>> यहां पूजे जाते हैं दिवाली पर कुत्ते।

Dog worship in nepal1
पड़ोसी देश नेपाल में वैसे बहुत सी प्रथाओं और त्योहारों को हमारे ही देश के मुताबिक ही मनाया जाता है। इसका कारण दोनों देशों का पास में होना और दोनों के वातावरण में समानता होना है। लेकिन नेपाल में बहुत ही ऐसी प्रथाए हैं, जिनको जानकार आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। ऐसी ही एक “कुकुर पूजा” नाम की प्रथा के बारे में हम आपको यहां जानकारी दे रहे हैं।

Dogs worship in NepalImage Source: http://rack.3.mshcdn.com

दरअसल नेपाल में दीपावली के मौके पर पिछले काफी समय से कुत्तों की पूजा की जाती है। दीप पर्व के मौक़े पर मनाए जाने वाले इस त्यौहार को ‘कुकुर तिहार’ या कुकुर पूजा कहा जाता है। नेपाल में यह पर्व इस दीपावली को भी काफी हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया।
काठमांडू में सेंट्रल पुलिस डॉग ट्रेनिंग स्कूल में कुकुर पूजा का आयोजन हुआ जिसमें प्रशिक्षित कुत्तों ने कई करतब भी दिखाए।
नेपाल में दीपपर्व का त्यौहार पांच दिनों तक चलता है, जिसमें से एक दिन “कुकुर त्यौहार” के लिए समर्पित है।
इस पूजा के मौक़े पर कुत्तों के सिर पर लाल रोली लगाई जाती है और फूलों का टीका और गले में फूलों की माला पहनाई जाती है। नेपाल में हिन्दू मान्यताओं के अनुसार कुत्तों को यमराज का दूत माना जाता है। इसीलिए इस ख़ास मौके पर लोग इनकी पूजा-अर्चना करते हैं।

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया