>> हवाई जहाज़ के बारे में ये 9 बातें न आपको पता होंगी, न ही कोई पायलट आपको बतायेगा
यहां इस आर्टिकल में आपको ऐसे चौंकाने वाले तथ्य बताने जा रहे हैं, जो एक पायलट आपको कभी नहीं बतायेगा.
1.ज़्यादा सुरक्षित नहीं है
प्लेन के उड़ान भरते वक़्त ही सबसे खतरनाक हादसा हुआ था. इसे Tenerife Accident के नाम से जाना जाता है. सामने धुंध थी और रेडियो सिग्नल भी सही नहीं आ रहे थे, कि इतनी देर में उड़ान भरने से पहले दो जहाज़ आपस में टकरा गये. इस दुर्घटना में लगभग 500 लोग मारे गये.
2.हर जगह कीटाणु
सीट, ट्रे टेबल और सीट पॉकेट के साथ-साथ सेफ़्टी बुक में काफ़ी मात्रा में कीटाणु होते हैं. न जाने कितने लोगों का आना-जाना लगा रहता है और कितने हाथों से ये गुज़रते हैं.3.वैसे पायलट की कोई ज़रूरत नहीं है
तकनीकी रूप से सक्ष्म प्लेन में वैसे पायलट की कोई ज़रूरत नहीं होती. क्योंकि इसमें मौजूद ऑटो पायलट सारा काम ख़ुद कर सकता है. इसमें पायलट को बैठाने की एक वजह ये भी है कि लोगों के मन में ये डर न बैठे कि प्लेन कोई इंसान नहीं बल्कि मशीन चला रही है. एक बात और इंसान गलती कर सकता है लेकिन कंप्यूटर से गलती होने की संभावना बहुत कम होती है.4.Sudden Decompression
कैसा हो अगर बादलों के बीच में उड़ते जहाज़ के दरवाज़े की चिटकनी खुल जाये? ऐसा होने पर थोड़ी देरी में ही दरवाज़ा खुल जायेगा और उसके पास खड़ा शख्स हवा के द्वारा बाहर उड़ जायेगा.
5.ब्लैक बॉक्स कभी टूटता नहीं
पायलट और ATC की सारी बातें इस ब्लैक बॉक्स में रिकार्ड होती रहती हैं.
प्लेन चाहे क्रैश हो जाये लेकिन ब्लैक बॉक्स को कुछ नहीं होता. वो जांच में
काफ़ी सहायक रहता है.6.हलचल से भी हो सकता है हादसा
धरती पर ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां वातावरण के बुरे प्रभावों से बचा जा सके. कार्बन-डाई-ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाने से वातावरण का माहौल खराब हो जाता है. और इसका बुरा प्रभाव आपके जहाज़ पर पड़ता है, जिससे हादसा भी हो सकता है.
7.पायलट कभी एयरलाइन का खाना नहीं खाते
जो खाना जहाज़ में यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलता है, वो कभी
पायलट नहीं खाते, क्योंकि उन्हें खाने की एक निश्चित मात्रा दी जाती है
ताकि वो अपने काम पर ज़्यादा ध्यान दें.
8.ऑक्सीजन मास्क केवल 15 मिनट ही चलते हैं
एयरहोस्टेस प्लेन के उड़ने से पहले आपको जो मास्क दिखाती हैं वो केवल 15 मिनट तक ही चल सकता है.