>> इंडिया के इन 8 अमीर बच्चों को देखकर सोचेंगे कि काश इनकी जगह आप पैदा हुए होते

भारत में अमीरों और करोड़पतियों की कमी नहीं है. इनके साथ ही इनके बच्चे भी चांदी की चम्मच के साथ ही पैदा हुए थे, जिन्हें देश के सबसे अमीर बच्चों में शुमार किया जाता है और करोड़ो-अरबों का साम्राज्य उनका इंतज़ार कर रहा है.
आज हम आपको देश के ऐसे ही सबसे अमीर बच्चों के बारे में बता रहे है.





1. सिद्धार्थ माल्ल्या

Sid को पसंद करने वालों से उसको नापसंद करने वाले लोग ज़्यादा हैं जिसकी वजह Sid का ईगो और पैसे का घमंड है. पर क्या कर सकते हैं देश का सबसे अमीर बच्चा है तो थोडा बिगड़ैल तो होगा ही.

Source: gossiprocks

2. आकाश अंबानी

आकाश अपने ऑस्टिन मार्टिन केस की वजह से चर्चा में आये थे पर देश के सबसे अमीर मुकेश अंबानी के अरबों के कारोबार का ही यह प्रभाव था कि आकाश बेदाग साबित हो गये.

Source: finance

3. परम शर्मा

आज परम Instagram केस की वजह से काफ़ी पॉपुलर है, Instagram पर अपनी पैसों का show off करना बेशक महंगा पड़ा हो पर इससे इस लड़के ने अरबों की एक झलक सबको दिखा दी थी. जिससे वो भी देश के अमीर बच्चों में गिना जाता है.

Source: mirror

4. रिशाद प्रेमजी

विप्रो के फाउंडर अज़ीम प्रेमजी के लाडले भले ही उनके जितने famous न हों, पर रिशाद भी देश के सबसे अमीर बच्चों में गिने जाते हैं. हालांकि रिशाद पापा की पॉकेट मनी पर डिपेंड नहीं करते और खुद भी विप्रो के चेयरमैन से पहले जनरल इलेक्ट्रिक में चीफ़ स्ट्रेटेजी ऑफिसर थे.

Source: livemint

5. पिया सिंह

DLF चेयरमैन और कंस्ट्रक्शन किंग K.P.Singh की इकलौती पिया खुद का अलग नाम खड़ा करने में विश्वास करती हैं. फाइनेंस में डिग्री रखने वाली पिया फ़िलहाल DT Cinema की डायरेक्टर हैं, जिसकी मार्केट में अलग पहचान है.

Source: jackass

6. आदित्य मित्तल

स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल का नाम ही उनकी दौलत और शोहरत को बताने के लिए काफ़ी है. आदित्य मित्तल इसी स्टील किंग के लड़के हैं, इसके अलावा आदित्य ने अमेरिका से इकोनॉमिक्स में डिग्री भी हासिल की है.

Source: arcelormittal

7. रोशनी नादर

HCL के फाउंडर शिव नादर की इकलौती रोशनी HCL की CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और अमीर शहज़ादी होने के अलावा अपने सोशल वर्क के लिए जानी जाती हैं.

Source: bloomberg

8. अनन्याश्री, आर्यमान विक्रम और अद्वैतेषा बिड़ला

‘Three Musketeers’ के नाम से जाने वाले ये तीनों भाई-बहन कुमार मंगलम बिड़ला के बच्चे है, जो आने वाले सालों में बिड़ला एम्पायर को और फैलायेंगे. ये देश के सबसे अमीर बच्चों में गिने जाते है.

Source: ibtimes

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया