अगर नोट को हाथ लगाने के बाद हाथ नहीं धोओगे, तो सेहत से हाथ धो बैठोगे

पैसा ये पैसा, कैसा ये पैसा, ये हो मुसीबत न हो मुसीबत..' ये गाना ज़्यादातर लोगों ने सुना होगा और बहुत से लोग इससे रोज़ाना गाते भी होंगे. दुनिया में लोग पैसे कमाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, पूरे दिन मेहनत करने के बाद कागज़ का एक नोट लोगों के हाथ में आता है. लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि कागज़ का ये नोट अपने साथ कई सारी बीमारियां भी लेकर आता है. जी हां, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में चल रहे Currency Research से यह बात सामने आई है.

Image Source: Shiromaninews
शोधकर्ताओं के अनुसार एक नोट में लगभग 26 हज़ार से भी ज़्यादा बैक्टीरिया होते हैं, जो हाथों से होकर आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार बना देते हैं. ये बैक्टीरिया इतने ख़तरनाक होते हैं जो छोटी से छोटी बीमारी को गंभीर बना देते हैं.

आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस बारे में...

1: क्यों इकट्ठे होते हैं नोट पर बैक्टीरिया?

- नोट (कागज़ की करंसी) कॉटन लिंटर का इस्तेमाल करके बनाया जाता है.
- नोट की सतह कुछ खुरदरी होने के कारण इस पर धूल-मिट्टी जमा हो जाती है और नमी होने पर सतह पर बैक्टीरिया आसानी से पनपते हैं.

2: कितने बैक्टीरिया हो सकते हैं एक नोट पर?

- आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक नोट पर औसतन 26 हज़ार बैक्टीरिया हो सकते हैं.
- शोध में ये सामने आया है कि भारत ही नहीं बल्कि सऊदी अरब के अलावा और कई देशों में इस तरह के बैक्टीरिया नोट पर पाये गए हैं.

3: किस नोट पर पाये गए सबसे ज़्यादा बैक्टीरिया?

- रिसर्च से ये बात सामने आई है कि नोट जितनी कम करेंसी का होगा वो उतना ही ज़्यादा संक्रमित होगा.
- ऐसा इसलिए क्योंकि 5, 10, 20 और 50 रुपए के नोट हर वर्ग के लोगों के पास होते हैं और सबके हाथों से होकर गुज़रते हैं. इसलिए इनके संक्रमित होने का खतरा ज़्यादा होता है.

4: संक्रमित नोट से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

बैक्टीरिया युक्त नोट आपके हाथ में आने से लंग इन्फेक्शन, एच-1 एन-1 फ्लू, फ़ूड पॉयज़िनिंग, थ्रोट इन्फेक्शन, निमोनिया, यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

5: कैसे सावधानी बरतें?

अब भले ही नोट कितना भी संक्रमित हो लेकिन कोई नोट को पकड़ना तो बंद नहीं कर सकते. इसलिए नोट से होने वाले संक्रमण से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके:
नोट को पकड़ने और उसका काम होने के बाद अपने हाथों को साबुन से या सैनेटाइज़र से साफ़ करना चाहिए.

Image Source: cdc

Image Source: Hindi
कुछ लोग नोट गिनने के लिए उंगली को मुंह में डालकर थूक लगाते हैं, जिससे नोट के बैक्टीरिया सीधे मुंह में चले जाते हैं. ऐसा करने से बचें या थूक की जगह पानी का इस्तेमाल करें. अगर नोट ज़्यादा हैं तो बैंक में जाकर मशीन से गिनवायें.
Feature Image Source: Patrika
Source: Bhaskar

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया