>> कुछ ऐसे सेलेब्रिटी कपल्स जिन्होंने रियेलिटी टीवी शो पर ही सारे हदें तोड़ दीं...

ऐसा हो सकता है कि आप किसी के इश्क़ में कैद हों, मगर उसका सार्वजनिक प्रदर्शन कई बार फजीहत की वजह बन जाता है, और कहीं इश्क़ फरमाने वालों मे से एक इकाई मशहूर हुई तो फिर ऐसी ख़बर को सुर्ख़ियों में आने से कौन रोक सकता है. यहां आपसे रूबरू होने वाली सारी शख़्सियतें ही जब मशहूर हों तो फिर क्या कहने. यहां पेश अधिकतर मामले रियलेटी टीवी शो के हैं और इन सारे प्रेम-संबंधों ने एक समय टेलाविजन के लिए टीआरपी भी ख़ूब बटोरीं.

राहुल महाजन और पायल रोहतगी...

राहुल महाजन को हमारा देश तो वैसे मरहूम प्रमोद महाजन के पुत्र होने के नाते ही जानता-पहचानता था, मगर रियेलिटी टीवी शो पर पायल रोहतगी के साथ उनकी नोंक-झोंक और रोमांस को तो पूरे देश ने देखा. साथ ही वे टीवी पर ही उनका स्वयंवर भी करवा चुके हैं. इस पूरे मामले पर यदि संजय निरूपम जो कांग्रेस के सांसद रहे और इस शो में उनके सहप्रतिभागी भी हैं कि बात को सच मानें तो राहुल और पायल इस शो में दाखिल होने के 6 साल पहले से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब बाद बाकी तो आप सभी जानते हैं.

अरमान कोहली और तनीशा मुखर्जी...

इस लवस्टोरी को गर टीवी पर ही उपजी लवस्टोरी कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी. इस पूरे शो के दौरान तनीशा और अरमान कोहली एक-दूसरे पर इस कदर लट्टू थे कि उनकी हरकतें कुछ और ही इशारे कर रही थीं. इस शो पर जब अरमान वापस लौटे तो उन्होंने कैमरे की परवाह किए बगैर तनीशा को उनकी बांहों में भींचते हुए चूमना शुरू कर दिया और तनीशा ने भी कोई विरोध नहीं किया.

अस्मित पटेल और वीना मलिक...

एक ऐसी मोहब्बत गाथा जिसके तार पाकिस्तान से जुड़ते हैं. जी हां, अस्मित पटेल जो बॉलीवुड में उनके काम के बजाय अमीशा पटेल के छोटे भाई के तौर पर ज़्यादा जाने जाते हैं ने पाकिस्तान की अदाकारा वीना मलिक के साथ टीवी शो पर कुछ अंतरंग पलों का लुत्फ़ उठाया. यह पूरा मामला लंबे समय तक दोनों देशों की मीडिया और टेलीविजन पर चर्चा का केन्द्र बना रहा.

अश्विनी कौल और संजना गणेशन...

स्पिल्ट्सविला नामक रियेलिटी टीवा शो पर इस जोड़े न कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया जो टीवी पर इससे पहले नहीं हुआ था. इन दोनो प्रतिभागियों ने एक दूसरे को होठों से चूम लिया. यह पहला ऐसा मामला था जब ऐसे किसी दृश्य के साथ टीवी पर प्रसारण भी हुआ. बहरहाल, मोहब्बत ज़िंदाबाद...

डियांड्रा सोआरेस और गौतम गुलाटी...

अगर इस रिलेशनशिप या लव अफेयर को हम रियेलिटी टीवी शो का सबसे अधिक विवादास्पद मामला कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी. डियांड्रा ने जब गौतम के प्रति उनके प्यार का इजहार किया तो पूरा देश भौचक्का रह गया. लेकिन बात सिर्फ़ यहीं नहीं रुकी और डियांड्रा ने जब यह शो छोड़ा तो चारों तरफ यही अफ़वाह उड़ रही थी कि सिर्फ़ एक दूसरे को चूमने भर से कोई किस प्रकार गर्भवती हो सकता है. वैसे इस ज्ञान के लिए हम आपके शुक्रगुजार हैं डियांड्रा.

करिश्मा और शकीरा...

अगर बिग बॉस को देश में जोड़ा बनाने वाला शो कहा जा सकता है तो स्पिल्ट्सविला को ट्रेंडसेटर तो कहा ही जा सकता है. इस शो की होस्ट सनी लियोन थीं और वो भी यह दृश्य देख कर चौंक गई थीं. इस शो पर शकीरा और करिश्मा जो कि इस शो की प्रतिभागी भी थीं ने एक दूसरे को चूम लिया. वैसे हमें ऐसे प्रदर्शन और विवाद की अपेक्षा नहीं थी.

गौहर खान और कुशाल टंडन...

एक ऐसा जोड़ा जिसे लेकर टीवी का एक बड़ा दर्शक वर्ग आशान्वित और सशंकित था. गौहर और कुशाल ने दर्शकों को उनके विषय में सोचने के भी भरपूर मौके दिए. वे कई बार कैमरे द्वारा अंतरंग पलों का मज़ा लेते हुए भी कैद किए गए. वैसे यदि वे दोनों एक-दूसरे को लेकर गंभीर हैं तो फिर हम-आप क्या कर सकते हैं.

Source: showbizbites

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय...

टीवी शो पर ही पैदा होने वाले लव रिलेशन्स के इतर यह जोड़ा बिग बॉस में दाखिल होने से पहले ही रिलेशन में था. इन्हें कई बार एक दूसरे के साथ अतरंगी होते हुए देखा गया. हालांकि यह जोड़ा 2016 में शादी कर रहा है. अब हम तो यही मनाएंगे कि किसी का भी घर बस जाए हमें तो ख़ुशी ही होगी.

Rest I/I Source: mtvindia

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया