
अंडरवॉटर होटल में ठहरना सच में रोमांचित करने वाला अनुभव होता होगा.
आसमान के तले न होना, आस-पास पानी का पारदर्शी सा अहसास, कल-कल करती आवाज़,
मछलियों की आहट और मन में बसा एक डर कहीं न कहीं जीने के अनुभवों को पंख
देता है. तो देखिए विश्व के सबसे सुंदर और शानदार Underwater Hotels की
झलकियां.
1. The Shimao Wonderland, China
ये होटल चीन में है. आधा-पानी और आधा ज़मीन में होने की वजह से लोग इसकी
ओर आकर्षित होते हैं. यहां लग्ज़री कमरे, गार्डन और स्विमिंग पूल होने के
साथ-साथ गेमिंग एरिया भी है.
2. Huvafen Fushi, Maldives
ये होटल मालदीव में बहुत ही चर्चित है. बाहरी और आंतरिक दोनों तरफ़ से
इस होटल की बनावट पर्यटकों का दिल मोह लेती है. विश्व के टॉप Spas में से
एक यहां पर है. यहां आप केवल समंदर की ही दुनिया नहीं देखेंगे, बल्कि Sea
Food भी आपको खाने को मिलेंगे. यहां के रेस्तरां भी समुद्री दुनिया का एक
हिस्सा हैं.
3. Water Discus Hotel, Dubai
दुबई तो वैसे भी पर्यटकों के दिलों में एक खास जगह रखता है. अंडरवॉटर
होटल की फ़ेहरिस्त में ये होटल दुबई की शान है. ऐसा रचनात्मक डिज़ाईन आपने
पहले कभी देखा न होगा. यहां के Bar के साथ-साथ रेस्तरां भी आधे पानी और आधे
आसमान में हैं.
Source: ttg
4. Crescent Hydropolis, Dubai
ये होटल भी दुबई में है. ये पानी में होने के साथ-साथ Royal परिवार के
लोगों के आने-जाने की वजह से भी जाना जाता है. चारों तरफ़ समंदर और बीच में
बसा ये होटल बाहर से देखने में भी रोमांचित करता है. यहां आपको अपने
बेडरूम से बाहर समुद्री जीव हलचल करते दिखेंगे.
5. Apeiron Island Hotel, Dubai
ये होटल 7 स्टार है. इसमें कमरों की संख्या 400 है जिसमें से 200 को
लग्ज़री कमरों की श्रेणी में रखे गये हैं. इसकी बाहरी बनावट काफ़ी आकर्षक
है. दूर से देखने में एक पेड़ की तरह लगता है ये होटल.
6. The Poseidon Underwater Resort, Fiji
फिजी एक छोटी सी जगह होने के बाद भी अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों में
अपनी खास जगह बनाये हुए है. ये होटल यहां की खूबसूरती का एक जीवंत नमूना
है. यहां कमरे बहुत मंहगे हैं. तस्वीरों में आपने दिलकश कमरों का नज़ारा
देख सकते हैं. ये पूरी तरह से समंदर के नीचे बसाया गया है.
7. Utter Inn, Sweden
इस होटल में लोग अपना हनीमून मनाने के लिए ज़्यादा आते हैं. ये होटल साल
2000 में बनाया गया था. इस होटल में शानदार कमरे होने के साथ-साथ समुद्र
में ही एक स्विमिंग पूल भी बना है.
8. The Manta Resort, Pemba Island, Zanzibar
ये अफ्रीका के सबसे मशहूर होटलों में से एक है. इसकी शानदार बनावट लोगों
को आर्कषित करती है. पानी की लगभग 13 फीट गहराई में बने कमरे पर्यटकों का
समुद्री दुनिया से वास्ता करवाते हैं.
9. Jules’ Undersea Lodge
रोमांच के शौकीन लोगों के लिए ये एक उम्दा जगह है. इस जगह का नाम एक
लेखक Jules के नाम पर रखा गया है. यहां लोग शांति के लिए आते हैं. पानी के
नीचे की एक अलग दुनिया से वास्ता आपका यहां होता है. गहरे समुद्र में यहां
तैराकी भी करवाई जाती है.
10. WebUrbanist Hotel, Poseidon Mystery Island
इस होटल के कमरे Sub Marine की तरह बने हुए हैं. इस होटल को डिज़ाईन
करने का श्रेय Bruce Jones को जाता है. यहां एक मशीन के द्वारा पानी की
लहरों को नियंत्रित किया जाता है. कमरों के ऊपर शीशों से गुजरती लहरें मन
मोहक अहसास करवाती हैं.