>> गर्लफ्रेंड बनने पर आप अपने दोस्तों से ये 10 चीज़ें ज़रूर मांगते होंगे
1. भाई कुछ पैसे दे दे
पैसा तो बहुत ज़रूरी चीज़ होती है लेकिन अगर आपके पास गर्लफ्रेंड है तो इसकी ज़रूरत ज़्यादा पड़ सकती है. इसीलिए ऐसे मौकों पर आपके दोस्त ही आपके काम आते हैं.Source: youtube
2. भाई बाइक दे दे
अगर गर्लफ्रेंड के साथ कहीं डेट पर या घूमने जाना है और आपके पास बाईक नहीं है तो इस मौके पर आपके दोस्त की बाईक ही आपका सहारा बनती है.Source: youtube
3.भाई अपने कपड़े दे दे
गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाते वक्त यदि आपको अपनी शर्ट रिपीट नहीं करनी है तो आपको अपने दोस्त की ही याद आयेगी.Source: youtube
4. भाई अपना Goggles दे दे
यदि आपका दोस्त नया ब्रांडेड Goggles लाया है तो आपकी इच्छा एक बार ज़रूर होगी कि इसे लगाकर गर्लफ्रेंड को Impress किया जाये.Source: youtube
5. भाई अपना Deo दे दे
डेट पर जाने के लिये, अगर आप बदलकर-बदलकर Deo लगाना चाहते हैं तो अपने दोस्तों का Deo ज़रूर मांगेंगे.Source: youtube
6. भाई अपना फोन दे दे
अगर आपके पास चाईनीज़ फोन है और आपके दोस्त के पास iPhone, तो आप अपना Impression जमाने के लिये अपने दोस्त का iPhone ले सकते हैं.Source: youtube
7. Concert के pass जुगाड़ दे भाई
आपका दोस्त कहीं से किसी Concert का couple pass जुगाड़ कर लाता है तो आप उसके पीछे लग जायेंगे उसे हासिल करने के लिये.Source: youtube
8. भाई अपना DSLR Camera दे दे
अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो आपको अपनी यादें कैमरे में कैद करने के लिये अपने दोस्त के DSLR Camera की ज़रूरत पड़ सकती है.Source: youtube
9. Please भाई Condom ला दे
बाकी चीज़ें आप बड़ी आसानी से ख़रीद लेते हैं, लेकिन जब बात Condom की आती है तो आप थोड़ा शर्माते हैं. इसलिये ज़रूरत पड़ने पर अपने दोस्तों से आप Condom भी मंगवा लेते हैं.Source: youtube
10. भाई तेरा रूम चाहिये, Please समझा कर यार एक ही दिन की तो बात है
अगर गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताने के लिये आपके पास थोड़ा ही वक्त है तो दोस्तों का रूम ही अंतिम सहारा होता है. इसलिये आप अपने दोस्त से उसका रूम भी मांग लेते हैं.Source: youtube
अगर आपके दोस्तों ने भी ऐसी उल्टी-सीधी डिमांड की है तो कमेंट कर हमें बतायें.