>>फ़िल्म तो है बाहुबली जिसमें लगी Visual Effects की छड़ी
1. पहाड़ से कूदने वाला सीन
इस फ़िल्म के एक सीन में हीरो प्रभास पहाड़ से कूद कर दूसरी तरफ़ जाता है. इसे देख कर कई लोगों का दिल मुंह को आ गया होगा. लेकिन जितना ये सीन दिखने में खतरनाक था, उतना था नहीं. इस सीन में Visual Effects का काम शानदार था, और इसी कारण से ये सीन इतना खतरनाक बन पाया.2. झरने वाला सीन
बाहुबली फ़िल्म के गाने में जिस झरने को दिखाया गया है वो झरना भी Visual Effects की ही देन है.3. पेड़ की शाखा से पानी पर दौड़ना
बाहुबली फ़िल्म में कई Visual Effects हैं, जिसमें से एक सीन में हीरो पेड़ की शाखा पकड़ कर पानी पर दौड़ता है. देखिए कैसे किया था फ़िल्म के हीरो प्रभास ने ये सीन.4. नीचे गिरते हुए पेड़ की शाखा काटना
इस सीन में बाहुबली पेड़ से नीचे गिरते वक़्त एक पेड़ की शाखा को काट देता है. ये हीरो का कमाल नहीं बल्कि Visual Effects का कमाल था.5. झरने के बीच ऊपर चढ़ना
झरने को Visual Effects द्वारा बनाया गया था, औऱ इसी Visual Effects ने इस सीन में जान डाल दी थी.6. झरने से गिरना
फ़िल्म में तेज़ी से बहते झरने से हिरो नीचे गिरता है. जबकि तस्वीर देखें तो पता चलेगा कि आखिर सच में हुआ क्या था?7. तीर से पेड़ को निशाना बनाना
प्रभास इस सीन को बिना Visual Effects के पूरा नहीं कर सकते थे. अगर कर सकते तो भारत सरकार उन्हें तीरंदाज़ी के खेल में ओलम्पिक में भेज देती.8. एक और गिरने वाला सीन
झरने पर पेड़ की शाखा से लटका प्रभास असल में एक मजूबत रस्सी से लटका हुआ होता है. देखिए कैसे Visual Effects ने हीरो को अपने जाल में फंसा लिया.बॉलीवुड की इस शानदार फ़िल्म में एक्टिंग सब की ज़बरदस्त है लेकिन असली कमाल तो इस फ़िल्म में Visual Effects का ही है. ज़रा सोचिए अगर ये Visual Effects नहीं होते तो क्या ये फ़िल्म ऐसी बन सकती थी?