>> जूही के कहने पर मनोज बाजपेयी से वापस ली गई फिल्म


juhichawla  manoj bajpai & ashutosh ranaजूही चावला जल्द ही एक फिल्म में नज़र आने वाली हैं। जूही के अलावा इस फिल्म में शबाना आज़मी और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं। यह फिल्म शिक्षा व्यवस्था पर आधारित है। फिल्म में पहले मनोज बाजपेयी भी काम कर रहे थे, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि
इस फिल्म से मनोज बाजपेयी को निकलवाने में जूही चावला का हाथ है।
जूही ने इस रोल के लिए अभिषेक बच्चन से बात की थी, मगर उनके पास इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं थी। ऐसा कहा जा रहा है कि जूही के ही आग्रह पर साकी नाका में बना 25 लाख का सेट तोडना पड़ा था। सूत्रों की माने तो, इस फिल्म में जूही अपने कुछ सीन्स दिखाए जाने के लिए राजी नहीं थी। इसलिए उन्होंने इन सीन्स की भी दोबारा शूटिंग करवाई।juhichawla  manoj bajpai & ashutosh rana
दरअसल मनोज बाजपेयी इस फिल्म में कौन बनेगा करोड़पति जैसा होस्ट बनने की एक्टिंग करने वाले थे लेकिन जूही ने कहा की इस रोल के लिए वह मनोज से अच्छा अभिनेता ला सकती हैं। इस वजह से यह रोल मनोज से वापस ले लिया गया। उन्हें कहा गया की फिल्म की शूटिंग की डेट आगे कर दी गई है।
इसी वजह से अब यह रोल मनोज वाजपेयी की जगह ऋषि कपूर कर रहे हैं।

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया