>> संसार की 10 सबसे खतरनाक जेलें
समाज में शांति बनी रहे इसलिए दोषियों को कानून का पालन करते हुए जेल में
कैद किया जाता है। इन जेलों में कैदियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है,
जिसका कई मानवाधिकार संगठन विरोध करते रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे दुनिया
की 10 ऐसी ही खतरनाक जेलों के बारे में -1. सैन क्वेंटिन स्टेट जेल (Saint Quentin Prison)
अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित सैन क्वेंटिन स्टेट जेल को 1852 में बनाया गया था। इस जेल में मौत की सजा के तरीके कभी भी बदल दिए जाते हैं। मौत की सजा देने के लिए इस जेल में फांसी , गैस चैम्बर या लेथल इंजेक्शन दिया जाता है। इस जेल में खराब सुविधाओं के साथ हिंसा के कई मामले सामने आए दिन देखने को मिलते रहते हैं।
2. गलदानी जेल (Gldani Prison)
जॉर्जिया की इस जेल के बारे में 2012 में लीक हुई वीडियो से ज्यादा बेहतर तरीके से पता चल पाया। इस वीडियो के जरिए इस बात का खुलासा हुआ कि जेल में बंद कैदियों के साथ काफी बुरा व्यवहार किया जाता है, जिसमें सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया यौन उत्पीड़न भी शामिल है।
3. ला संते जेल: (La Sante Prison)
फ्रांस की La Sante जेल पेरिस से कुछ मील की दूरी पर है। जेल की सुरक्षा काफी चाकचौबंद रहती है। यह जेल 1867 में खोली गई थी। इस जेल में बहुत से कैदियों ने सजा काटने के दौरान ही आत्महत्या कर ली। साल 1999 में 124 कैदियों ने जेल के अंदर ही सुसाइड कर लिया। जेल के अंदर हिंसा के मामलों को देखते हुए सिर्फ 4 घंटे के लिए ही बाहर छोड़ा जाता है।
4. पेटक आइलैंड जेल (Petak Island Prison)
रूस की जेलों के बारे में कहा जाता है कि वो बिलकुल भी सुरक्षित नहीं होती हैं। वाइट रिवर पर स्थित Petak Island जेल में रूस के सबसे कुख्यात दोषी कैद किए जाते हैं। जेल में मौजूद हर कैदी को करीब 20 घंटे अकेले बिताने होते हैं। जबकि साल में सिर्फ एक बार लोग मिलने आते हैं।
5. गीतारामा सेंट्रल जेल (Gitarama Central Jail)
रवांडा की गीतरामा सेंट्रल जेल, संसार की सबसे खतरनाक जेल मानी जाती है। जेल में कैदियों की क्षमता 500 है जबकि जेल में 6 हजार से ज्यादा कैदी बंद हैं। इस जेल में कैदियों को सुरक्षाकर्मियों द्वारा तो नहीं मारा जाता है लेकिन यहां के कैदियों पर दूसरे कैदियों को मारकर खाने का आरोप है। For more read here http://goo.gl/j9lTqs
थाइलैंड की बैंग क्वांग सेंट्रल जेल को सबसे कठोर नियमों वाली जेल के तौर पर जाना जाता है। इस जेल में सिर्फ उम्रकैद की सजा काट रहे और मौत की सजा मिले दोषियों को कैद किया जाता है। सजा मिलने के 3 महीने तक यहां कैद हर कैदी को लोहे की जंजीरों में रहना जरूरी होता है। यहां कैद बहुत से कैदी कुपोषण की वजह से ही अपनी जान गंवा देते हैं।
7. डायारबाकिर जेल (Diyarbakir Prison)
8. कटोनू सिविल जेल (Cotonou civil prison, Benin)
9. ला सबनेटा जेल (La Sabaneta Prison)
वेनजुएला की जेल La Sabaneta में कैदियों की क्षमता 15 हजार कैदियों की है। लेकिन जेल में 25 हजार कैदी मौजूद हैं। इस जेल को नर्क का दरवाजा भी कहा जाता है। यहां 150 कैदियों पर एक सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है। इस जेल में बंद कैदियों पर गैंगरेप से लेकर हत्या के मामलों के दोषी होते हैं। 1994 में जेल के अंदर हुई गोलीबार में 108 कैदियों की मौत हो गई थी।
10. टडमोर मिलिट्री प्रिजन, सीरिया (Tadmor Military Prison, Syria)








