ऐसी 10 जगहें जो आपको अपनी गर्ल फ़्रेंड के साथ घूमनी चाहिए

घूमने फिरने का हर कोई शौकीन होता है. बशर्ते, उसकी जेब में पैसे हों. अगर आप इस मौसम में अपनी गर्ल फ़्रेंड के साथ कहीं घूमना चाहता हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगह बता रहें हैं जहां आपको उनके साथ जरूर जाना चाहिए.






1. सनसेट ऑफ़ गोवा

गोवा एक ऐसी जगह, जहां रोमांस अपने आप ही निकलता है भाई. यहां जब समुद्र की उफ़नती लहरों की आड़ में सूरज ढल जाने को हो, तो आपको फ़िर से कहना चाहिए “I love you”...

Source: thrillophilia

2. डल झील की मझधार में

पानी जहां थम गया हो, छोटी-छोटी लहरों से टकराती आपकी किश्ती आगे बढ़ती रहे. और वहीं आप अपनी प्रेमिका के साथ इस रास्ते को पार करते हुए आगे निकल जायें. तो इस अहसास को मैं शब्दों में बयां करना भी नहीं चाहता. अगर आप इस अहसास को महसूस करना चाहते हैं तो आज ही रुख करें इस झील का.

Source: thrillophilia

3. तारों के नीचे थार की रात

थार (Dessert) केवल खतरों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि वहां की रात के कहने ही क्या. चांद की चांदनी के साथ कुछ तारे जब आसमान पर टिमटिमाते हैं, तो नज़ारे देखते ही बनते हैं.

Source: thrillophilia

4. उदयपुर का “Lake Palace”

राजस्थान का उदयपुर शहर इसके लिए खासा मशहूर है. यहां के कुछ किले भी अपनी विरासत संजोए हुए हैं. आप अपनी गर्ल फ़्रेंड के साथ यहां जा सकते हैं. यहां की शांति में आप दोनों का मन न लग जाये तो कहना.

Source: thrillophilia

5. आगरा का ताजमहल

एक आशिक के इस बेनायाब तोहफ़े से तो आप वाकिफ़ ही होंगे. इसकी सफ़ेद दीवारें प्रेम के नाम हैं. आपको भी यहां जाकर अपने प्रेम को, दोस्ती को अमर बनाना चाहिए.

source: wikipedia

6. स्कूबा डाइव के दौरान करें इज़हार

समुद्र में अपनी भावनायें बयां करना कोई आसान काम तो नहीं है. जानता हूं कि समुद्र की भी अपनी भावनायें होती हैं, लेकिन अपने प्यार को इशारों में समझाने की हिम्मत आप यहां कर सकते हैं.

Source: thrillophilia

7. कसौली की वादियों में

पहाड़ों से घिरे इस इलाके में आप अपनी गर्ल फ़्रेंड के साथ जा सकते हैं. यहां की हरी-भरी घाटियां आपका मन मोह लेने में कामयाब न हों तो कहना. और आप अपने हमसफ़र का मन मोह लेंगे ये मेरा वादा है आपसे.

Source: delhitransco

8. हिमालय की पहाड़ियों के बीचों-बीच

हिमालय की पहाड़ियों में जिस ठंडक का अहसास होता है, उसे फ़ील करने के लिए तो जाना ही पड़ेगा भाई यहां.

Source: thrillophilia

9. नाहरगढ़ का किला

जयपुर के इस ऐतिहासिक किले ने ख़ुद में कई इतिहास संजों रखें है. इसके ऊपर से सारा शहर आपको दिखेगा. आप अपनी प्रेमिका के साथ यहां जा कर कुछ खुशी के पल गुजार सकते हैं बॉस.

Source: mountainsoftravelphotos

10. जैसलमेर का सन सेट

जानता हूं भाई लोग, यहां जाना खतरे से खाली नहीं है. लेकिन रेत के पहाड़ों के दूसरी छोर से जब सूरज छिप जाये, तो रात का इंतज़ार करने का भी अपना ही एक मज़ा है.

Source:jaisalgarh

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया