Both Image Source- Metro

ये शेख़, शेख़ी बघारने के लिए घर में पालता है शेर, चीता, चिंपांज़ी

Image
जंगल के जानवरों को अगर देखना होता है तो आमतौर पर हम लोग Zoo जाते हैं और दूर से ही उनको देखकर खुश हो जाते हैं. लेकिन अगर बात करें United Arab Emirates (UAE) की, वहां एक इंसान ऐसा है जो इन खूंखार और जंगली जानवरों की साथ खेलता ही नहीं बल्कि उनके साथ फोटो भी खींचता है. हालांकि एक टाइम ऐसा था जब UAE के अमीर बच्चों के पास खेलने के लिए महंगी कारें और गैजेट्स ही थे. आइये आज हम आपको एक ऐसे ही व्यक्ति Humaid AlBuQaish जो United Arab Emirates में रहते हैं और जिनके पास शेर और चीते जैसे कई जंगली जानवर हैं, की कुछ फ़ोटोज़ दिखाते हैं. इन फ़ोटोज़ में वो ख़तरनाक जानवरों के साथ मस्ती से खेल रहा है. 1. ये एक कुत्ता है या भालू, लेकिन जो भी है बहुत क्यूट है. 2. एक कार और दूसरा खूंखार... 3. आई एम फीलिंग स्लीपी 4. ये खड़ी कर रहे हैं कछुओं की मीनार. 5. चलो कुछ गुफ़्तगू करते हैं. 6. इस फोटो में इनकी स्टाइल तो देखते ही बनती है. 7. खेलने का टाइम है ये! 8. थोड़ी देर के लिए मेरा तकिया बन जा ऐ मेरे दोस्त 9. यह बहुत अजीब है. क्या आपने ...