>> सबसे कम उम्र का CA बन कर इंडिया से अरब तक छाया 18 साल का रामकुमार रमन

475436281हिंदुस्तानी हमेशा से अपनी नॉलेज से दुनिया भर में जलवा बिखेरते रहे हैं. इस बार ऐसा ही जलवा बिखेरा है 18 साल
के रामकुमार रमन ने, जिन्होंने सबसे कम उम्र में CA बनने का गौरव प्राप्त किया है. जहां एक ओर CA की परीक्षा पास करने में लोगों की उम्र बीत जाती है, वहीं रमन का ये कारनामा दुनिया के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है.




 चेन्नई की चार्टर्ड अकाउंटेंट फैमिली से संबंध रखने वाले रमन ने सितंबर 2012 से सीए की कोचिंग और परीक्षा देना शुरू किया था और जून 2015 में इसकी फाइनल परीक्षा दी.
खलीज टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रमन ने बताया कि वह सुबह 6 बजे से आधी रात तक पढ़ाई करते थे और बीच में थोड़ा ब्रेक लेते थे. अपने टाइम टेबल के बारे में रमन कहते हैं कि दोपहर में खाना खाने के बाद वह शाम 4 बजे सो कर उठते और 4:30 से 8:15 तक पढ़ाई करते. डिनर के बाद रात 9 बजे से 12 बजे तक दोबारा पढ़ाई करते थे और फिर अगली सुबह 6 बजे उठ जाते थे.
रमन ने ACCA से अपनी CA की परीक्षा पास की है. 1904 में स्थापित एसोसिएशन ऑफ सर्टिफाइड चार्टर्ड अकाउंटेन्ट्स (ACCA) एक ग्लोबल प्रोफेशनल अकाउंटिंग बॉडी है, जो चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेन्ट क्वालिफिकेशन ऑफ़र करती है. इसका हेडक्वार्टर लंदन में स्थित है और 180 देशों में इसके 17,800 सदस्य और 4,55,000 स्टूडेंट्स हैं.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया