>> इन पुलिसवालों ने अब तक 56 नहीं सैंकड़ों गैंगस्टर्स का ख़ात्मा किया है

छोटा राजन की गिरफ्तारी की खबर से तो आप वाकिफ होंगे. एक समय था जब छोटा राजन जैसे अन्य लोगों की मुंबई में तूती बोलती थी. पूरा मुंबई तब दहशत में था. 1980-90 के दशक में जब अंडरवर्ल्ड का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा था, तब मुंबई पुलिस ने अपने कुछ अफ़सरों को छोटा राजन, दाऊद और बाकी बदमाशों की गैंग को ख़त्म करने की ज़िम्मेदारी सौंपी, जिसके बाद मुंबई में शुरू हुआ एनकाउंटर्स का सिलसिला. अंडरवर्ल्ड का आतंक ख़त्म करने के लिए मुंबई पुलिस ने छोटा राजन और दाऊद की गैंग के लगभग 450 से भी अधिक गैंगस्टर्स का एनकाउंटर किया. आइए हम आपको इन बहादुर अफ़सरों से आज मिलवाते हैं.


1. प्रदीप शर्मा- चाहे दाउद गैंग के गुर्गे हों या फिर लखन भैया के, सभी लोग इस नाम से ख़ौफ खाते हैं. 112 एनकाउंटर करने वाले प्रदीप शर्मा का नाम ही काफी है.


Source: Arabnews

2. दया नायक- दया नायक को एक दबंग पुलिसवाले के तौर पर जाना जाता है. इन्होंने जान पर खेल कर कई गैंग के गुंडों का ख़ात्मा किया है. इनके खाते में अब तक 83 एनकाउंटर हैं.


Source: Ibtimes

3. असलम मोमिन- प्रदीप शर्मा और दया नायक के अलावा मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट असलम मोमिन हैं. इन्होंने 34 एनकाउंटर किए हैं.


Source: Techtimes

4. प्रफुल भोंसले- प्रफुल भोंसले मुंबई पुलिस एनकाउंटर टीम के 'डेथ स्क्वाड' मेंबर कहलाते थे. उन्होंने मुंबई हमले में शहीद हुए विजय सालस्कर के साथ मिल कर नायक गैंग, अरुण गवली, छोटा शकील के कई गुर्गों को खत्म किया. वो अब तक 77 एनकाउंटर कर चुके हैं.


Source: Desiwhatsapp

5. रविन्द्र आंग्रे- रविन्द्र आंग्रे महाराष्ट्र पुलिस के सबसे मज़बूत नेटवर्क रखने वाले अफसर माने जाते थे. आंग्रे गैंगस्टर सुरेश मांचेकर और उसकी पूरी गैंग को ख़त्म करने के कारण सुर्ख़ियों में आए थे. इन्होंने 54 एनकाउंटर किए.


Source: Memegenerator

6. विजय सालस्कर -26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विजय सालास्कर ने डॉन अरुण गवली की गैंग का सफाया कर दिया था. इन्होंने अब तक 61 एनकाउंटर किए हैं.


Source: Spiegel
First Published on Bhaskar

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया