>> इंडियन आर्मी की 14 ऐसी बेमिसाल बातें, जिनकी वजह से हमारा सिर उनके सम्मान में झुक जाता है
1. भारतीय संविधान में ऐसा निहित प्रावधान है कि सभी की सेना में अनिवार्य भरती की जाएगी, हालांकि इसका कभी इस्तेमाल नहीं किया गया.
इजराइल जैसे देशों में ऐसा सख्त प्रावधान है कि, वहां सभी 18 वर्षीय नौजवानों को कम से कम दो वर्षों तक सेना की अनिवार्य सेवा करनी होगी. हालांकि इंडिया में भी ऐसा प्रावधान है, मगर यहां इतने वालंटियर हैं कि इस नियम का कभी इस्तेमाल नहीं किया गया.
Source: wikimedia
2. इंडियन आर्मी यूनाइटेड नेशंस सुरक्षा मिशन में सबसे अधिक (Volunteers) स्वयंसेवक भेजने वाली आर्मी है.
Source: qzprod
3. इंडियन आर्मी प्रधानमंत्री भारत सराकार के महत्वाकांक्षी “स्वच्छ भारत अभियान” को एवरेस्ट तक ले जाने वाली हैं.
Source: bharatdefencekavach
4. पूणे के (paraplegic) निम्नांग सेंटर के भीतर रहने वाले निवासियों ने 90 के दशक में आत्महत्या के कोई लक्षण नहीं दिखाए.
इसी दौरान यूरोपीय देशों में यह आकड़ा 30 प्रतिशत तक था.
Source: intoday
5. सिपाही कमल राम को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अदम्य साहस और अस्वाभाविक बहादुरी के लिए विक्टोरिया क्रॉस से नवाजा गया. उस समय उनकी उम्र सिर्फ़ 19 वर्ष थी.
Source: media.iwm.org.uk
6. अफगानिस्तान के इस पोस्ट को जीतने से पहले, ‘अमरीकी ग्रीन बेरेट्स’ के लड़ाके इंडियन आर्मी के साथ साझा सैन्य अभियान में शामिल रहे थे, ताकि वे अधिक ऊंचाई पर युद्ध कर सकें.
Source: tumblr
7. इंडियन आर्मी भारत के कुख्यात, ‘भूत झोलकिया मिर्च’ का इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड बनाने के लिए इस्तेमाल करती है. और यह भारत के किसानों के लिए भी एक मदद है.
Source: Guardian
8. कैप्टन विक्रम बत्रा ने कारगिल युद्ध के दौरान पेप्सी के फेमस स्लोगन “ये दिल मांगे मोर” को युद्धघोष के तौर पर इस्तेमाल कर फेमस और कालजयी बना दिया.
Source: ytimg
9. इंडियन आर्मी की एम्बूलेंस ट्रेन, ‘धनवन्तरि’ का नाम सबसे लंबे हॉस्पिटल ट्रेन यात्रा की वजह से गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है.
15 अगस्त 1947 से 13 जनवरी 1998 के बीच यह ट्रेन लाखों लोगों के ट्रीटमेंट में सहायक रह चुकी है.
Source: twitter
10. ऑपरेशन मैत्री के अंतर्गत इंडियन आर्मी ने नेपाल में मेकशिफ्ट अस्पताल भी स्थापित किए हैं. इसके साथ ही, इंडियन आर्मी ने 15 मई की तारीख पर एक नेपाली महिला को बच्ची पैदा करने में मदद की.
Source: akamaihd
11. सूडान को मुक्त कराने के दौरान भारतीय सैनिकों के बलिदान से प्रभावित होकर, तब की सूडानी सरकार ने 100,000 पाउंड दान में दिए.
इस धन का इस्तेमाल राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी के निर्माण में किया गया. और सम्मान के प्रतीक के तौर पर, यहां की मुख्य बिल्डिंग को 'सूडान ब्लॉक' के नाम से जाना जाता है.
Source: blogspot
12. राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी में न सिर्फ़ भारतीय, बल्कि अलग-अलग 28 देशों से कैडेट्स भी यहां ट्रेनिंग के लिए आते हैं.
Source: topyaps
13. राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी के कैडेट्स मेस में एक सजी टेबल हमेशा खाली रहती है. इस टेबल के साथ-साथ एक खाली कुर्सी भी रखी हुई है. यह खाली टेबल-कुर्सी ‘Missing in Action’ या फ़िर ‘Prisoners of War’ एल्यूमनाई के याद में रखी गई है.
Source: quizkerala
14. गोरखा रेजिमेंट में शामिल होने वाले ऑफिसर्स के लिए यह अनिवार्य है कि वे गोरखा लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा सीख लें, ताकि वे उनसे उनकी स्थानीय भाषा में संवाद कर सकें.
Source: onewebstatic