>>दुनीया के ऐसे खेल जिनको खेलने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे


खेल हमेशा से ही शरीर को फ़िट रखने और मनोरंजन का साधन रहा है. लेकिन अगर खेल के मनोरंजन को रोमांच के साथ जोड़ दिया जाए तो मज़ा दोगुना हो जाता है. लेकिन रोमांच का चरम पर होना इन खेलों को खतरनाक भी बना देता है. इन खेलों के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ और ये खेल दुनिया के सबसे खतरनाक खेलों में से एक हैं.

 

 

Underwater Hockey

हॉकी का नाम हम सब ने ज़रूर सुना होगा. आखिर भारत का राष्ट्रीय खेल है ये. लेकिन जिस हॉकी की हम बात कर रहें हैं वो मैदान में नहीं बल्कि पानी के अंदर खेली जाती है. दोनों तरह की हॉकी के रूल्स करीब-करीब एक जैसे ही हैं. लेकिन पानी के अंदर सांस लेना नामुमकिन होता है. इस कारण ये खेल खतरनाक बन जाता है.

Bossaball

ये खेल वॉलीबॉल की ही तरह है. लेकिन इस खेल में ज़मीन ठोस नहीं होती बल्कि जमीन की जगह Trampoline ले लेता है, जिसके बाद इस खेल का रोमांच बढ़ जाता है.

Wife Carrying

ये खेल शादीशुदा लोगों के लिए है. आखिर बीबी तो शादीशुदा लोगों के पास ही होगी. जैसा इस खेल का नाम बता रहा है आपको अपनी बीबी का बोझ इस खेल में भी उठाना पड़ेगा, और उन्हें उठा कर कई बाधाओं को पार करना पड़ेगा. आप कहेंगे की ये तो हर इंसान करता है. लेकिन हम आपको बता देंगे कि इस खेल में जीतने वाले को मेडल मिलता है. जो वैसे नहीं मिलेगा.

Dog Surfing

इंसान का सबसे अच्छा दोस्त इस खेल में आपका साथी होता है. Surf Boat पर आप और आपका कुत्ता एक साथ Surf कर रहें हों. सोचिए कितना रोमांच होगा इस खेल में.

Unicycle Polo

साईकलिंग और पोलो इन दो खेलों को जोड़ कर इस खेल को बनाया गया है. घोड़े की जगह साईकिल का इस्तेमाल, साईकिल का बैलेंस, गेम पर ध्यान कितना कुछ है इस खेल में, और यही तो इस खेल का असली रोमांच है.

Caber Toss

ये गेम सिर्फ़ ताकत का है. Scotland का सबसे पुराना ये खेल दुनिया के सबसे खतरनाक खेलों में से एक है. इस खेल में लकड़ी के भारी टुकड़े को खिलाड़ी अपने कंधे पर उठा कर भागता है. इस लकड़ी का वज़न का अंदाज़ा हम और आप लगा भी नहीं सकते. साथ ही जिस रास्ते पर ये खिलाड़ी दौड़ लगाते हैं वो भी खतरों से भरा होता है. इस खेल में रोमांच कम और खतरा बहुत ज़्यादा होता है.

Chess Boxing

ये वो खेल है जहां दिमाग और ताकत दोनों की बराबर ज़रूरत होती है. ये खेल बहुत तेज़ी से दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहा है. इसकी लोकप्रियता का कारण है कि न तो ये चेस की तरह बोरिंग है और न ही बॉक्सिंग की तरह खतरनाक.

Cheese Rolling

इसका नाम सुन कर ही आपको इस खेल में मनोरंजन का एहसास हो जाएगा. ये दुनिया के सबसे पुराने खेलों में से एक है और इसकी लोकप्रियता आज तक कम नहीं हुई है.

Blind Soccer

दुनिया का सबसे मशहूर खेल फुटबॉल है. लेकिन इस खेल में थोड़ा रोमांच जोड़ना होतो खिलाड़ियों की आंखों में पट्टी बांध दो. यहीं तो है Blind Soccer.

Ferret Legging

दुनिया के सबसे खतरनाक खेलों में ये भी एक खेल है. इस खेल में खिलाड़ी अपनी पैंट में दो नेवले डालते हैं. साथ ही खिलाड़ियों को ये भी ध्यान रखना होता है कि उनकी पैंट नीचे से बंद हो. अपनी पैंट में सबसे ज़्यादा देर तक नेवले को रखने वाला जीतता है. क्यों हैं न अजीब?

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया