>> हेजल के बारे में युवराज ने खोले दिल के राज


Yuvraj share secrets of Hazelक्रिकेट के स्टार खिलाड़ी युवराज और ब्रिटिश मूल की इंडियन एक्ट्रेस हेजल कीज ने बीते दिनों इंडोनेशिया के बाली में सगाई कर ली। सगाई के बाद अब युवराज ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी अपने ट्विटर एकाउंट पर कर दी है। साथ ही उन्होंने अपनी होने वाली जीवन संगिनी के प्रति अपनी राय को भी फैंस के साथ शेयर किया है। इस ट्वीट पर युवराज ने लिखा है कि मां कहती हैं कि
हेजल में उनकी परछाई है।
सगाई के बाद युवराज और हेजल की शादी नए साल में होनी तय हो सकती है। इंडोनेशिया के बाली में अभी केवल रोका की रस्म हुई है। इसके बाद फतेहगढ़ के हंसालीवाला गुरुद्वारे में युवी और हेजल की पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी होगी, जिसके बाद युवराज अपने करीबियों को चंडीगढ़ में पार्टी भी देंगे। कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन दिल्ली में भी रखा जाएगा। अब अपनी सगाई के बाद युवराज ने हेजल के बारे में अपने मन के राज फैंस के साथ शेयर करना शुरू कर दिया है।

YuvrajImage Source: https://twitter.com

युवराज ने ट्विटर पर लिखा है कि हां मैंने सगाई कर ली है। मैंने हेजल में अच्छा दोस्त देखा। साथ मेरी मां कहती हैं कि उसमें उनकी परछांई है। युवराज ने हेजल के साथ अपनी फोटो भी अपलोड की है। बीते दिनों युवराज की मां ने भी अपने एक साक्षात्कार में बताया कि पूरा देश युवराज को खेलने पर नसीहत देता रहता है। ऐसे में युवराज नहीं चाहते थे कि उन्हें घर में भी खेलने के विषय पर चर्चा का सामना करना पड़े। ऐसे में हेजल युवराज के लिए परफेक्ट हैं। युवराज के साथ उनके फैंस भी अब उनकी शादी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया