>> इन 9 Tree Houses को देख कर आपको लगेगा कि ये किसी Fairy Tale का हिस्सा हैं
1. Tree House में रहने पर ऐसा महसूस होता है जैसे आप प्रकृति और प्रकृति आपके नज़दीक रहती हो, और आप ख़ुद को किसी परीकथा के पात्र के तौर पर महसूसते हैं.
2. टेरेसा सुरेट और डेविड हरमांडेज़ ने मिल कर इस बेहतरीन घरौंदे को बनाया है. तो भैया कहिए मोहब्बत हो गई न!
3. टेरुनोबू द्वारा जापान में बनाए गए इस Tree House को देखने के बाद बस एक ही खयाल आता है कि, ये Tree House मुझे दे दे Teru...
4. इसे कहते हैं झक्कास, बाकी सब बकवास...
5. ये कोई घर ही है या फिर किसी जादूघर का पिटारा ये आप ही तय करें. वैसे यह घर शीशे और आईने की मदद से बनाया गया है...
6. इस ख़ूबसूरती को रेडवूड्स ट्रीहाउस के नाम से जानते हैं, वैसे यह किसी दूसरी दुनिया का हिस्सा ज्यादा लगता है...
7. पपूआ में बनाये जाने वाले Tree Houses भले ही उतने ख़ूबसूरत न हों, मगर यहां से दिखने वाले नज़ारे उसकी पूरी भरपाई कर देंगे...
8. मैं तो इसी सांप-सीढ़ी Tree House पर रहूंगा, तुम अपना देख लो...
9. ये Tree House तो फूलटूस अपार्टमेंट है, है कि नही...