छोटे पर्दे ने खोले इन 19 एक्टर्स के लिए बॉलीवुड में स्टारडम के दरवाज़े

छोटी चीज़ कई बार वो काम कर जाती है जिसे करने में बड़े-बड़े दिग्गज फेल हो जाते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी है स्माल स्क्रीन कहे जाने वाले टीवी, यानि टेलीविज़न इंडस्ट्री की. हर दिन लाखों लोग फिल्मों में एक्टिंग का सपना लेकर आते हैं. और जो फिल्मों तक नहीं पहुंच पाते उन्हें यह छोटा पर्दा कभी निराश नहीं करता है. ये हज़ारों अधूरे सपने पूरे करता है टीवी! बॉलीवुड़ में ऐसे कई नाम हैं जिन्हें सबसे पहले टीवी ने अपनाया.


1. "फौजी" शाहरुख़ खान

किसे पता था फौजी और सर्कस जैसे सीरियल्स से शुरुआत करने वाले शाहरुख़ खान बॉलीवुड़ के किंग खान बन जाएंगे.

Source: indianexpress 

2. विद्या बालन

"कभी आना तू मेरी गली"... यूफोरिया के इस गाने में प्यारी-सी विद्या बालन तो सबको याद हैं. बॉलीवुड़ में कदम रखने से पहले विद्या "हम पांच" जैसे चर्चित सीरियल्स और कई टी.वी. एड्स में काम कर चुकी हैं.

Source: deccanchronicle 

3. "एक्टर" इरफ़ान खान

देर से ही सही लेकिन इरफ़ान खान का नाम छोटे पर्दे और बॉलीवुड़ से होते हुए अब हॉलीवुड़ पहुंच चुका है. इरफ़ान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरआत 'चाणक्य', 'चन्द्रकान्ता', 'भारत एक खोज', 'बनेगी अपनी बात', 'सारा जहां हमारा' और 'स्पर्श' से की.

Source: bollywoodmasti

4. आर. माधवन फ्रॉम 'सी हॉक्स'

'सी हॉक्स' में अपनी अतरंगी एक्टिंग से हर लड़की के फेवरेट बने आर. माधवन ने 'बनेगी अपनी बात', 'घर जमाई' जैसे धारावाहिकों में काम करके अपने अभिनय का लोहा काफी पहले मनवा लिया था.

Source: viralstories

5. सुशांत सिंह राजपूत

"काई पो छे" से अपनी फ़िल्मी पारी की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी की दुनिया में तहलका मचाया ज़ी टीवी के सीरियल "पवित्र रिश्ता" से.
Source: indiantelevision

6. यामी गौतम

"विक्की डोनर" से हिट हुई यह खूबसूरत एक्ट्रेस भी छोटे पर्दे को अपनी सफलता के लिए धन्यवाद देती हैं. फिल्मों में आने से पहले यामी चांद के पार चलो', 'राजकुमार आर्यन', 'ये प्यार न होगा कम' में बेहतरीन काम कर चुकी हैं.

Source: topnews

7. 'रोडीज़' आयुष्मान खुराना

एक्टर, सिंगर, कंपोज़र, वी जे, आर जे ...यानी 'हरफनमौला' आयुष्मान खुर्राना ने एम. टी. वी. के शो 'रोडीज़ - सीजन 2" में अपनी दमदार एंकरिंग से सबका दिल ऐसे जीता कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा.

Source: viralstories

8. मनीष पॉल

जितनी मज़ेदार मनीष पॉल एंकरिंग करते हैं, उतनी ही बेहतरीन एक्टिंग भी. टीवी पर मनीष का पहला पड़ाव था 'घोस्ट बना दोस्त'. उसके बाद कॉमेडी सर्कस के साथ-साथ कई रिएलिटी टीवी शोज़ की एंकरिंग में भी अपना हाथ आज़माया.
Source: bollywoodlife

9. पंकज कपूर

पंकज कपूर जाने जाते हैं अपनी सटीक कॉमेडी टाइमिंग के लिए, और इसकी शुरुआत उन्होंने टीवी के सबसे पॉपुलर ऑफिस ड्रामा में से एक 'ऑफिस ऑफिस' से की. पंकज ने अपने टीवी करियर की शुरआत की 'बी. ऐ. एल. एल. बी', 'वाह भाई वाह', 'पांचवा सवार', 'साहिबजी, बीवीजी, ग़ुलामजी' से. उन्हें बॉलीवुड़ में ब्रेक मिला ‘आरोहण’ से.

Source: santabanta

10. ग्रेसी सिंह

ग्रेसी सिंह ने अपनी नेचुरल एक्टिंग और खूबसूरत मुस्कान का जादू टीवी में बिखेरा धारावाहिक "अमानत" के साथ. कुछ ही सालों में "लगान" और "मुन्ना भाई एम. बी. बी. एस. में अपनी एक्टिंग से ग्रेसी ने सबको अपने अभिनय का कायल बना दिया.
Source: viralstories

11. राजीव खण्डेलवाल

याद है "कहीं तो होगा वो" का सुजल? राजीव खण्डेलवाल ने इस किरदार को ऐसे निभाया कि उनके पीछे लड़कियों के प्रपोज़ल्स की लाइन लग गई.
Source: fuzionproductions

12. "शांति" मंदिरा बेदी

दूरदर्शन के सुनहरे दिनों के दमदार शो "शांति" को हर घर तक पहुंचाया "शांति " का रोल निभाने वाली मंदिरा बेदी ने.


Source: clevelandbollywoodparty

13. आदित्य रॉय कपूर

अगर आपको लगता है "आशिक़ी 2" में पहली बार आदित्य रॉय कपूर ने कैमरे का सामना किया तो आप थोड़े से ग़लत हैं. चैनल वी के VJ के तौर पर आदित्य पहले ही कई शोज़ कर चुके हैं.
Source: a2zstuffs

14. प्राची देसाई

"प्राची देसाई" टीवी दुनिया का बहुत पॉपुलर चेहरा रह चुकी हैं. बालाजी टेलीफिल्म्स के "कसम से" में काम करने के बाद प्राची ने सीधे बॉलीवुड़ की तरफ रुख किया.
Source: viralstories

15. शाहिद कपूर

अपने पापा की राह पर चलते हुए शाहिद कपूर ने भी बचपन से ही एक्टर बनने का सोच लिया था. इसीलिए फिल्मों में आने से पहले शाहिद ने 'कॉम्प्लान', 'पेप्सी' के अलावा कई डांस विडीयोज़ और म्यूज़िक एलबम्स में काम किया.
Source: dailymotion

16. पुलकित सम्राट

फिल्म "फुकरे" से बॉलीवुड़ में एक नया स्टार चमका "पुलकित सम्राट"... लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड से पहले पुलकित " क्योंकि सास भी कभी बहू थी" में काम कर चुके हैं?
Source: india-forums

17. हंसिका मोटवानी

"शका लका बूम बूम", " क्योंकि सास भी कभी बहू थी" में काम कर चुकी यह क्यूट सी बच्ची आज बड़ी-बड़ी बॉलीवुड़ मूवीज़ में काम कर चुकी हैं.

Source: google.com/photos

18. आएशा टाकिया

"कॉम्प्लान गर्ल" आयशा टाकिया ने फिल्मों से पहले ढेर सारे एड्स, एलबम्स में काम किया है.

Source: sharanksasidharan

19. राजपाल यादव

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बढ़िया कॉमेडियन्स में से एक राजपाल यादव ने "मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल" से टीवी की दुनिया का सफर शुरू किया था.


Source: youtube
सीधे शब्दों में कहें तो छोटा पर्दा कलाकारों के लिए वो नेट प्रैक्टिस है जो उन्हें आगे आने वाले बड़े मैच के लिए करनी बेहद ज़रूरी है.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया