>> फाइव स्टार जेल - जस्टिस सेंटर लियोबेन - ऑस्ट्रिया (Five Star Jail - Justice Center Leoben - Austria)

Cell at Justice Center Leoben - Austriaआप सभी ने फाइव स्टार होटल, फाइव स्टार स्कूल, फाइव स्टार हॉस्पिटल के बारे में पढ़ा और सुना होगा पर क्या आपने कभी फाइव स्टार जेल के बारे में पढ़ा और सुना है ? शायद नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते है दुनिया की एक मात्र फाइव स्टार जेल के बारे में यह है ऑस्ट्रिया में स्तिथ 'जस्टिस सेंटर लियोबेन' . मशहूर आर्किटेक्ट जोसेफ होहेंसिन्न द्वारा डिज़ाइन यह जेल, ऑस्ट्रिया के पहाड़ी इलाके लियोबेन में स्तिथ है इसे 2005 में शुरू किया गया था।




Five Star Jail - Justice Center Leoben - Austria



Five Star Jail - Justice Center Leoben - Austria


इस फाइव स्टार जेल में 205 कैदियों के रहने की अति उत्तम व्यवस्था है।  इस जेल में कैदियों को वो सभी सुविधाएँ दी जाती है जो आधुनिक समय की मांग है। जस्टिस सेंटर लियोबेन में स्पा, जीम, कई तरह के इंडोर गेम तथा पर्सनल हॉबी की सुविधाएं उपलब्ध है।

BAsket ball stadium at Justice Center Leoben - Austria


Jim at Justice Center Leoben - Austria


TT  at Justice Center Leoben - Austria


इस जेल में कैदी 13 तक की संख्या में एक जगह इकठ्ठे हो सकते है और अपनी सेल एक दूसरे के साथ शेयर कर सकते है।  इस जेल की सेल भी आम जेलों से हटकर है।  प्रत्येक सेल में एक पर्सनल बाथरूम, एक किचन तथा एक लिविंग रूम होता है जिसमे टी वी की सुविधा भी उपलब्ध रहती है। इसके अलावा रूम में एक फुल साइज विंडो होती है जो की बाहर बॉलकनी में खुलती है जिससे की आप बाहर का नज़ारा देख सके।

Cell at Justice Center Leoben - Austria


Cell at Justice Center Leoben - Austria


जेल में हर सेक्सन के बाहर भी घूमने के लिए खुली जगह होती है जहाँ कैदी सुबह शाम ताज़ी हवा का आन्नद ले सकते है।

Garden at Justice Center Leoben - Austria


Evening Walk at Justice Center Leoben - Austria


इस जेल के अगले हिस्से में कोर्ट से सम्बंधित काम होता है इसलिए यह हिस्सा आम जनता के लिए खुला है। लोग इस हिस्से में जाकर अंदर की जेल का नज़ारा आराम से देख सकते है।

Inner side  at Justice Center Leoben - Austria


इस जेल परिसर में दो शिलालेख भी है जिसमे से प्रथम शिलालेख में उत्कीर्ण शब्द है " सभी मानव सवतंत्र पैदा होता है और वे सब बराबर की गरिमा और जीने के अधिकारी होते है।" यह शब्द अमेरिका की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र से लिया गया है।  तथा दूसरे शिलालेख में उत्कीर्ण शब्द है "पत्येक व्यक्ति जो अपनी स्वतंत्रता से वंचित है, उसके साथ भी जन्मजात गौरव और सम्मान के साथ मानवीय व्यवहार करना चाहिए। "

Justice Center Leoben - Austria

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया