>> अगर आप हो बिग बॉस के फैन, तो ये 16 मज़ेदार बातें जान कर आ जायेगा चैन

बिग बॉस ऐसा शो है जिसे आप पसंद या नापसंद कर सकते हैं, लेकिन उससे बच कर भाग नहीं सकते. आपके ऑफ़िस, कॉलेज, कॉलोनी में लोग इस शो के बारे में बात करते नहीं थकेंगे. हर साल बिग बॉस के फैंस बेसब्री से टीवी पर इसे देखने के लिए इंतज़ार करते हैं. अब इस शो का 9वां सीज़न शुरू होने वाला है और इस साल कौन घर का हिस्सा बनेगा, उस पर कवायदें शुरू हो गयी हैं. तो आज आपको बिग बॉस के घर के बारे में कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जो इस आने वाले सीज़न को और भी मनोरंजक बना देंगी.

1. एक्स-रोडी, आशुतोष कौशिक बिग बॉस जीतने वाले सबसे कम उम्र के प्रतियोगी हैं. बिग बॉस सीज़न 2 जीतने के वक़्त उनकी उम्र 28 साल थी.


Source: ibnlive

2. बिग बॉस का सीज़न 3 सबसे छोटा सीज़न था जो सिर्फ़ 84 दिन चला.


Source: india-forums

3. अगर आप सीज़न 8 के एक्सटेंशन 'बिग बॉस हल्ला बोल' को हटा दें, तो सीज़न 7 अब तक का सबसे लंबा सीज़न रहा है जो 105 दिन चला. सीज़न 8 के समय सलमान की जगह फ़राह खान शो को होस्ट करने के लिए आ गयी थीं और इसीलिए हल्ला बोल 4 हफ़्ते और चला था.


Source: rediff

4. ऐसी अफ़वाह है कि जिन प्रतियोगियों को दारू चाहिए होती है उन्हें वो जूस के कार्टन में डाल कर दे दी जाती है.


Source: navbharattimes

5. विंदू दारा सिंह बिग बॉस जीतने वाले सबसे बुज़ुर्ग प्रतियोगी रहे हैं. बिग बॉस सीज़न 3 जीतने के वक़्त उनकी उम्र 41 साल थी. उसके बाद वो एक बार जेल भी जा चुके हैं.


Source: tellychakkar

6. अब तक पूजा मिश्रा को घर से बेदखल करने के लिए सबसे ज़्यादा वोट्स मिले हैं- 35. बाप रे! अब समझ आता है कि पूजा को कोई क्यों नहीं पसंद करता.


Source: zeenews

7. ओह गुरु! नवजोत सिंह सिद्धू वोट आउट हुए बिना सबसे लंबे समय तक घर में रहे हैं. उन्होंने अपना संयम अंत तक नहीं खोया.


Source: santabanta

8. बिग बॉस सीज़न 7 की प्रतियोगी, तनीषा मुख़र्जी घर से बेदखल होने के लिए सबसे ज़्यादा बार नॉमिनेट हुई हैं. फिर भी वो अंतिम 2 तक पहुंच गयी थीं.


Source: rediff

9. सुबह के समय प्रतियोगी ऐसी जगहों पर सोते थे जहां कैमरे की नज़र न पहुंच सके. जैसे, टेबल के नीचे या सोफ़े के पीछे.


Source: indianexpress

10. हॉलीवुड स्टार, पामेला एंडरसन बिग बॉस के घर में सिर्फ़ 3 दिन के लिए थीं, जिसके लिए उन्हें 2.5 करोड़ रुपये मिले थे.


Source: ashleyrebello

11. कई बार प्रतियोगियों का राशन ख़त्म हो जाता है और उन्हें कुछ दिन रहा-सहा खाना खा कर बिताने होते हैं. सोनाली राउत ने बताया था कि कई बार उन्होंने बिना नमक और मसाले की दाल भी खायी है.


Source: ndtv

12. बिग बॉस के घर में प्रतियोगी अपने कपड़े भी शेयर कर लेते हैं. डिम्पी महाजन ने अपने कपड़े दुबई से मंगवाए थे जो समय पर पहुंच नहीं पाये. तो कुछ दिन उन्होंने करिश्मा तन्ना और सोनाली राउत के कपड़े पहने.


Source: missmalini

13. आज तक किसी भी वाइल्ड कार्ड एंट्री ने बिग बॉस नहीं जीता है. वैसे एजाज़ खान ने अच्छी खलबली मचा दी थी, लेकिन अगले सीज़न में उन्होंने कचरा कर दिया.


Source: koimoi

14. बिग बॉस का सीज़न 4 एकलौता सीज़न थे जिसमें शादी भी हुई थी. सारा खान ने अली मर्चेंट के साथ बिग बॉस के घर में निकाह किया था. लेकिन 2 महीने बाद उनका तलाक भी हो गया.


Source: india-forums

15. RJ प्रीतम ने बिग बॉस के घर में अपनी बेटी के पहले कदम देखे थे.


Source: indiatvnews

16. जेड गुडी बिग बॉस की पहली अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी थीं जिन्होंने शो में हिस्सा लिया था.


Source: bbc
इस 11 अक्टूबर को बिग बॉस का 9वां सीज़न शुरू होने वाला है और पूरा भारत टकटकी लगा कर देखेगा कि इस बार बिग बॉस की झोली से कौन-सी मुहरें निकलती हैं. ड्रामा, इमोशंस, हंसी-मज़ाक इस शो का हिस्सा हैं और हर कोई इसे जीतने के लिए खेलता है. तो देखते हैं कि इस बार बिग बॉस हमें क्या नज़ारे दिखाता है.

Feature Image Source: biggboss9winnerlive

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया