ये हैं बॉलीवुड के 5 सुपरस्टार्स जिन पर हमेशा से ही रहा है सिर्फ अपनी मां का साया

आपने अकसर लोगों को कहते सुना होगा कि किसी बच्चे को बड़ा करने में या कामयाब बनाने में मां-बाप का हाथ होता है. ये बात सच है, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड के बड़े नामों से तार्रुफ़ करवाने वाले हैं जिनको उनकी मां ने अकेले ही पाल-पोस के इस लायक बनाया.










1. शाहरुख ख़ान

शाहरूख ख़ान को किंग खान के नाम से भी जाना जाता है, और जाने भी क्यों न. वो बॉलीवुड के किसी किंग से कम नहीं. लेकिन उनका बचपन किसी युवराज की तरह नहीं बीता. शाहरुख ने अपने पिता को 15 साल की उम्र में ही खो दिया था. दिल्ली में रहने वाले शाहरुख को उनकी मां ने पाला. उनका नाम था फ़ातिमा ख़ान. उन्होंने इसके लिए काफ़ी मुश्किलों का सामना किया. शाहरुख ने दिल्ली के जाने माने स्कूल St. Columba’s से पढ़ाई की. शाहरुख को अपना करियर एक्टिंग में बनाना था और उनकी मां ने इस बात का हमेशा सपोर्ट किया. किंग ख़ान हमेशा ही अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मां को देते हैं. 1990 में शाहरुख की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. आज भी शाहरुख अपनी मेहनत को मां का सिखाया काम बताते हैं.

2. शाहिद कपूर

शाहिद कपूर के मां-बाप दोनों ही बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती हैं. पंकज कपूर और नीलिमा अज़ीम ने उस वक़्त तलाक ले लिया था जब शाहिद सिर्फ़ 3 साल के थे. इसके बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी की, जिससे उन्हें एक और बेटा हुआ. इस बीच शाहिद के लिए नीलिमा का प्यार कभी कम नहीं हुआ. वो हमेशा ही अपने बेटे की ताकत बन कर उनके साथ रहीं. नीलिमा अज़ीम खुद भी भारतीय टेलिविज़न का जाना-माना नाम रही हैं और उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्में भी की हैं. हम कह सकते हैं कि एक टैलेंड मां का सुपर स्टार बेटा है शाहिद कपूर.

3. कोंकणा सेन

इस बंगाली ब्यूटी को भी स्टार बनाने में इनकी मां का बहुत बड़ा हाथ है. एक फ़ेमस बंगाली फ़िल्म डायरेक्टर और लेखक अपर्णा सेन की शादी बहुत कम उम्र में संजय सेन से हुई, लेकिन ये रिश्ता ज़्यादा नहीं चल पाया. इसके बाद अपर्णा की ज़िंदगी में मुकुल शर्मा आए जो पेशे से एक पत्रकार थे. कोंकणा के होने के बाद ये दोनों भी अलग हो गए. अपर्णा ने कोंकणा को अकेले ही पाला और उसी मेहनत का नतीजा है कि कोंकणा एक सफ़ल एक्ट्रेस हैं.

4. फ़रहान अख्तर

इस शानदार टैलेंट को आज पूरा बॉलीवुड सलाम करता है. एक बेहतरीन एक्टर, सिंगर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, लेखक और सबसे ज़्यादा एक बेहतरीन इंसान. इन सब का श्रेय फ़रहान अख्तर की मां को जाता है. आपमें से बहुत कम लोग जानते होंगे कि फ़रहान कॉलेज भी पास नहीं कर पाए थे, लेकिन उनकी मां ने उस बुरे दौर में उन्हें संभाला. फ़रहान की मां हनी ईरानी खुद भी एक चाईल्ड आर्टिस्ट रह चुकी हैं और कई फ़िल्मों में उन्होंने अभिनय भी किया है. जावेद अख्तर से तालाक के बाद ज़ोया और फ़रहान को उन्होंने अकेले ही सम्भाला और रिज़ल्ट पूरी दुनिया के सामने है.

5. श्रुती हसन

कमल हसन और सारिका की बेटी श्रुती हसन को उनकी मां ने पाला है. 2002 में कमल और सारिका अलग हो गए थे, जिसके बाद श्रुती अपनी मां सारिका के पास ही रहीं. सारिका ने श्रुती को न सिर्फ़ एक्ट्रेस बनाया बल्कि गाने में भी तालीम दिलाई. श्रुती आज साऊथ फ़िल्म इंडस्ट्री में न सिर्फ़ एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप जानी जाती हैं बल्कि वो एक नामी सिंगर भी है.

Image Source:feminiya

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया