>> बॉडी बिल्डर बनने के लिए हाथों में लगाए शराब और ऑयल के इंजेक्शन, अब पछता रहे हैं

ब्राजील में एक बच्चे के पिता रोमारियो डॉस सैंटोस अल्वेस ने मॉडल और बॉडी बिल्डर बनने की चाह में अपने शरीर में तेल और शराब के इंजेक्शन लगाने शुरू कर दिए थे. कुछ सालों तक तो उन्हें ये करना सही लगा, लेकिन जब उनके शरीर की आकृति में परिवर्तन आने लगा और उनके शरीर में दर्द रहने लगा, तो उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि वो गलत कर रहें हैं. अब वो अपने इस फैसले पर पछता रहे हैं.





रोमारियो को बॉडी बनाने का शौक 22 साल की उम्र में शौक चढ़ा. इन्होंने 25 इंच चौड़े बायसेप्स महज 3 साल के समय में ही बना डाले जिन्हें देख कर हर कोई हैरान रह गया.

रोमारियो का कहना है कि उन्होंने अपने शरीर के जिस हिस्से को मोटा करना चाहा, वहीं पर लीथल कॉकटेल और ऑयल के इंजेक्शन लगाए. शरीर के जिस हिस्से में इंजेक्शन लगाने के लिए रोमोरियो का हाथ नहीं पहुंचता था, वहां उनकी पत्नी इंजेक्शन लगाती थीं.

25 वर्षीय अल्वेस ने अपने शरीर को इस आकृति में ढालने के लिए मछली का तेल और शराब के इंजेक्शन की मदद ली. ऐसा करने के कारण उनका शरीर विकृत हो चुका है. आलम यह है कि अब उनके शहर में ही लोग उन्हें जानवर या राक्षस कह कर बुलाते हैं.

रोमारियो ने बॉडी बिल्डर बनने के लिए जो तरीका अपनाया है वह उनकी सेहत और जीवन दोनों के लिए खतरनाक है. डॉक्टर्स के मुताबिक, कॉकटेल और ऑयल को शरीर में इंजेक्ट करने पर शरीर में दर्द होने के साथ-साथ किडनी फेल होने का खतरा भी रहता है.

रोमारियो पिछले तीन साल से इंजेक्शन लगा रहे हैं. शुरूआत में उन्हें ये करना ठीक नहीं लगता था, लेकिन जब ट्रायसेप्स और बायसेप्स का बढ़ना शुरू हुआ तो उन्हें लगा कि यह ठीक है. उन्होंने कहा, 'हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में मुझे काफी दर्द सहन करना पड़ता था. इस दौरान शरीर में सूजन रहती थी. तेल और शराब के कारण शरीर में जहर बनना शुरू हो गया था जिससे दर्द बढ़ता जा रहा था. इस बीच मेरी किडनी भी खराब होने लगी लेकिन समय पर उपचार के कारण यह ठीक हो गई.'
Source: bhaskar

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया