>> देखिए, बॉलीवुड के 15 सितारे और उनके बहादुर Stuntman की ये फ़ोटोज़
1.रितिक रोशन बैंग-बैंग के सेट पर
अपनी बॉडी की फ़िटनेस के लिए चर्चा में रहने वाले रितिक ने बैंग-बैंग में बहुत खतरनाक-खतरनाक स्टंट किए लेकिन पर्दे के पीछे पास खड़े इस स्टंटमैन का हाथ था.2.अपने फ़ैन के साथ किंग ख़ान
ऐसा लगता है कि किंग ख़ान सारे काम ख़ुद ही करते होंगे लेकिन बॉस, स्टंट करने के लिए इसी बंदे की ज़रूरत पड़ती है.3.अक्षय कुमार खतरों के खिलाड़ी
इन्हें खतरों का खिलाड़ी कहा भी जाता है. चांदनी चौक टू चाइना फ़िल्म में कुछ करतब पास में खड़े इस नौजवान ने किए थे.4.डिम्पल कपाड़िया के साथ रेशमा
बॉलीवुड की कई ऐक्टर्स के साथ रेशमा काम कर चुकी हैं और उनमें से डिम्पल कपाड़िया एक हैं.5.एक था टाइगर वाला सलमान
सलमान खान अपनी बॉडी को ले कर खासा चर्चा में रहते हैं. उनकी बॉडी का तो जवाब नहीं, पर एक था टाइगर में इस बंदे ने अपने करतब से सबको हैरान कर दिया था.6.बॉडीगार्ड में सलमान के साथ उनके स्टंटमैन
सलमान खान की फ़िल्म बॉडीगार्ड काफ़ी प्रसिद्धी हासिल कर चुकी है. लव, रोमांस और फाइट का मज़ा है इसमें, लेकिन फ़ोटो में जो ये स्टंटमैन खड़ा है इसको भी इसका श्रेय जाता है.7.मर्दानी में रानी
फ़िल्म तो सच में मर्दानी थी. यहां इस फ़ोटो में रानी अपनी स्टंटवूमेन के साथ बात कर रही हैं.8.कैटरीना की धूम
कहा गया था कि धूम-3 में कैटरीना ने एक्रोबेटिक किया था लेकिन तस्वीरें तो कुछ और ही बोल रही हैं, क्यों कैटरीना?9.रेशमा के साथ ड्रीम गर्ल
बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से जानी जाने वाली हेमा मालिनी रेशमा के साथ. हेमा मालिनी का कहना है कि उस समय स्टंट करते वक़्त आज जितनी सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती थी, लेकिन रेशमा इनके बिना भी अपने करतबों को अच्छे से अंजाम देती थी जो सच में काबिले तारीफ़ है.10.आमिर के साथ स्टंटमैन
धूम-3 में आमिर के अलग ही जलवे थे लेकिन स्टंट इस बंदे ने किए थे.11.मोहनजोदड़ो में रितिक
ये फ़िल्म अभी आने वाली है लेकिन इस फ़ोटो में आपको रितिक के साथ उनके स्टंटमैन दिखेंगे.12.अभिषेक का स्टंटमैन
मनी रतनम की फ़िल्म रावण में तैराकी अभिषेक ने नहीं बल्कि इनकी करामात है.13.डॉन में SRK
ये सब क्लाईमेक्स सीन के लिए किया गया था.14.चेन्नई एक्सप्रेस में किंग ख़ान
फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस में किये गये स्टंट को अजाम इन्होंने दिया था. फ़िलहाल किंग खान के साथ फ़ोटो खींचवा रहे हैं.15.प्रियंका की मैरी कॉम
फ़िल्म मैरी कॉम में इन्होंने कई स्टंट इन्होंने किए थे.अब स्टंट मैन की इज्जत करना सीखो दोस्तों, क्योंकि आप जिसकी वाह-वाही करते हो कई बार वो आपका पसंदीदा स्टॉर नहीं बल्कि स्टंटमैन होता है.
Curated From kyaboss