>> पिछली सदी से अब तक की ऐसी 50 तस्वीरें जो साबित करती हैं कि सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी
1. रवीन्द्र नाथ टैगोर को भारत का पहला नोबेल पुरस्कार उनकी काव्य रचना गीतांजली के लिए 1913 में मिला.
2. 3 मई 1913 को दादा साहेब फ़ाल्के ने भारत की पहली फ़िल्म राजा हरिश्चन्द्र बनाई.
3. दूसरा नोबेल पुरस्कार सी. वी. रमन को भौतिकी में 10 दिसम्बर, 1930 को मिला.
4. 1939 में महात्मा गांधी का पुतला मैडम तुसॉद लाइब्रेरी में रखा गया.
5. 1942 हिन्दुस्तान मोटर्स के द्वारा बनाई गई पहली कार.
6. 15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहर लाल नेहरू आज़ाद भारत में पहला भाषण देते हुए.
7. भारत के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान की मंजूरी के लिए हस्ताक्षर करते हुए.
8. 1951 आज़ाद भारत के प्रथम लोकसभा चुनाव में लोग वोट डालने के लिए लाईन में लगे हुए.
9. 4 मार्च 1951 को पहली बार भारत में एशियन खेल खेले गये. चाचा नेहरू उद्घाटन करते हुए.
10. 1952 में मनोहर भारत के पहले मिस्टर यूनिवर्स बने. वे 103 वर्ष के हो गये हैं, लेकिन आज भी फ़िट रहते हैं.
11. 1958 में मिहिर सेन इंग्लिश चैनल को पार करने वाले पहले भारतीय बने.
12. 1959 में आरती साहा इंग्लिश चैनल को पार करने वाली एशिया की पहली महिला बनीं.
13. 1964 में सुनील दत् की फ़िल्म “यादें” ने गिनीज बुक में सिर्फ़ एक ही किरदार की फ़िल्म का रिकार्ड बनाया.
14. 1966 में रीता फारिया ने भारत की प्रथम मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया.
15. पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों ने 1971 में इंडियन आर्मी के सामने आत्म समर्पण किया.
16. 26 मार्च 1973 को जंगल को काटने के विरोध में उत्तराखण्ड से चिपको आंदोलन शुरू हुआ.
17. 18 मई 1974 को पोखरण में भारत का पहला परमाणु परीक्षण सफ़ल हुआ.
18 10 दिसबंर 1979 को मदर टेरेसा को शांति नोबेल मिला.
19. भारत ने 19 अप्रैल 1975 को अपना पहला सेटेलाईट स्पेस में भेजा.
20. 11 अप्रैल 1983 को गांधी फ़िल्म के कॉस्टयूम डिज़ाइन के लिए भानु अथ्थया को ऑस्कर मिला.
21. 25 जून 1983 को भारत ने पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत कर दुनिया को चौंका दिया.
22. 2 अप्रैल 1984 मे पहले भारतीय राकेश शर्मा स्पेस में पहुंचे.
23. 23 मई 1984 को बछेन्द्री पाल माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं.
24. भारत में पहली टी.वी. सीरीज़ “हम लोग” 7 जुलाई 1984 को शुरू हुई.
25. 1988 में विश्वनाथ आनंद 18 साल की उम्र में शतरंज के ग्रॉडमास्टर बने.
26. वित्त मंत्री रहते हुए 24 जुलाई 1991 को मनमोहन सिंह ने नव उदारवादी नीतियों को लागू कर भारत में उदारीकरण की शुरुआत की.
27. 30 मार्च 1992 को सत्यजीत रे को लाईफ़ टाईम अचीवमेंन्ट अवार्ड मिला.
28. 20 मई 1994 को सुष्मिता सेन मिस युनिवर्स बनीं.
29. 19 नवम्बर 1994 को एश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनीं.
30. 10 दिसंबर 1998 को अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र में नॉबेल मिला.
31. 3 जुलाई 1999 को कारगिल जंग जीत कर टाईगर हिल पर इंडियन आर्मी ने तिरंगा फहराया.
32. 19 सितंबर 2000 को कर्णम मल्लेश्वरी सिडनी ऑलाम्पिक में कांस्य पदक जीता.
33. 17 साल की शतरंज ग्रांडमास्टर कोनेरू हम्पी को 2002-03 के लिए अर्जुन अवार्ड मिला.
34. सानिया मिर्ज़ा ने टेनिस डबल्स में ग्रांड स्लैम विम्बल्डन 6 जुलाई 2003 में जीता.
35. 17 अगस्त 2004 को राज्यवर्धन सिंह राठोड़ ने शूटिंग में रजत पदक जीता.
36. 25 जुलाई 2007 को प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं.
37. भारत ने पहला ही T20 विश्वकप 24 सितंबर 2007 को जीता.
38. टाटा ने जैगवार और लैंड रोवर को अधिग्रहित किया.
39. 28 अप्रैल 2008 को भारत धरती से 10 सेटेलाईट्स स्पेस में भेजने वाला देश बना.
40. 2008 बीजिंग ऑलम्पिक में अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफ़ल में स्वर्ण पदक जीता.
41. 22 फरवरी 2009 में ए.आर. रहमान को स्लम डॉग मिलियनेयर के लिए दो ऑस्कर मिले.
42. अक्टूबर 2010 मे भारत ने पहली बार कॉमन वेल्थ खेलों में मैजबानी की.
43. 2 अप्रैल 2011 को भारत ने दूसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता.
44. 2011 में महाराष्ट्र की सुचेता ने 1623 किलोमीटर में फैला गोबी रेगिस्तान 51 दिन, 11 घंटे और 40 मिनटों में पार किया.
45. वर्ष 2012 के लंदन ऑलम्पिक में पदक जीतने वाले भारतीय, राष्ट्रपति के साथ.
(मैरी कॉम- कांस्य, विजय कुमार- सिल्वर, सुशील कुमार- सिल्वर, गगन नारंग- कांस्य, सायना नेहवाल कांस्य, योगेश्वर दत्- कांस्य)