>> अब फ्री मिलेगा यूज किए इंटरनेट का पचास पर्सेंट डेटा


airtelअगर आप रात में इंटरनेट इस्तेमाल करें और सुबह आपको उपयोग किए गए डेटा का आधा हिस्सा वापस मिल जाए तो कैसा रहेगा। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने ऐसी ही घोषणा की है। इसके मुताबिक रात में यूज किए गए डेटा का पचास पर्सेंट डेटा कंपनी सुबह वापस कर देगी। इतना ही नहीं विंक मोबाइल ऐप के जरिए असीमित गाने और 5 सिनेमा हर महीने मुफ्त डानउलोड किए जा सकेंगे।

airtel1Image Source: http://www.themobileindian.com/
इस योजना के अनुसार एयरटेल के ग्राहक रात 12 बजे से सुबह 6.0 बजे तक जो भी डेटा उपयोग करेंगे उसका 50 प्रतिशत हिस्सा सुबह उनके खाते में जोड़ दिया जाएगा। यह योजना 2जी, 3जी या 4जी सभी पर लागू है। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाएगा, जो बेहतर स्मार्टफोन अनुभव और सेवा देगा उसे अंततः उसका लाभ होगा।
इसके लिए ग्राहकों को 121 पर एक एसएमएस भेजना होगा या 55555 पर मिस्ड कॉल करना होगा या माई एयरटेल ऐप पर लॉग इन कर इस पेशकश को चुनना होगा। कंपनी ने स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अपने नेटवर्क की ओर आकर्षित करने के इरादे से यह कदम उठाया है। एयरटेल ने डेटा कैश बैक ऑफर प्री-पेड ग्राहकों के लिए शुरू की है, लेकिन इसे एक सप्ताह के भीतर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी शुरू किया जाएगा।

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया