>> क्या ?? नीतीश कुमार ने पाकिस्तान के अखबार 'द डॉन' को बिहार चुनाव से संबंधित विज्ञापन दिया है।


सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा है कि नीतीश कुमार ने पाकिस्तान के अखबार 'द डॉन' को बिहार चुनाव से संबंधित विज्ञापन दिया है। इस संबंध में बिहार भाजपा के नेता सुशील मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर एक स्क्रीन शॉट पोस्ट किया है। सुशील मोदी का दावा है कि इस अखबार में नीतीश कुमार के नाम से विज्ञापन दिए गए हैं।
चलिए, इस विज्ञापन की पहेली को सुलझाते हैं।

दरअसल, यह विज्ञापन गूगल एडवर्ड्स से संबंधित है। मसलन, आपकी सर्च हिस्ट्री के आधार पर गूगल आप तक विज्ञापन प्रेषित करता रहता है। आप अपने मोबाइल या कम्प्युटर ब्राउजर पर अगर कई बार 'नीतीश कुमार', 'बिहार इलेक्शन' या इस तरह के कीवर्ड सर्च करते हैं तो गूगल इससे संबंधित विज्ञापन सामने खुले वेब पेज पर प्रकाशित करता है।
मसलन, जब यह आपके स्मार्टफोन पर दिख रहा होता है, तब पाकिस्तान में कोई इसे नहीं देख सकता। यह अलग बात है कि पाकिस्तान में अगर कोई बिहार चुनाव से संबंधित सर्च करता है तो यह विज्ञापन उसे भी दिखाई दे सकता है। यही नहीं, अमेरिका और चीन में भी ऐसे करने वालों के नीतीश कुमार का विज्ञापन दिखाई देगा। चाहे इन्टरनेट की साइट कोई भी हो।
कुल मिलाकर टेक्नोलॉजी की कम जानकारी होने की वजह से यह सारा कन्फ्यूजन सामने आया है।
और हां, एक बात और। आप जितना अपने बारे में जानते हैं, उससे कहीं ज्यादा गूगल आपके बारे में जानता है। और बकायदा उसका रिकॉर्ड भी रखता है।

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया