>> ऐसी नदी जहां पानी में बहता है बालू
रेगिस्तान में एक नदी बह रही है, लेकिन इस नदी में रेगिस्तान के बालू के अलावा बर्फ और पानी भी साथ-साथ बह रहा है।
इसका कारण क्या है-
जानकारों की मानें तो पिछले कुछ दिनों से इराक के इस इलाके में काफी बारिश हो रही है। जिसके चलते वहां के मौसम में काफी बदलाव आया है। बारिश के साथ-साथ वहां बर्फ और सर्द हवाओं के तूफान भी आ रहे हैं। इसी कारण इस नदी का निर्माण हुआ है।
सूत्रों की माने तो बर्फ और सर्द हवाओं के कारण यहां गोल्फ की गेंद के आकार के ओले पड़ रहे हैं। जिसके कारण घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इसलिए यहां इमरजेंसी लगा दी गई है और छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।