>> महाबली ग्रेट खली से जुड़ी ये 25 बातें हर भारतीय को पता होनी चाहिए

अपने भीमकाय शरीर के साथ जब ये व्यक्ति रिंग में कदम रखता है तो अच्छे-अच्छे सूरमा भी थरथारने लगते हैं. जी हां, रिंग की दुनिया के बेताज बादशाह दिलीप सिंह राणा उर्फ़ द ग्रेट खली अंडरटेकर जैसे कई फाइटरों को धूल चटा चुके हैं. गरीब परिवार में जन्मे खली एक समय पत्थर तोड़ने का काम करते थे. लेकिन
उनके जीवन में परिवर्तन तब आया, जब पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अफ़सर एमएस भुल्लर ने उन्हें फोर्स में भर्ती होने को कहा. इसके बाद खली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. बीमारी के कारण उनका शरीर एक आम व्यक्ति के मुकाबले काफ़ी बड़ा था, लेकिन उन्होंने बॉडीबिल्डिंग कर उसे बेहतर बनाया और फाइटिंग की दुनिया में कदम रखा. WWE का हिस्सा बनकर खली ने अतंरराष्टीय स्तर पर अपने गांव और भारत का नाम रोशन किया है. इसके बाद से लोग उन्हें ग्रेट खली के नाम से पुकारते हैं.

1. द ग्रेट खली के नाम से मशहूर भारतीय मूल के डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर का असली नाम दिलीप सिंह राणा है. वो रेसलिंग में आने से पहले पंजाब पुलिस में काम करते थे. खली का सीना 56 इंची नहीं, बल्कि 63 इंची है. ये भारतीय रिकॉर्ड है.

2. खली खाने-पीने के मामले में बाकी पहलवानों से हटके हैं, उनकी खुराक जानकर तो आपके भी तोते उड़ जाएंगे. वो शराब को हाथ तक नहीं लगाते. डोपिंग के मामले में खली का रिकॉर्ड बेहद साफ-सुथरा है. कभी तंबाकू तक का इस्तेमाल नहीं किया.

3. दिलीप सिंह राणा उर्फ़ द ग्रेट खली का नाम हिंदू देवी काली के नाम पर पड़ा है, जो आंतरिक शक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं. 


4. खली रेसलिंग की दुनिया के सबसे लंबे खिलाड़ी हैं. खली की लंबाई 7 फुट 1 इंच है. खली का वजन 157 किलो है, जो लगभग 347 पाउंड के बराबर है. 


5. खली ने प्रो रेसलिंग में पहली बार 7 अक्टूबर 2000 में कदम रखा था. वे शुरुआती सालों में द ग्रेट खली नहीं, बल्कि जाइंट सिंह नाम से रिंग में उतरते थे. इसका मतलब होता है भीमकाय शरीर का मालिक. 


6. खली सामान्य शरीर के मालिक नहीं हैं, न ही वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं. वो बचपन से ही 'एक्रोमेगली' नाम की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से उनका शरीर असाधारण तरीके से बढ़ चुका है. इसी रोग की वजह से उनका चेहरा भी बाकियों से हटकर दिखता है. 


7. 'एक्रोमेगली' नाम की बीमारी से पीड़ित खली का पूरा परिवार साधारण कद काठी का है. पर खली के दादा की लंबाई 6 फुट 6 इंच थी.  


8. खली किशोरावस्था में अपने भारी भरकम शरीर की वजह से परेशान रहते थे. खली ने ये स्वीकार किया है कि ज्यादा लंबी कद-काठी की वजह से उन्हें शर्म आती थी. 


9. खली ने पंजाब पुलिस में रहते हुए ही बॉडीबिल्डिंग की शुरूआत की थी और वे सन 1997 और 1998 में मिस्टर इंडिया रह चुके हैं. 


10. पंजाब पुलिस के तत्कालीन एडीजीपी एन एस भुल्लर ने खली को रेसलिंग में जाने से मना किया था, साथ ही वो खली के विदेश जाने के फैसले से भी सहमत नहीं थे. 


11. खली ने बताया था कि, करियर की शुरुआत करने में उन्हें पैसों की काफ़ी दिक्कत हुई थी. लेकिन आज वे रेसलिंग की दुनिया के बेताज़ बदशाहो में से एक हैं. 


12. अमेरिका जाकर भले ही खली से ग्रेट खली बन गए हों लेकिन अपने गांव के लिए उनका प्यार कभी कम नहीं हुआ. वो अपनी कमाई का कुछ हिस्सा अपने गांव के विकास के लिए दिया करते हैं. गरीबी में अपना बचपन बिताने वाले खली कुछ दिनों के लिए ही स्कूल जा पाए थे. लोग उन्हें दलबू कह कर पुकारते थे. 


13. भले ही आज खली इंटरनेशनल स्टार हैं, लेकिन एक समय था जब वे पत्थर तोड़ने का काम करते थे. खली के गांव धिराना की औरतें उनसे भारी भरकम काम करवाती थीं. इसी दौरान खली पर पुलिस ऑफिसर भुल्लर की निगाह पड़ी और वो पंजाब पुलिस में भर्ती हुए. 


14. खली में इतना दम है कि उनकी मार की वजह से ब्रायन ओंग नाम के रेसलर की मौत हो गई. ये 28 मई 2001 की घटना है. वो समय खली के करियर का शुरुआती समय था. खली ने ब्रायन को सर के बराबर उठाकर रिंग में जोरदार तरीके से पटका था जिससे उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद प्रमोशनल कंपनी ने ब्रायन के परिवार को 1.3 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया था. 


15. द ग्रेट खली रेसलिंग की दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाने वाले अंटरटेकर को सिर्फ़ मुक्के बरसाकर ही बेहोशी की हालत में ला जीत दर्ज कर चुके हैं. अंडरटेकर के आगे बड़े-बड़े सूरमा पानी मांगा करते थे, पर खली के आने के बाद अंडरटेकर को लगातार हार झेलनी पड़ी. खली ने सबसे पहले अंडरटेकर को 7 अप्रैल 2006 में हराया था. 


16. खली का पसंदीदा मूव खली बंब है, जिसमें वो दोनों हथेलियों को एक साथ कर विपक्षी पर ज़ोरदार वार करते हैं. उनके इस मूव से विपक्षी सीधा धराशायी हो जाता है. खली के इस मूव की वजह से कुछ देर के लिए खूंखार अंटरटेकर रिंग में ही बेहोश हो गया था. 


17. द ग्रेट खली 2007-2008 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं. उन्होंने इस ताज के लिए जॉन सीना, अंडरटेकर, ट्रिपल एच जैसे खूंखार फाइटरो को हराया था. 


18. खली रिंग में हमेशा शालीन नहीं बने रहे. उन्होंने कुछ साल पहले अपनी मैनेजर नताल्या को रिंग में ही 'किस' करके सनसनी फैला दी थी. इसके लिए उन्हें खासी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी. 


19. द ग्रेट खली विकलांगों की श्रेणी में आते हैं. वो 2009 के विशेष ओलंपिक (विकलांगों और मानसिक रूप से विकलांगों) के ब्रांड अंबेसडर भी रह चुके हैं. 


20. खली सिर्फ़ भारत के टीवी चैनलों पर ही नजर नहीं आते, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड की फ़िल्मों में भी अहम भूमिका निभाई है. यही नहीं, वो फ्रेंच फ़िल्म में भी नजर आ चुके हैं. 


21. द ग्रेट खली कई सारे ब्रांड्स को इंडोर्स करते हैं. मौजूदा समय में उनका एक सीमेंट के लिए किया गया ऐड लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जिसमें उनके भारी भरकम शरीर की वजह से दीवार तक टूटने लगती है. 


22. खली को द पंजाबी मॉन्सटर, द पंजाबी प्लेब्वॉय नाम से भी जाना जाता है. यही नहीं उन्हें 'द प्रिंस ऑफ़ द लैंड ऑफ़ 5 रिवर्स' के नाम से भी पहचाना जाता है. 


23. उनकी प्रतिभा से भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम बेहद प्रभावित हुए थे डॉ. कलाम ने सन 2005 में खली को राष्ट्रपति भवन बुलाकर उनसे मुलाकात भी की थी. 


24. खली को सन 2012 में ऑपरेशन से गुजरना पड़ा था. इसकी वजह से उन्हें प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास लेना पड़ा. लेकिन इस बीच वे मनोरंजन की दुनिया का हिस्सा ज़रूर बने रहे. 


25. प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास लेने के बाद अब खली पत्नी हरमिंदर कौर के साथ भारत में खूबसूरत जिंदगी बिता रहे हैं. हालांकि हाल ही में सुनने में आया था कि वो फिर से रिंग में वापसी कर रहे हैं. 


Source: ibnlive

Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया