>> सुहागरात के दिन की एसी खूंखार प्लानिंग , सुन कर दंग रह जिएंगे आप
रेप का ऐसा बदला कि रूह कांप जाए! इंडोनेशिया में एक नवविवाहित जोड़े ने एक शख्स की पहले निर्ममता से हत्या की और फिर दोनों उसके गुप्तागों को भूनकर खा गए। पुलिस के मुताबिक महिला ने शादी से हफ्ते भर पहले कथित तौर पर उसके साथ रेप की भड़ास निकालने के लिए पति के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
इंडोनेशिया की पुलिस ने इस दंपती को रविवार को इस हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया। इंडोनेशिया के लैमपॉन्ग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि रूडी एफेंडी और उसकी पत्नी नूराह को सुमात्रा के लैमपॉन्ग प्रांत के तुलंग बावांग स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को चार अक्टूबर को एक शख्स का बुरी तरह जला हुआ शव मिला था। जांच के बाद इस शख्स की शिनाख्त एक ट्रैवल एजेंसी के ड्राइवर के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक महीने भर की जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि दंपती ने इस कत्ल को बेहद प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था।
दोनों से पूछताछ में इस हत्याकांड की पूरी कहानी का पता चला। इस दंपती ने सितंबर में शादी की थी। सुहागरात को पति को पता चला कि उसकी पत्नी वरजिन नहीं है। जब उसने इस बारे में पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि हफ्तेभर पहले ही उसके साथ रेप किया गया है।
पुलिस के मुताबिक महिला के पति ने रेप का बदला लेने की योजना बनाई। उसने अपनी 20 वर्षीय पत्नी से उससे कथित तौर पर रेप करने वाले शख्स को मिलने के लिेए बुलाने को कहा।
इस मुलाकात के दौरान महिला के पति ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और उसके गुप्तांग काट दिए। उन्होंने उसकी कार को भी जला दिया।
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि रेप की भड़ास निकालने के लिए वे उसके गुप्तांग को भूनकर खा गए। पुलिस दोनों पर हत्या का मामला कर सकती है, जिसमें उन्हें अधिकतम फांसी की सजा हो सकती है।
source - indiatimes.com