>> 15 ऐसी बातें जो ‘इंडियन शादियों’ को, दुनिया की शादियों से अलग और स्पेशल बनाती हैं

दुनिया में एक शादी ही ऐसा बिजनेस है जिसमें कभी रिशेशन नहीं आता, चाहे कोई मौसम चल रहा हो. एक यही चीज है जिसका बजट और खर्च बढ़ता ही जा रहा है. कोई शादी ऐसी नहीं हुई जिसमें हुड़दंग और गलतियां न हुई हो मगर फिर भी हम इससे बाज नहीं आते. तो खास आपके लिए ले कर आए हैं हम शादी का हुड़दंग देखिए मजा लीजिए और पसंद आए तो शेयर कीजिए.

1. फूफाजी\मामाजी का गुस्सा होना

हर शादी में एक फूफाजी\मामाजी रहते ही रहते हैं, जिनका गुस्सा तो जैसे उनकी नाक पर ही होता है और उन्हें मनाने में सबका दम फूला रहता है.

Source

2. बारात में एक नागिन डांस का शौकीन है

हर बारात में वर पक्ष से एक नागिन डांस का शौकीन होता है,और नागिन धुन बजते ही वो शख्स पूरे जोश में आ जाता है, और फिर तो बस पूछिए मत कि कैसा रंग जमता है.

Source

3. रसगुल्लों का खत्म हो जाना

शादियों में घरवालों के अलावा सबकी नजर तो सिर्फ खाने पर ही होती है, और उसमें भी विशेषतौर पर रसगुल्ले... मगर जो चीजें तय हैं उनमें से रसगुल्लों का खत्म होना तय है.

Source

4. शादी में एक खूबसूरत लड़की पर सबकी नजर होती है

अरे भारतीय शादियों में ही तो मांए और बहनें अपने लाडले के लिए बहु खोजो मिशन पर लगी रहती हैं, और लड़के भाभी खोजो मिशन पर.

Source

5. चाची जो सिर्फ सोने के गहनों से लदी रहती हैं

हर भारतीय शादियों में एक चाची रहती हैं, जिनके लिए शादी ही एक मात्र जरिया है जहां वह दूसरी औरतों को यह दिखा और जता सकती हैं कि उनके पति कितने मेहरबान हैं.

Source

6. कुछ बिन बुलाए मेहमानों का आ जाना

भारतीय मध्यम वर्गीय शादियों में वधु पक्ष हमेशा एक इस्टिमेट बना कर चलता है मगर बिन बुलाए मेहमान सारा समीकरण बिगाड़ देते हैं.

Source

7. पंडितजी का दान-दक्षिणा को लेकर तंज कसना

मुझे तो कोई ऐसी शादी याद नहीं, जहां कि पंडितजी अपनी दान-दक्षिणा से एक बार में संतुष्ट हो गए हो, चाहे उन्हें उनकी मांग से ज्यादा ही दे दिया गया हो. पंडितजी का मुंह हमेशा और अधिक के लिए खुला ही रहता है.

Source

8. डीजे वाले का ऐन वक्त पर डीजे प्लेयर का खराब होना

आपने कितने अरमान सजाए थे कि आप किस गाने पर कैसे नाचेंगे, और इसके लिए आपने बकायदे डान्स क्लासेस भी ली थी, मगर सब बेकार क्यों कि डीजे प्लेयर खराब हो गया होता है.

Source

9. दुल्हे के जूतों का चोरी हो जाना

वर पक्ष के लड़के चाहे कितने ही तेज बनलें, उनके कान काटने में लड़कियां सफल हो ही जाती हैं, और दूल्हे के जूते श्योर शॉट चोरी हो जाते हैं जो कि जेब ढीली करने के बाद ही मिलते हैं.

Source

10. शादी में नोटो का उड़ाया जाना

भारत एक ऐसा देश है जहां दो तिहाई आबादी आज भी 30 रुपये प्रति दिन से कम पर गुजारा करती है, मगर बात जब शादियों में खर्च की आती है तो लगता है कि जैसे सबने इसी दिन के लिए पैसे बचा कर रखे हो, और हर बात पर चाहे वो नाच हो या ऑर्केस्ट्रा हर बात पर नोट उड़ते नजर आते हैं.

Source

11. पिताजी का विदाई के वक्त रोना

कुछ चीजें जिन्हें इतना स्टिरियोटाइप बना दिया गया है...जैसे कि मर्द नहीं रोते, मगर विदाई के वक्त पिताजी का रोना तो सबने ही देखा होगा, और कसम से वो क्या पल होते हैं कि जिसे कैमरे में कैद किया जा सके.

Source

12. पीने का खास इंतजाम

कारें तो बस अंधेरा होते ही बार में तब्दील हो जाती हैं, और फिर जो बरातियों पर शराब का रंग चढ़ता है कि वो उतरने के बजाय और चढ़ता ही जाता है.

Source

13. प्लेट में खाने का पहाड़

कुछ लोग तो जैसे कि शादी में सिर्फ खाने के लिए ही आये होते हैं और ऐसा आप उनकी थाली देखकर अंदाजा लगा सकते हैं, जिसमें एक बार खाना रखने के बाद तो तिल रखने की भी जगह नहीं होती. अरे थोड़ा सब्र करलो भाई खाना भागा तो नहीं जा रहा है न.

Source

14. एक बच्चा जो कि जान की आफत बना रहता है

आप सोचते थे कि आप मस्ती से शादी का माहौल इन्ज्वॉय करेंगे, लेकिन ये छुटका हमेशा आपकी मस्ती में खलल डाल देता है.

Source

15. एक आंटी जो हरदम सबकी नजर उतारती रहती हैं

किसी के ना चाहने के बावजूद भी वो पूरी धमक से शादी में पहुंची रहती हैं और दुल्हे-दुल्हन की नजर उतारने के साथ ही साथ वो सबकी नजर उतारती रहती हैं.

Source

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया