दुनिया
भर में प्रतिमाएं उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बनाई जाती
हैं, जिन्होंने अपना जीवन देश हित के लिए न्यौछावर कर दिया होता है. उदाहरण
के तौर पर भारत में उन तमाम लोगों की प्रतिमाएं बनाई गईं हैं, जिन्होंने
भारत को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी.
प्रतिमाओं के निर्माण के
पीछे एक कारण यह भी रहा है कि उन्हें देख कर लोग अपने देश से जुड़े इतिहास
को याद कर सकें. मूर्तियां या प्रतिमाएं किसी विशेष घटना को याद रखने का
बेहतर जरिया भी होती हैं. कई बार मूर्तिकार प्रतिमा को इतने रचनात्मकता और
तन्मयता से गढ़ते हैं कि वह लोगों को ख़ुद की ओर आकर्षित कर लेती हैं. इस
लिस्ट में भी कुछ ऐसी विशाल और शानदार प्रतिमाएं शामिल हैं जिन्हें देख कर
आप हक्के-बक्के रह जाएंगे!
1. London Ink Swimmer
यह व्यक्ति पानी में नहीं घास में तैर रहा है. ये मूर्ति 46 फुट लंबी और
10 फुट ऊंची हैं. इसकी ख़ूबसूरती और जीवंतता लोगों को अपनी ओर आकर्षित
करती है.
2. Louise Bourgeois’s Spider
टेट मॉर्डन के बाहर खड़ी पीतल, स्टेनलेस स्टील और संगमरमर से बनी 30 फुट
की यह मकड़ी, बेहतरीन है. इसे 95 वर्ष के बहुप्रशंसित कलाकार द्वारा बनाया
गया है.
3. Big Buddhas: The Monywa Buddha
बर्मा (म्यांमार) में बनी बुद्ध की ये प्रतिमा बौद्ध कला का शानदार
नमूना है. इसे 1991 में बनाया गया था. यह मूर्ति अदंर से खोखली है, इसकी
300 फुट की लंबाई में महात्मा बुद्ध के शिष्य प्रवेश कर अंदर तक घूम सकते
हैं.
4. The Magic Tap
Aqualand – काडिज़, स्पेन में स्थित इस नल को बेहद शानदार तरीके से
बनाया गया है तभी तो इसे देख कर सभी हैरान रह जाते हैं. यही कारण है कि इसे
“Magic Tap” का नाम दिया गया है. इसमें हमेशा पानी बहता रहता है. हवा में
स्थिर इस नल को एक पाइप ने रोक रखा है जो पानी की धारा में छुपी रहती है.
5. Oversized Silver Dog, Denver, Colorado
डेनवर के पशुशाला के बाहर बैठे इस कुत्ते की ऊंचाई 20 फुट है. इसे डेनवर
शहर के लिए Laura Haddad और Tom Drugan ने बनाया है. स्टील से बनी यह
प्रतिमा सूरज की रोशनी में बेहद चमकती है. यह कुत्ता पशुशाला में आने वाले
लोगों और अंतर्राज्यीय-25 उच्चमार्ग से गुज़रने वाले पर्यटकों का स्वागत
करता है. शाम के वक़्त एलईडी लाइट की रोशनी में यह अद्भुत दिखता है.
6. Monster Saw, Tokyo, Japan
यह प्रतिमा उत्सुक दर्शकों और पर्यटकों को अपनी आकर्षित करती है. यह
15.4 मीटर ऊंची है, इसे Claes Oldenburg और Coosje Van Bruggen ने बनाया
है. इतनी बड़ी आरी को देख कर लोग अक्सर हैरान रह जाते हैं. यह Tokyo
International Exhibition Centre या Tokyo Big Sight के मुख्य प्रवेश द्वार
के सामने स्थित है.
7. Dreaming Girl, St. Helen’s, England
65 फुट लंबा face of a sleeping girl towers सटन मनोर कोलियरी के पूर्व
स्थल पर बना है. महिला की आंखें बंद हैं और वह एक सपनें में खोई हुई है.
Jaume Plensa की यह कलाकृति भविष्य का प्रतीक है.
8. Forever Marilyn, Palm Springs, California
यह मर्लिन सेवार्ड जॉनसन द्वारा डिज़ाइन की गई मर्लिन मुनरो की एक विशाल
मूर्ति है, यह मूर्ति मुनरो की सबसे प्रसिद्ध छवि को बयां करती है, जिसे
1955 में आई उनकी फ़िल्म ‘The Seven Year Itch’ से लिया गया है. इसका
उद्घाटन जुलाई 2011 में किया गया था. शिकागो से लाकर इस प्रतिमा को पॉम
स्प्रिंग्स, कैलिफोर्निया में स्थापित किया गया है.
9. Die Badende
3 अगस्त 2011 को Oliver Voss नाम के एक आर्टिस्ट ने हैम्बर्ग जर्मनी की
Binnenalster Lake में 99 फ़ीट लम्बी मूर्ति बनाई. जिसकी ऊंचाई 13 फ़ीट थी.
इसे स्टील और फोम की मदद से बनाया गया था. ये आकृति 10 दिनों तक उसी झील
में रखी गई. कारीगरी के इस शानदार नूमने ने खूब सुर्खियां बटोरीं.
10. Spoonbridge and Cherry
Spoonbridge और Cherry (1985-1988) की इस अद्भुत प्रतिमा को Claes
Oldenburg और उनकी पत्नी Coosje van Bruggen ने बनाया है. इसमें चम्मच का
वजन 5800 पाउंड और चेरी का वजन 12 पाउंड है. इसका निर्माण न्यू इंग्लैंड के
एक जहाज यार्ड में किया गया है. "चेरी और चम्मच" मिनेसोटा संस्कृति की
सबसे प्रतिष्ठित टुकड़ों में से एक है. और अब यह मिनीपोलिस मूर्तिकला
गार्डन की पहचान हैं.
11. Doll Sculpture, India
विशाल गुड़िया की यह मूर्ति भारत में बनी दूसरी विशाल मूर्तियों की
तुलना में जबर्दस्त है. विशाखापट्टनम में स्थित इस गुड़िया को देखने पर्यटक
भारी मात्रा में पहुंचते हैं.