>> 12 ऐसी अभिनेत्रियां जिन्होंने शादी के बाद भी दर्शकों को अपनी अदाओं से दीवाना बना रखा है

सिनेमा एक ऐसा माध्यम जिससे हम अपनी बात समाज तक पहुंचाते हैं. किरदार सिनेमा की आत्मा होते हैं. जुबां से तो सब बोलते हैं पर जो अपनी कला से लोगों के दिलों में राज करें वो ‘ एक्टर’ (अभिनेता और अभिनेत्री) कहलाते हैं.
भारतीय सिनेमा में ऐसी धारणा बन चुकी है कि जब तक हीरोइन की शादी नहीं होती तब तक वो लीड रोल कर सकती है, लेकिन शादी होने के बाद पारिवारिक कामों के चलते इन्हें बॉलीवुड से पैर पीछे हटाने पड़ते हैं, पर फ़िर भी कुछ ऐसे हुनरबाज़ हैं जो शादी के बाद भी ख़ुद को बहने देते हैं, कला के बहाव में.



1. माधुरी दीक्षित नेने

ये ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से भी जानी जाती हैं. इन्होंने फ़िल्मों में अपने काम से ख़ुद के साथ-साथ न जाने कितनी लड़कियों को एक दिशा दी. 1984 में फ़िल्म ‘अबोध’ से माधुरी ने सिनेमा में कदम रखा. तेज़ाब, राम-लखन, खलनायक, बेटा, साजन, हम आपके हैं कौन, मृत्युदंड, पुकार, अंजाम, लज्जा, देवदास, आ जा नच ले, डेढ़ इश्किया आदि ऐसी फ़िल्में हैं जिनमें माधुरी ने अपनी कला के जलवे बिखेरे. 80 और 90 के दशक में माधुरी ही फ़िल्मों की जान हुआ करती थी. ऐसा नहीं है कि वो अब फ़िल्में नहीं कर रही हैं. ‘झलक दिखला जा’ जैसे डांसिग शो में ये बतौर जज बन कर भी आई हैं. हाल ही में आई इनकी फ़िल्म ‘गुलाबी गैंग’ ये साबित करने के लिए काफ़ी है कि माधुरी अभी भी अपनी कला ख़ुद में जिंदा रखे हुए हैं.

Source

2. शबाना आज़्मी

‘न्यू वेव सिनेमा’ की जानी मानी हीरोइन शबाना आज़्मी ने अपने अब तक के फ़िल्मी करियर में एक सौ से ज्यादा फ़िल्में की हैं. पांच फ़िल्मों के लिए इन्हें ‘नेश्नल फ़िल्म अवार्ड’ भी मिला है, जो अपने आप में एक रिकार्ड है. ये आज भी ‘द फंड़ामेंटल रिडकश्न’ जैसी फ़िल्मों में काम कर सिनेमा में अपनी एक ख़ास जगह बनाए हुए हैं.

Source

3.मल्लिका अरोड़ा ख़ान

इनका डांस कोई कैसे भूल सकता है. ‘चल छैया छैया’ से लेकर ‘मुन्नी बदनाम हुई’ से इतना तो पता चलता है कि भाई, ये मस्त डांसर हैं. नच बलिए, ‘नच बलिए 2’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे डांस रिएलिटी शो में ये जज बनकर नए डांसर को आज भी डांस सिखाती हैं.

Source

4. श्री देवी

ये बॉलीवुड की ‘पहली लेडी सुपरस्टॉर’ हैं. सोलवां साल, हिम्मतवाला, मास्टर जी, कर्मा, वक़्त की आवाज़, मिस्टर इंडिया, जैसी कई प्रसिद्ध हिंदी फ़िल्मों के साथ श्री देवी ने मलयालम, तेलुगू और तमिल फ़िल्मों में भी काम किया है. इनकी हाल में आई ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फ़िल्म अच्छी हिट रही. 2013 में इन्हें ‘पदम श्री’ से भी नवाज़ा गया.

Source

5.दिव्या दत्ता

इन्होंने पंजाबी फ़िल्मों से शुरूआत कर बॉलीवुड में कदम रखा. 1999 में बनी ‘शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह’ में इनका रोल काफ़ी सराहा गया. वीर ज़ारा, वेलकम टू सज्जनपुर से लेकर दिल्ली-6, हीरोइन, भाग मिल्खा भाग जैसी फ़िल्मों में इनके द्वारा निभाए गए किरदारों को जनता ने बहुत पसंद किया. ये कई पंजाबी रिएलिटी शो में जज बनकर भी आती हैं.

Source

6. जूही चावला

1988 में आई इनकी फ़िल्म ‘क़यामत से क़यामत तक’ कौन भूल सकता है? जूही चावला ने ‘वारिस शाह’ जैसी पंजाबी फ़िल्मों में भी काम किया है. हाल ही आई इनकी फ़िल्म ‘गुलाबी गैंग’ को जनता ने काफ़ी पसंद किया. बोल राधा बोल, तीन दीवारें, हम हैं राही प्यार के, बस एक पल इत्यादि में एक्टिंग के साथ-साथ इन्होंने तीन फ़िल्मों में बतौर निर्माता की भूमिका निभाई.

Source

7. सोनाली बिंद्रे

रोमांस, एक्शन और कॉमेडी में लगभग पचास से ज़्यादा फ़िल्में कर चुकी सोनाली आज भी आपको छोटे परदे पर दिख जाऐंगी. इन्होंने तेलुगू, तमिल, मराठी और कन्नड में भी फ़िल्में की हैं. 1994 में बनी फिल्म ‘आग’ से सोनाली ने करियर की शुरूआत की थी. इस फ़िल्म के लिए इन्हें ‘ फ़िल्मफेयर बेस्ट न्यू फेस अवार्ड ’ भी मिला था. फ़िलहाल सोनाली एकता कपूर के एक सीरियल ‘अज़ीब दास्तां है ये’ में काम कर रही हैं.

Source

8. करीना कपूर ख़ान

कपूर परिवार की पोती और नवाब पटौदी ख़ानदान की बहू करीना कपूर ख़ान अपने आप में एक मशहूर अभिनेत्री हैं. सन 2000 में बनी फ़िल्म ‘रिफ़्यूजी’ से इन्होंने भारतीय सिनेमा में अपना कदम रखा. शेक्सपियर के उपन्यास ‘ओथेलो’ पर आधारित फ़िल्म ‘ओंकारा’ के लिए इन्हें 2006 में ‘फ़िल्मफेयर पुरस्कार’ मिला. 2003 में सुधीर मिश्रा की चमेली में किया सेक्स वर्कर का रोल काफ़ी सराहनीय रहा.

Source

9. विद्या बालन

1995 में बनें एक सीरियल (धारावाहिक) ‘हम पांच’ से इन्होंने शुरुआत की लेकिन इनको शोहरत 2005 में बनी ‘परिणीता’ से मिली. भारत सरकार की तरफ़ से इन्हें 2014 में ‘पदमश्री’ से सम्मानित किया गया. लगे रहो मुन्ना भाई, इश्किया, नो वन किल्ड जेसिका, भूलभुलैया, द डर्टी पिक्चर और कहानी जैसी फ़िल्मों में इन्होंने अपनी कला से जान डाल दी.

Source

10. शिल्पा शेट्टी

धड़कन, रिश्ते, आग, बाज़ीगर, जैसी बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ इन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगू फ़िल्मों में भी काम किया. 1994 में इन्होंने अपनी फ़िल्मी यात्रा शुरू की. आप इन्हें आज भी कुछ रिएलिटी शो में जज की भूमिका निभाते देख सकते हैं.

Source

11. कोंकणा सेन शर्मा

चार साल की उम्र में इन्होंने फ़िल्म ‘इंदिरा’ में काम किया था. 2002 में आई ‘मिस्टर एंड मिसेज अय्येर’ के लिए इन्हें नेश्नल फ़िल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. लाइफ़ इन ए मेट्रो, ओंकारा, अमु, वेक अप सिड, 15 पार्क ऐवन्यु, ट्रेफिक सिग्नल ये कोंकणा की कुछ ऐसी फ़िल्में हैं जो काफ़ी चर्चित रही. हिंदी फ़िल्मों के साथ-साथ इन्होंने बंगाली फ़िल्मों में भी काम किया.

Source

12. चित्रांगदा सिंह

सुधीर मिश्रा की फ़िल्म ‘हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी’ से चित्रांगदा ने बॉलीवुड में कदम रखा, इसके तुरंत बाद इन्हें फ़िल्म ‘कल’ में काम करने का मौका मिला. 2011 में आई देसी ब्वायज, इंकार, आई मी और मैं जैसी फ़िल्मों से इन्होंने अपनी ख़ासी पहचान बनाई.

Source

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया