>> सेक्स टूरिज्म यहां मिलती हैं, एक माह की दुल्हन
नौशीन तबस्सुम नामक एक पीड़ित किशोरी ने
यहां फैले इस मकड़जाल का खुलासा किया है। नौशीन बीते माह अपने घर से तब भाग खड़ी हुई थी, जब उसके परिजनों ने उस पर अधेड़ उम्र के एक सूडानी नागरिक से शादी करने का दबाव बनाया। उस सूडानी नागरिक ने चार हफ्ते के लिए नौशीन को अपनी बीवी बनाने के लिए उसके परिजनों को तकरीबन एक लाख रुपये (1,200 पाउंड) दिए थे।
यहां फैले इस मकड़जाल का खुलासा किया है। नौशीन बीते माह अपने घर से तब भाग खड़ी हुई थी, जब उसके परिजनों ने उस पर अधेड़ उम्र के एक सूडानी नागरिक से शादी करने का दबाव बनाया। उस सूडानी नागरिक ने चार हफ्ते के लिए नौशीन को अपनी बीवी बनाने के लिए उसके परिजनों को तकरीबन एक लाख रुपये (1,200 पाउंड) दिए थे।
उसने पुलिस को बताया कि उसकी आंटी उसे एक होटल में ले गई, जहां उसके साथ तीन अन्य किशोरियों को वहां मौजूद एक सूडानी तेल कंपनी के अधिकारी के सामने पेश किया गया। 44 वर्षीय कथित 'दूल्हा' उसामा इब्राहिम मोहम्मद ने दो बच्चियों के साथ खार्टूम में शादी रचाई। बाद में वह उसके घर आया, जहां एक काजी ने उनके निकाह की रस्में पूरी कीं।
मामले की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया, 'लड़की की चाची मुमताज बेगम को उसामा ने एक लाख रुपये दिए थे, जिसमें उसने 70 हजार रुपये लड़की के परिजनों को, काजी व ऊर्दू ट्रांसलेटर को पांच-पांच हजार रुपये दिए और 20 हजार रुपये खुद रख लिए। शादी का सर्टिफिकेट एक तलाकनामे के साथ तैयार किया गया, जिसमें दूल्हे की छुट्टियां खत्म होने के साथ ही होनी थी।'

इंसपेक्टर विजय कुमार ने आगे बताया, 'अगले दिन 'दूल्हा' पीड़ित किशोरी के घर गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, जिससे किशोरी ने साफ मना कर दिया। दूल्हे की उम्र किशोरी के पिता के बराबर थी।'
इसके बाद लड़की के घरवालों ने उसामा को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि वे पीड़िता को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए पेश करेंगे। साथ ही लड़की को कहा कि वह 'पति' के साथ शारीरिक संबंध बनाए और यदि उसने ऐसा नहीं किया तो इसके लिए उसे सजा देंगे। इसकी जगह लड़की हैदराबाद के मुगलपुरी इलाके के एक कमरे के घर से भाग खड़ी हुई। लड़की को बाद में पुलिस पेट्रोल पार्टी मिली, जिसे उसने सारी कहानी बताई।
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर 'दूल्हा' उसामा, लड़की की आंटी मुमताज बेगम और निकाह कराने वाले काजी को गिरफ्तार कर लिया और लड़की के परिजनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। भारतीय कानून के तहत पीड़िता नौशीन नाबालिग है और उसकी शादी करना कानूनन अपराध है।
पुलिस के अनुसार, यह कोई अकेला मामला नहीं है बल्कि शहर में शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के दर्जनों मामले प्रकाश में आए हैं। सूडानी नागरिक ने पुलिस को बताया कि उसे उसके एक दोस्त ने बताया था कि उसने पिछली छुट्टियों में खार्टूम में 40 दिनों के लिए 'शादी' रचाई थी।
source article - Jagaran.com